Paytm के शेयरों में बड़ी बिकवाली! ब्लॉक डील की खबर से मची खलबली, जानें पूरा मामला
ब्लॉक डील का फ्लोर प्राइस 1,120.65 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है, जो 21 मई के क्लोजिंग भाव से करीब 3 फीसदी कम है. खबर सामने आने के बाद One97 Communications का शेयर करीब 4 फीसदी टूटकर 1,112 रुपये के आसपास कारोबार करता दिखा.

Paytm Share Price : फिनटेक कंपनी Paytm के शेयर शुक्रवार को दबाव में दिखे. कंपनी में करीब 1.3 फीसदी हिस्सेदारी ब्लॉक डील के जरिए बिकने की खबर के बाद स्टॉक में तेज गिरावट आई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, SAIF Partners करीब 86 लाख शेयर बेच सकता है. इस खबर के बाद Paytm का शेयर करीब 4 फीसदी टूटकर 1,112 रुपये के आसपास पहुंच गया. बीते कुछ दिनों में कंपनी के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली थी. शेयर अपने एक साल के निचले स्तर से 36 फीसदी ऊपर ट्रेड कर रहा है.
डिस्काउंट पर हो सकती है डील
CNBC-TV18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ब्लॉक डील का फ्लोर प्राइस 1,120.65 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है, जो 21 मई के क्लोजिंग भाव से करीब 3 फीसदी कम है. खबर सामने आने के बाद One97 Communications का शेयर करीब 4 फीसदी टूटकर 1,112 रुपये के आसपास कारोबार करता दिखा. इस ट्रांजैक्शन में 30 दिन का लॉक-इन पीरियड भी शामिल है.
SAIF Partners के पास कितनी हिस्सेदारी?
मार्च 2026 के आखिर तक SAIF Partners India IV Limited के पास Paytm में करीब 4 फीसदी हिस्सेदारी थी.
पहली बार सालाना मुनाफे में आई कंपनी
Paytm ने हाल ही में पहली बार पूरे वित्त वर्ष में मुनाफा दर्ज किया. कंपनी का मार्च तिमाही का नेट प्रॉफिट 184 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में 540 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था. वहीं FY26 में कंपनी का PAT 552 करोड़ रुपये रहा. तिमाही के दौरान EBITDA 132 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 88 करोड़ रुपये का घाटा था. इससे कंपनी की ऑपरेटिंग एफिशिएंसी और लागत नियंत्रण में सुधार दिखा. पिछले एक साल में Paytm का शेयर करीब 32 फीसदी चढ़ चुका है, हालांकि हालिया ब्लॉक डील की खबर से स्टॉक में मुनाफावसूली देखने को मिली.
इसे भी पढ़ें- BSE vs MCX: किस एक्सचेंज शेयर पर दांव लगा रहे ब्रोकरेज? जानिए किसमें ज्यादा दम, कौन कराएगा मोटी कमाई
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.