रियल स्टेट के इस शेयर ने मचाया धमाल, तिमाही नतीजों के बाद आया 7 फीसदी का उछाल; आखिर क्या है वजह
Lodha Developers के शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिली, जिसके बाद ब्रोकरेज Emkay Global ने इस पर भरोसा जताते हुए BUY रेटिंग बरकरार रखी है. ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस 1250 रुपये से बढ़ाकर 1400 रुपये कर दिया, जो मौजूदा स्तर से करीब 17 फीसदी अपसाइड दिखाता है.
रियल एस्टेट सेक्टर की दिग्गज कंपनी Lodha Developers का शेयर निवेशकों के रडार पर आ गया है. मजबूत पहली तिमाही के नतीजों और डेटा सेंटर कारोबार से जुड़ें बड़े ऐलान के बाद ब्रोकरेज Emkay Global ने इस शेयर पर भरोसा जताया है. ब्रोकरेज ने शेयर पर BUY रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है. इसके बाद शेयर में करीब 7 फीसदी की तेजी देखने को मिली और निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ गई.
ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट प्राइस
Emkay Global ने Lodha Developers पर BUY रेटिंग बरकरार रखते हुए 12 महीने का टारगेट प्राइस 1,250 रुपये से बढ़ाकर 1,400 रुपये कर दिया है. मौजूदा बाजार भाव 1,199 रुपये के मुकाबले यह करीब 17 फीसदी की संभावित तेजी दिखाता है. ब्रोकरेज का मानना है कि Palava City में डेटा सेंटर के लिए जमीन की बेहतर कीमत पर बिक्री से कंपनी की वैल्यू में बड़ा सुधार होगा.
Q1 में कैसा रहा कंपनी का प्रदर्शन
पहली तिमाही में कंपनी की प्री सेल्स 4630 करोड़ रुपये रही, जो सालाना आधार पर 4 फीसदी बढ़ी. कलेक्शन 46 फीसदी बढ़कर 4210 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. कंपनी की इनकम 43 फीसदी बढ़कर 5000 करोड़ रुपये रही. EBITDA 95 फीसदी बढ़कर 1920 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 103 फीसदी बढ़कर 1370 करोड़ रुपये हो गया. बेहतर मार्जिन की वजह जमीन की ऊंची कीमत पर बिक्री रही.
डेटा सेंटर कारोबार बना सबसे बड़ा ट्रिगर
ब्रोकरेज के मुताबिक, Palava City में डेटा सेंटर के लिए जमीन की बिक्री उम्मीद से बेहतर रही. कंपनी ने करीब 425 मिलियन रुपये प्रति एकड़ की दर से जमीन बेची, जबकि इससे पहले सौदा 210 मिलियन रुपये प्रति एकड़ पर हुआ था. कंपनी ने अब डेटा सेंटर के लिए रिजर्व जमीन 400 एकड़ से बढ़ाकर 660 एकड़ कर दी है. इससे आने वाले वर्षों में बड़ी कमाई की उम्मीद है.
रेजिडेंशियल कारोबार में भी तेजी की उम्मीद
पहली तिमाही में नए प्रोजेक्ट लॉन्च सीमित रहे, लेकिन कंपनी के पास 2.41 लाख करोड रुपये की ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू वाला मजबूत लॉन्च पाइपलाइन मौजूद है. कंपनी को उम्मीद है कि मानसून के बाद Mulund Airoli Palava फ्रीवे शुरू होने से Palava प्रोजेक्ट की बिक्री और तेज होगी. इसके अलावा NCR में भी नया प्रोजेक्ट FY27 में लॉन्च किया जाएगा.
यह भी पढ़ें– FY27 में दौड़ सकते हैं ये 3 माइक्रोकैप शेयर, कंपनियों ने बनाए बड़े ग्रोथ प्लान; रखें नजर
बैलेंस शीट भी हुई मजबूत
कंपनी की वित्तीय स्थिति लगातार मजबूत हो रही है. पहली तिमाही में नेट डेट 450 करोड़ रुपये घटकर 4930 करोड़ रुपये रह गया. नेट डेट टू इक्विटी रेशियो सुधरकर 0.2 गुना पर पहुंच गया. ब्रोकरेज का मानना है कि मजबूत कैश फ्लो, कम कर्ज और डेटा सेंटर कारोबार से मिलने वाली संभावित इनकम आने वाले वर्षों में कंपनी की ग्रोथ को मजबूत आधार देगी.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
NTPC पर Elara Capital बुलिश, 466 रुपये का दिया टारगेट; Q1 नतीजों के बाद ने दोहराई Buy रेटिंग
52 वीक लो के करीब पहुंचे ये 2 स्टॉक, फिर भी Mukul Agrawal ने लगा रखा है दांव; रखें नजर
चीन की नई चिप तकनीक से बढ़ी टेंशन! सेमीकंडक्टर शेयरों में बिकवाली तेज; 4% तक टूटे कई स्टॉक
