वेदांता पावर की लिस्टिंग पर निवेशकों की नजर, डिमर्जर के बाद खुल सकते हैं नए मौके, जानें पूरी डिटेल
डिमर्जर प्रक्रिया के बीच Vedanta Group को एक और अहम उपलब्धि हासिल हुई है. 29 मई 2026 को कंपनी ने जानकारी दी कि रेटिंग एजेंसी ICRA ने समूह की प्रमुख कंपनियों की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग को अपग्रेड कर AA+ कर दिया है. यह पिछले 10 वर्षों में समूह की सबसे ऊंची घरेलू क्रेडिट रेटिंग है.
Vedanta Ltd के डिमर्जर की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच रही है. इस कदम का मकसद शेयरधारकों के लिए वैल्यू अनलॉक करना है, ताकि निवेशकों को पावर, एल्युमिनियम और अन्य मेटल कारोबार में अलग-अलग निवेश का मौका मिल सके. अभी तक निवेशक वेदांता के विविध कारोबार वाले पोर्टफोलियो में निवेश करते थे, लेकिन डिमर्जर के बाद हर बिजनेस एक अलग लिस्टेड कंपनी के रूप में सामने आएगा. इसी कड़ी में वेदांता पावर की लिस्टिंग को लेकर बाजार में काफी चर्चा है और निवेशक इसके भविष्य की संभावनाओं का आकलन कर रहे हैं. इसी के आकलन के दम पर निवेशक इसके शेयरों में निवेश कर सकेंगे.
वेदांता पावर को मिला नया नाम
वेदांता लिमिटेड ने 3 जून 2026 को बताया था कि Talwandi Sabo Power Limited का नाम बदलकर Vedanta Power Limited करने की मंजूरी दे दी है. इसके बाद 3 जून 2026 से कंपनी ने आधिकारिक तौर पर वेदांता पावर लिमिटेड के नाम से कामकाज शुरू कर दिया.
क्या करती है वेदांता पावर?
वेदांता पावर, वेदांता लिमिटेड के पावर जनरेशन कारोबार को अलग करके बनाई जा रही स्वतंत्र कंपनी है. वेदांता पावर के पास 4,780 मेगावाट की थर्मल पावर उत्पादन क्षमता है. कंपनी लंबी अवधि के पावर परचेज एग्रीमेंट (पीपीए) के तहत विभिन्न बिजली वितरण कंपनियों को बिजली सप्लाई करती है. कंपनी का कारोबार कई राज्यों में फैला हुआ है.
भारत की बढ़ती बिजली मांग से मिल सकता है फायदा
देश में तेजी से बढ़ती बिजली खपत, औद्योगिक विस्तार, डेटा सेंटर, शहरीकरण और घरेलू विद्युतीकरण के चलते पावर सेक्टर की मांग लगातार बढ़ रही है. ऐसे में वेदांता पावर को इसका फायदा मिल सकता है.
वेदांता पावर का पोर्टफोलियो
वेदांता पावर के पोर्टफोलियो में शामिल प्रमुख प्रोजेक्ट्स हैं:
- पंजाब में alwandi Sabo Power प्लांट – 1,980 मेगावाट
- आंध्र प्रदेश में वेदांता पावर मीनाक्षी एनर्जी – 1,000 मेगावाट
- छत्तीसगढ़ में वेदांता पावर शक्ति – 600 मेगावाट चालू और 600 मेगावाट निर्माणाधीन
- ओडिशा के झारसुगुड़ा में वेदांता पावर प्लांट – 600 मेगावाट
- अगले चार साल में दोगुने से ज्यादा रेवेन्यू का लक्ष्य
क्रेडिट रेटिंग में बड़ा सुधार
डिमर्जर प्रक्रिया के बीच Vedanta Group को एक और अहम उपलब्धि हासिल हुई है. 29 मई 2026 को कंपनी ने जानकारी दी कि रेटिंग एजेंसी ICRA ने समूह की प्रमुख कंपनियों की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग को अपग्रेड कर AA+ कर दिया है. यह पिछले 10 वर्षों में समूह की सबसे ऊंची घरेलू क्रेडिट रेटिंग है. AA+ रेटिंग कंपनी की मजबूत वित्तीय स्थिति और वित्तीय दायित्वों को समय पर पूरा करने की बेहतर क्षमता को दर्शाती है.
शेयरधारकों पर असर
Vedanta की Composite Scheme of Arrangement के तहत मौजूदा शेयरधारकों को बड़ा फायदा मिलने वाला है. योजना के अनुसार, Vedanta के हर एक शेयर के बदले निवेशकों को डिमर्जर के बाद बनने वाली चार नई कंपनियों में 1-1 शेयर आवंटित किया जाएगा. यानी शेयरधारकों को 1:1 अनुपात में प्रत्येक नई इकाई में हिस्सेदारी मिलेगी.
इसे भी पढ़ें- इस पावर कंपनी का बड़ा अधिग्रहण, शेयर में आई तेजी; FII ने भी बढ़ाई होल्डिंग, रडार पर रखें स्टॉक
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
इस टेक्सटाइल स्टॉक में लगा 5% का अपर सर्किट, FII होल्डिंग 3 गुना से ज्यादा बढ़ी, भाव ₹10 से कम
Stocks in Focus : Lenskart Solutions, UltraTech Cement, Canara Bank समेत फोकस में रहेंगे ये शेयर, दिखेगी खास हलचल!
होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से ग्लोबल मार्केट में हलचल! कच्चा तेल उछला, एशियाई बाजारों में भारी बिकवाली
