मर्ज होंगी दो महारत्न कंपनियां! PFC-REC विलय को राष्ट्रपति की मंजूरी; शेयरों पर रखें नजर
पावर सेक्टर की सरकारी वित्तीय कंपनियों पीएफसी और आरईसी के विलय को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई है. करीब सात साल पहले पीएफसी की ओर आरईसी में 52 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी खरीदने के बाद अब दोनों कंपनियों को एक करने की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है.

PFC-REC Merger Approved : पावर सेक्टर की दो बड़ी सरकारी कंपनियों पीएफसी (Power Finance Corporation) और आरईसी (REC Limited) के विलय को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई है. इस फैसले के बाद दोनों कंपनियों को एक करने की प्रक्रिया तेज हो जाएगी. सरकार का मानना है कि इससे एक बड़ी और मजबूत वित्तीय कंपनी तैयार होगी, जो पावर सेक्टर को बेहतर तरीके से फंड उपलब्ध करा सकेगी.
सात साल पहले पीएफसी ने खरीदी थी हिस्सेदारी
मार्च 2019 में पीएफसी ने सरकार की आरईसी में 52.63 फीसदी हिस्सेदारी 14,500 करोड़ रुपये में खरीदी थी. इसके बाद से ही दोनों कंपनियों के विलय की चर्चा चल रही थी. अब राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने से इस दिशा में बड़ा कदम उठ गया है.
विलय के बाद आरईसी का अलग अस्तित्व खत्म होगा
आरईसी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि विलय होने के बाद उसकी सभी संपत्तियां और देनदारियां पीएफसी को ट्रांसफर कर दी जाएंगी. इसके बाद आरईसी का अलग अस्तित्व समाप्त हो जाएगा और पूरा कारोबार पीएफसी के तहत संचालित होगा. विलय की प्रक्रिया कंपनी कानून के तहत पूरी की जाएगी.
शेयर बाजार की नजर अगले कदम पर
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस साल के बजट में पीएफसी और आरईसी के पुनर्गठन की बात कही थी. बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि विलय से कामकाज में सुधार होगा और खर्च कम करने में मदद मिलेगी. हालांकि निवेशकों की नजर अब इस बात पर रहेगी कि दोनों कंपनियों के शेयरों का स्वैप रेशियो क्या तय होता है. इसी के आधार पर शेयर बाजार में आगे की प्रतिक्रिया देखने को मिल सकती है.
REC के स्टॉक का हाल
- CMP – ₹348.80
- 6 महीने में – मामूली तेजी
- 1 साल में – 17.5 फीसदी की गिरावट
- 3 साल में – 133 फीसदी की तेजी
- 5 साल में – 183 फीसदी का उछाल
PFC के स्टॉक की चाल
- CMP – ₹431.30
- 6 महीने में – 25 फीसदी की तेजी
- 1 साल में – सपाट कारोबार
- 3 साल में – 170 फीसदी की तेजी
- 5 साल में – 307 फीसदी का उछाल
REC में किसकी कितनी हिस्सेदारी?
यह भी पढ़ें- डीजल में 15% आइसोब्यूटेनॉल ब्लेंडिंग की तैयारी, इन 3 कंपनियों को हो सकता है फायदा; स्टॉक पर टिका लें नजर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.