प्रमोटर्स की बड़ी खरीदारी! इन 3 शेयरों में लगातार बढ़ा रहे होल्डिंग, रडार पर रखें स्टॉक्स
तीन स्मॉलकैप शेयरों Matrimony, Godrej Industries और Raymond Lifestyle में प्रमोटर्स लगातार चार तिमाहियों से हिस्सेदारी बढ़ा रहे हैं, जो कंपनी के भविष्य पर उनके भरोसे का संकेत है. हालांकि इन शेयरों के भाव में हाल में कमजोरी दिखी है, लेकिन प्रमोटर खरीदारी निवेशकों के लिए एक पॉजिटिव संकेत मानी जाती है.
शेयर बाजार में अक्सर निवेशक तेजी से भाग रहे स्टॉक्स के पीछे भागते हैं, लेकिन असली संकेत कई बार प्रमोटर्स की गतिविधियों में छिपे होते हैं. जब कंपनी के प्रमोटर्स खुद अपने शेयर बढ़ाते हैं, तो यह आमतौर पर बिजनेस में उनके भरोसे को दिखाता है. खासकर स्मॉलकैप स्टॉक्स में यह संकेत और भी अहम हो जाता है. अक्सर देखा जाता है कि इन शेयरों में हलचल देखने को मिलती है. यहां हम ऐसे 3 शेयरों पर नजर डाल रहे हैं जहां प्रमोटर्स लगातार अपनी हिस्सेदारी बढ़ा रहे हैं. हालांकि बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है.
Matrimony
- इस लिस्ट में पहला नाम Matrimony का है. कंपनी के प्रमोटर्स ने लगातार चार तिमाहियों से अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है.
- जून 2025 में प्रमोटर होल्डिंग 53.26 फीसदी थी, जो मार्च 2026 तक बढ़कर 58.27 फीसदी हो गई है.
- शेयर फिलहाल करीब 445.55 रुपये पर ट्रेड कर रहा है और इंट्राडे में 0.71 फीसदी की बढ़त पर है. हालांकि पिछले एक साल में स्टॉक में गिरावट देखने को मिली है.
Godrej Industries
- दूसरे नंबर पर Godrej Industries है, जहां प्रमोटर्स ने लगातार चार तिमाहियों में हिस्सेदारी बढ़ाई है.
- मार्च 2025 में प्रमोटर होल्डिंग 69.65 फीसदी थी, जो मार्च 2026 में बढ़कर 74.64 फीसदी हो गई है.
- शेयर करीब 927.5 रुपये पर ट्रेड कर रहा है और हल्की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है. हालांकि बीते एक साल में इसमें गिरावट रही है. यह शेयर अपने एक साल के हाई से 33 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है.
Raymond Lifestyle
- तीसरा नाम Raymond Lifestyle का है. कंपनी के प्रमोटर्स ने भी पिछले चार क्वार्टर में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है.
- मार्च 2025 में प्रमोटर होल्डिंग 54.68 फीसदी थी, जो मार्च 2026 में बढ़कर 58.22 फीसदी हो गई है.
- शेयर फिलहाल 803.4 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है और इसमें हल्की गिरावट देखने को मिली है. यह शेयर अपने एक साल के हाई से 43 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है.
इसे भी पढ़ें- इस कंपनी ने मचाया धमाल! 5 साल में दिया 5000% से ज्यादा का मल्टीबैगर रिटर्न; FIIs ने भी 6 गुना बढ़ाई हिस्सेदारी
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
BSE शेयर में बड़ी गिरावट, RBI के फैसले से बढ़ी चिंता; डेरिवेटिव कारोबार पर पड़ सकता है असर, चेक करें डिटेल्स
Titan और Tata Motors नहीं, इन 2 फार्मा शेयरों पर रेखा झुनझुनवाला ने लगाया 1550 करोड़ रुपये का दांव
Closing Bell: बाजार में रही सुस्ती, सेंसेक्स-निफ्टी गिरकर बंद; इन शेयरों का बुरा हाल
