1 से भी कम है इन 4 शेयरों का PEG रेशियो, आशीष कचोलिया ने लगा रखा है ₹234 करोड़ का दांव, रडार पर रख सकते हैं स्टॉक
दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया को स्मॉल और मिडकैप शेयरों में छिपी ग्रोथ को पहचानने के लिए जाना जाता है. हम आपको कचोलिया के पोर्टफोलियो के 4 ऐसे स्टॉक्स के बारे में बता रहे हैं जिंनका PEG रेशियो 1 से कम है. मजबूत ग्रोथ, बढ़ती हिस्सेदारी और कम वैल्यूएशन के चलते निवेशक इन स्टॉक्स को रडार पर रख सकते हैं.
शेयर बाजार में जब भी मल्टीबैगर स्टॉक्स की बात होती है तो दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया का नाम सबसे पहले लिया जाता है. स्मॉल और मिडकैप शेयरों में छिपी ग्रोथ को पहचानने की उनकी क्षमता उन्हें आम निवेशकों से अलग बनाती है. Trendlyne पर उपलब्ध ताजा शेयरहोल्डिंग आंकड़ों के मुताबिक, आशीष कचोलिया ने 48 लिस्टेड कंपनियों में निवेश कर रखा है, जिनकी कुल वैल्यू करीब ₹2,624 करोड़ है. यही वजह है कि उनके पोर्टफोलियो में शामिल शेयरों पर बाजार की खास नजर रहती है. इस खबर में आपको आशीष कचोलिया के 4 ऐसे शेयरों के बारे में बता रहे हैं जिनका PEG रेशियो 1 से नीचे हैं. यानी ऐसे शेयर जो ग्रोथ के मुकाबले अभी भी सस्ते वैल्यूएशन पर नजर आ रहे हैं. खास बात यह है कि इनमें से कुछ कंपनियों में कचोलिया ने हालिया तिमाही में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई भी हैं. निवेशक इन शेयरों पर नजर रख सकते हैं.
क्या होता है PEG
निवेशक आमतौर पर किसी शेयर की वैल्यूएशन और ग्रोथ को परखने के लिए विभिन्न फाइनेंशियल रेशियो का इस्तेमाल करते हैं. इन्हीं में से एक अहम पैमाना है PEG रेशियो (Price to Earnings Growth Ratio), जो किसी कंपनी के P/E रेशियो को उसकी अनुमानित कमाई की ग्रोथ से जोड़कर देखता है. आमतौर पर PEG रेशियो 1 से नीचे होने का मतलब होता है कि शेयर अपनी भविष्य की ग्रोथ के मुकाबले सस्ता या आकर्षक वैल्यूएशन पर मिल रहा है.
Texel Industries
Texel Industries इस लिस्ट में सबसे आगे है, जिसका PEG रेशियो महज 0.06 है. कंपनी के रेवेन्यू और मुनाफे में साल-दर-साल मजबूत ग्रोथ देखने को मिली है. Trendlyne के मुताबिक, कचोलिया की इसमें 7.9% हिस्सेदारी है जिसकी वैल्यू 8.8 करोड़ रुपये है. कंपनी टारपॉलिन और जियोमेम्ब्रेन जैसे स्पेशलिटी प्रोडक्ट्स बनाती है, जिनकी मांग इंफ्रास्ट्रक्चर, एग्रीकल्चर और वॉटर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट्स में तेजी से बढ़ रही है.
Man Industries (India)
Man Industries (India) में कचोलिया ने अपनी हिस्सेदारी 2.03% से बढ़ाकर 3.04% कर दी है. Trendlyne के मुताबिक, इस कंपनी में कचोलिया ने 90.3 करोड़ रुपये का निवेश कर रखा है. कंपनी के रेवेन्यू और प्रॉफिट में स्थिर ग्रोथ दिखी है और इसका PEG करीब 0.30 है. यह कंपनी हेवी इंजीनियरिंग और डिफेंस-लिंक्ड इक्विपमेंट में सक्रिय है. हालांकि फिलहाल घाटे में है, लेकिन डिफेंस और कैपेक्स साइकिल से जुड़ी होने के कारण इस पर बाजार की नजर बनी रहती है.
Balu Forge
ऑटो और क्लीन मोबिलिटी से जुड़े सेक्टर में काम करने वाली Balu Forge Industries का PEG 0.36 है. Trendlyne के मुताबिक, इस कंपनी में कचोलिया की हिस्सेदारी 1.64% है जिसकी वैल्यू करीब 111.4 करोड़ रुपये है.
Dhabriya Polywood
जयपुर की Dhabriya Polywood भी इस सूची में शामिल है जिसका PEG 0.38 है. कंपनी के मुनाफे में 80% से ज्यादा की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई है. Trendlyne के मुताबिक, कचोलिया इसमें 5.79% हिस्सेदारी रखते हैं जिसकी वैल्यू 23 करोड़ रुपये है. मॉड्यूलर फर्नीचर और प्लास्टिक प्रोडक्ट्स बनाने वाली यह कंपनी रियल एस्टेट और इंटीरियर डिमांड से जुड़ी है.
इसे भी पढ़ें: Suzlon Share Price: 52-वीक हाई से 27% टूटने के बाद क्या फिर ₹80 पार जाएगा स्टॉक? एक्सपर्ट ने दी ये सलाह
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
लॉस से प्रॉफिट तक का सफर, Delhivery ने दर्ज किया 141 करोड़ रुपये का मुनाफा; निवेशक रखें नजर
शेयर मार्केट में होने वाला है बड़ा बदलाव, SEBI फिर खोलने जा रहा है बायबैक का रास्ता; 23 अप्रैल तक मांगे सुझाव
ईरान-इजरायल वॉर के बीच निवेशकों के डूबे ₹41 लाख करोड़, 28 फरवरी से अब तक FII ने भी निकाले ₹1.30 लाख करोड़
