6.94% तक टूटा Oracle Financial Services का शेयर! क्या है $18 अरब के कर्ज का पूरा मामला?

Oracle Financial Services Software के शेयर में सोमवार को 6.94% तक गिरावट आई. Oracle के न्यू मैक्सिको डेटा सेंटर से जुड़े करीब 18 अरब डॉलर के कर्ज पर दबाव आने की बात कही गई. Project Jupiter को स्थानीय विरोध और Oracle के बढ़ते कर्ज की चिंताओं का सामना करना पड़ रहा है.

शेयर में आई गिरावट Image Credit:

Oracle Financial Services Software यानी OFSS के शेयर में सोमवार, 21 सितंबर को तेज गिरावट देखने को मिली. NSE पर शेयर 6.94 फीसदी तक टूट गया है. Oracle Financial Services का शेयर सोमवार को 11,787 रुपये पर खुला, जबकि शुक्रवार को यह 11,896 रुपये पर बंद हुआ था. कारोबार के दौरान शेयर 11,049 रुपये के निचले स्तर तक पहुंच गया.

आखिर शेयर में इतनी बड़ी गिरावट क्यों आई?

Financial Times की रिपोर्ट के मुताबिक, Oracle के न्यू मैक्सिको स्थित एक डेटा सेंटर से जुड़े करीब 18 अरब डॉलर के कर्ज पर दबाव आया है. रिपोर्ट के अनुसार, इस कर्ज को सिंडिकेट में शामिल Santander और Jefferies जैसे बैंक करीब 89 से 91 सेंट प्रति डॉलर के भाव पर कोट कर रहे थे.

यह मामला प्रोजेक्ट जुपिटर से जुड़ा है. यह न्यू मैक्सिको के Doña Ana County में करीब 1,400 एकड़ में फैला डेटा सेंटर परिसर है. यह परियोजना Oracle और OpenAI के बीच AI कंप्यूटिंग क्षमता उपलब्ध कराने से जुड़े बड़े समझौते का हिस्सा है.

स्थानीय विरोध से भी बढ़ी चिंता

रिपोर्ट के मुताबिक Project Jupiter को स्थानीय स्तर पर भी विरोध का सामना करना पड़ रहा है. लोगों की चिंता मुख्य रूप से पानी की आपूर्ति और हवा की गुणवत्ता पर संभावित असर को लेकर है. ऐसे में इस परियोजना के आगे बढ़ने और Oracle के बड़े AI इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार पर असर पड़ने की चिंता सामने आई है.

Project Jupiter को शुरू करने के लिए पिछले साल बैंकों के एक समूह ने करीब 18 अरब डॉलर का कर्ज दिया था. लेकिन इस कर्ज को आगे दूसरे निवेशकों के बीच बांटने की कोशिशों में परेशानी आने की बात रिपोर्ट में कही गई है. इसकी वजह Oracle का बढ़ता कर्ज और कंपनी की क्रेडिट स्थिति को लेकर चिंता बताई गई है.

Oracle की क्रेडिट रेटिंग भी बनी चिंता

Oracle की कॉरपोरेट क्रेडिट रेटिंग जुलाई में S&P की ओर से डाउनग्रेड किए जाने के बाद जंक स्तर से सिर्फ एक पायदान ऊपर रह गई है. ऐसे में निवेशकों की ओर से कर्ज को लेकर चिंता बढ़ी है. रिपोर्ट के मुताबिक, कर्ज को व्यापक निवेशक आधार में बांटने में दिक्कत आने के कारण बैंकों के पास Oracle से जुड़े प्रोजेक्ट कर्ज का हिस्सा शुरुआती अनुमान से ज्यादा रह गया. Oracle इस समय AI इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार पर बड़े पैमाने पर खर्च कर रही है. इसी वजह से कंपनी के बढ़ते कर्ज पर निवेशकों की नजर बनी हुई है.

Oracle Financial Services के शेयर का प्रदर्शन कैसा रहा?

गिरावट के बावजूद OFSS के शेयर का हालिया और लंबी अवधि का प्रदर्शन पूरी तरह कमजोर नहीं रहा है. दिए गए आंकड़ों के मुताबिक शेयर ने पिछले एक सप्ताह में दबाव पर काम किया करता दिखा. कंपनी के शेयर में 7.31 फीसदी की गिरावट रही. पिछले एक साल में शेयर ने 24% का रिटर्न दिया है, जबकि 5 साल में इसका रिटर्न 135% रहा है.

OFSS शेयर का प्रदर्शन

अवधिरिटर्न
1 सप्ताह-7.31%
1 महीना-5.19%
2026 में अब तक+44.60%
1 साल+24%
3 साल+161.28%
5 साल+135.09%

इसे भी पढ़ें- Mukul Agrawal के इस शेयर का होगा स्टॉक स्प्लिट , आज खरीदारी का आखिरी मौका; 2026 में 81% चढ़ा