फेसबुक-इंस्टाग्राम से क्यों हटता है वीडियो? क्या है Meta की पॉलिसी, समझें पूरी गाइडलाइन
मेटा ने प्रधानमंत्री मोदी का वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक से हटा दिया था. वीडियो हटने के बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे कि आखिर ऐसा क्यों हुआ. हालांकि, कुछ ही समय बाद Meta ने वीडियो दोबारा बहाल कर दिया. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर Meta किन परिस्थितियों में Facebook, Instagram और Threads से किसी पोस्ट, फोटो या वीडियो को हटाती है.
Meta Content Policy: मेटा ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फेसबुक पर पोस्ट किया गया एक वीडियो संदेश गलती से हटा दिया गया था, जिसे अब बहाल कर दिया गया है. दरअसल, पिछले हफ्ते CJP के नेतृत्व में हुए राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने एक वीडियो संदेश जारी किया था. इसमें उन्होंने देश के युवाओं को ‘फ्रेंड्स’ कहकर संबोधित किया और कहा कि उनकी सरकार स्थिति की गंभीरता को समझती है. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार लोकसभा में एक नया विधेयक लाएगी, जिसमें ऐसे अपराधों में शामिल लोगों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान होगा. साथ ही, पेपर लीक के मामलों में आरोपियों को जल्द सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित किए जाएंगे.
मेटा ने प्रधानमंत्री मोदी का यह वीडियो कुछ समय के लिए Facebook से हटा दिया था. वीडियो हटने के बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे कि आखिर ऐसा क्यों हुआ. हालांकि, कुछ ही समय बाद Meta ने वीडियो दोबारा बहाल कर दिया और कहा कि यह वीडियो गलती से हट गया था.
ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर Meta किन परिस्थितियों में Facebook, Instagram और Threads से किसी पोस्ट, फोटो या वीडियो को हटाती है.
किन नियमों के आधार पर हटता है कंटेंट?
Meta का कहना है कि उसके Community Standards दुनिया भर के सभी यूजर्स पर लागू होते हैं. इनमें सामान्य पोस्ट से लेकर AI से बने कंटेंट तक शामिल हैं. अगर कोई पोस्ट या वीडियो इन नियमों का उल्लंघन करता है, तो कंपनी उसे हटा सकती है, उसकी पहुंच सीमित कर सकती है, उस पर चेतावनी लगा सकती है या सिर्फ 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए उपलब्ध करा सकती है.
किन मामलों में हटाया जा सकता है कंटेंट?
हिंसा और अपराध को बढ़ावा देने वाला कंटेंट. अगर कोई पोस्ट हिंसा, दंगे, हत्या या गैरकानूनी गतिविधियों को बढ़ावा देती है, तो उसे हटाया जा सकता है. इसमें,
- किसी आतंकी संगठन या खतरनाक समूह का प्रचार या समर्थन करने वाला कंटेंट Meta की नीति के खिलाफ है.
- फर्जी निवेश योजनाएं, ऑनलाइन ठगी, नकली ऑफर या लोगों को धोखा देने वाले पोस्ट हटाए जा सकते हैं.
- अश्लील वीडियो, यौन शोषण या बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक कंटेंट को Meta तुरंत हटा सकती है.
- किसी व्यक्ति को अपमानित करना, धमकाना या लगातार परेशान करने वाला कंटेंट भी हटाया जा सकता है.
- धर्म, जाति, नस्ल, लिंग या किसी अन्य पहचान के आधार पर नफरत फैलाने वाले पोस्ट Meta की नीति का उल्लंघन माने जाते हैं.
- ऐसी भ्रामक जानकारी जिससे लोगों की सुरक्षा या सार्वजनिक व्यवस्था पर असर पड़ सकता है, उस पर भी कार्रवाई की जा सकती है.
- बिना अनुमति किसी का गाना, फिल्म, वीडियो या अन्य कॉपीराइट सामग्री अपलोड करने पर कंटेंट हटाया जा सकता है.
- बार-बार एक जैसा कंटेंट पोस्ट करना, फर्जी पहचान बनाना या समन्वित फर्जी गतिविधियां चलाना भी Meta के नियमों के खिलाफ है.
- जिस देश में कंटेंट दिखाया जा रहा है, अगर वह वहां के कानूनों का उल्लंघन करता है, तो Meta उस पर कार्रवाई कर सकती है.
क्या हर रिपोर्ट पर वीडियो हट जाता है?
इसका जवाब है ऐसा नहीं. Meta का कहना है कि सिर्फ किसी पोस्ट की शिकायत हो जाने से उसे तुरंत नहीं हटाया जाता. कंपनी AI सिस्टम, यूजर रिपोर्ट और जरूरत पड़ने पर मानव समीक्षा के जरिए तय करती है कि कंटेंट उसकी Community Standards का उल्लंघन करता है या नहीं. अगर जांच में पता चलता है कि कंटेंट गलती से हटाया गया है, तो उसे दोबारा बहाल भी कर दिया जाता है. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो के मामले में भी Meta ने यही कहा कि वीडियो “गलती से हट गया था” और बाद में उसे फिर से बहाल कर दिया गया.
मेटा ने क्या कहा?
- मेटा के प्रवक्ता ने कहा, “The content was removed in error and has since been restored.”
- कंपनी के अनुसार वीडियो गलती से हट गया था और अब उसे वापस बहाल कर दिया गया है.
- खास बात ये है कि मेटा ने इस बयान में किसी सरकारी आदेश या कानूनी निर्देश का जिक्र नहीं किया.
क्या हुआ था?
- पीएम मोदी का वीडियो फेसबुक पर कुछ समय के लिए भारत में ब्लॉक दिखाई देने लगा.
- कई यूजर्स ने इसकी स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर साझा किए.
- वीडियो पर यह मैसेज दिख रहा था कि इसे भारत में कानूनी अनुरोध के कारण नहीं देखा जा सकता.
- कुछ समय बाद वीडियो फिर से दिखाई देने लगा.
इसे भी पढ़ें- Suzlon Energy के रिजल्ट से पहले एनालिस्ट का बढ़ा भरोसा! इतने रुपये तक जाएगा शेयर, जानें टारगेट प्राइस
Latest Stories
लॉन्च हुआ Vivo का सस्ता स्मार्टफोन, Vivo T5e में मिलेगी बड़ी बैटरी और कई दमदार फीचर्स
Poco M8 Power की लॉन्च डेट हो गई कंफर्म, फुल चार्ज पर 3 दिन तक चलेगी बैटरी
iPhone 18 Pro Max के लिए चाहिए सस्ते OLED डिस्प्ले! क्या रैम की बढ़ती कीमतों से है Apple परेशान?
