1 रुपये से सस्‍ते शेयर का कमाल, 1 दिन में 7% उछला, फंड जुटाने की तैयारी में कंपनी, PE 8x, क्‍या खरीदने का सही मौका

पेनी स्‍टॉक NHC Foods के शेयर में सोमवार को जोरदार हलचल देखने को मिली और स्टॉक एक दिन में करीब 7% चढ़ गया, साथ ही ट्रेडिंग वॉल्यूम भी कई गुना बढ़ा. कंपनी ग्रोथ प्लान के तहत बड़ी पूंजी जुटाने की तैयारी में है और तिमाही नतीजों में बिक्री व मुनाफे में मजबूत बढ़त दर्ज की है. सस्ते वैल्यूएशन और बढ़ते एक्सपोर्ट कारोबार के चलते यह शेयर निवेशकों के रडार पर बना हुआ है.

NHC Foods penny stock Image Credit: canva/chatgpt AI image

Penny Stock: मसालों और एग्री एक्सपोर्ट कंपनी NHC Foods Ltd के शेयरों में 9 फरवरी, सोमवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली. स्टॉक 7.70% चढ़कर 0.78 रुपये से बढ़कर 0.84 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया. खास बात यह रही कि BSE पर ट्रेडिंग वॉल्यूम 5 गुना से ज्यादा बढ़ गया, जिससे निवेशकों की दिलचस्पी इसमें बढ़ गई. शेयरों में आई इस तेजी की वजह कंपनी की ओर से ग्रोथ प्‍लान के लिए फंड जुटाने का प्‍लान माना जा रहा है.

27 मिलियन डॉलर जुटाएगी कंपनी

कंपनी ने ग्रोथ प्लान को सपोर्ट देने के लिए 27 मिलियन डॉलर तक की पूंजी जुटाने की मंजूरी दी है. इसके तहत इक्विटी, कन्वर्टिबल बॉन्ड, FCCB और वारंट्स जैसे विकल्पों से फंड जुटाया जाएगा. इससे मैन्युफैक्चरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, वर्किंग कैपिटल और कर्ज चुकाने में मदद मिलेगी.

तिमाही नतीजे रहे दमदार

तिमाही नतीजों में भी कंपनी ने दम दिखाया है. Q3FY26 में नेट सेल्स 76% बढ़कर 129.19 करोड़ रुपये पहुंच गई, जबकि मुनाफा 27% बढ़कर 2.65 करोड़ रुपये हो गया. नौ महीने के आंकड़ों में बिक्री 61% बढ़कर 342.91 करोड़ रुपये रही, हालांकि मुनाफे में हल्की गिरावट दर्ज की गई.

शेयर का प्रदर्शन

वैल्यूएशन की बात करें तो स्टॉक का PE सिर्फ 8.10x है, जबकि इंडस्ट्री का औसत 24x है. ऐसे में ये सस्‍ते में मिल रहा है. इसका ROE 6.70% और ROCE 17% है. शेयर का 52-वीक लो 0.70 है, यह इससे 20% ऊपर आ चुका है. पिछले एक हफ्ते में ये 9 फीसदी चढ़ा है. हालांकि साल भर का इसका प्रदर्शन खरबा रहा. लॉन्‍ग टर्म में देखें तो इसने पिछले 5 साल में 384% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. तेजी से बढ़ते कारोबार, मजबूत एक्सपोर्ट ऑर्डर और सस्ते वैल्यूएशन के चलते यह शेयर निवेशकों के रडार पर बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: क्‍या ये छुपा रुस्‍तम सोलर स्‍टॉक है अगला Waaree, सरकार के 30000 करोड़ के दांव से मिलेगा बूस्‍ट, कंपनी पर कर्ज भी ना के बराबर

कंपनी का कामकाज

1960 से कारोबार कर रही NHC Foods एक थ्री-स्टार मर्चेंट एक्सपोर्ट हाउस है और मसाले, फूड ग्रेन्स, ऑयल सीड्स, दालें और ड्राई फ्रूट्स के प्रीमियम एक्सपोर्ट के लिए जानी जाती है. कंपनी 30 से ज्यादा देशों में अपने प्रोडक्ट्स बेचती है. Indi Bite, Eat mor और Saaz जैसे ब्रांड्स के जरिए ये अपनी मजबूत पहचान बना चुकी है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

Q3 नतीजों के बाद रॉकेट बने BSE के शेयर, बनाया नया रिकॉर्ड हाई, ब्रोकरेज बोले- अभी और भागेगा शेयर!

एक दिन में 13% छलांग… शेयर बाजार की तेजी में चमक उठा यह पावर स्टॉक, यूक्रेन और जापान की कंपनी से हुई डील

बाजार में तेजी, सेंसेक्स 150 अंकों से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 25900 के पार, तिमाही नतीजों के बाद BSE ऑल-टाइम हाई पर

तिमाही नतीजों के बाद BSE पर ब्रोकरेज बुलिश, बोला-‘खरीदो’; 3760 रुपये जाएगा भाव! जानें क्यों आएगी रैली?

क्‍या ये छुपा रुस्‍तम सोलर स्‍टॉक है अगला Waaree, सरकार के 30000 करोड़ के दांव से मिलेगा बूस्‍ट, कंपनी पर कर्ज भी ना के बराबर

इस रेलवे स्टॉक में हलचल! रेल मंत्रालय से लगातार मिल रहा लाखों का ऑर्डर, DII ने भी लगाया पैसा!