इन 5 कंपनियों में प्रमोटर्स का बड़ा दांव, 36% तक बढ़ाई हिस्सेदारी; पांच साल में दिया 1674% तक का मल्टीबैगर रिटर्न
मार्च तिमाही (Q4 FY26) में कई कंपनियों में प्रमोटर्स ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर बाजार को सकारात्मक संकेत दिया है. इसे आमतौर पर कंपनी के भविष्य और ग्रोथ पर भरोसे के रूप में देखा जाता है. खास बात यह है कि अलग-अलग सेक्टर की पांच कंपनियों में यह ट्रेंड दिखा, जहां प्रमोटर्स ने निवेश बढ़ाकर मजबूत संभावनाओं का संकेत दिया है.

Promoters Increased Stake: मार्च तिमाही (Q4 FY26) में कई कंपनियों में प्रमोटर्स ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. आमतौर पर इसे कंपनी के भविष्य को लेकर भरोसे का संकेत माना जाता है. जब प्रमोटर्स खुद निवेश बढ़ाते हैं, तो यह दर्शाता है कि उन्हें कंपनी की ग्रोथ और रणनीति पर विश्वास है. इस बार रिन्यूएबल एनर्जी, आईटी सर्विस, स्नैक फूड, डिफेंस और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की कंपनियों में यह ट्रेंड देखने को मिला. इस रिपोर्ट में उन पांच कंपनियों के बारे में बताया गया है, जिसमें प्रमोटर्स ने 36% से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
Websol Energy System Ltd
सोलर एनर्जी सेक्टर की कंपनी Websol Energy System Ltd में प्रमोटर हिस्सेदारी 27.71% से बढ़कर 29.72% हो गई है, यानी 2.01% की बढ़ोतरी हुई है.3,439 करोड़ रुपये की मार्केट वाली इस कंपनी के शेयर 79.30 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं. बीते पांच साल में इसमें 1,674% से अधिक तक का रिटर्न दिया है. यह कंपनी सोलर पीवी सेल और मॉड्यूल बनाती है और ग्रीन एनर्जी की बढ़ती मांग के बीच इसका भविष्य मजबूत माना जा रहा है.
eClerx Services Ltd
eClerx Services Ltd, जो आईटी और बिजनेस प्रोसेस मैनेजमेंट सेवाएं देती है, उसमें प्रमोटर हिस्सेदारी 53.81% से बढ़कर 54.53% हो गई है (0.72% की बढ़ोतरी). यह संकेत देता है कि कंपनी के डिजिटल और एनालिटिक्स बिजनेस को लेकर प्रमोटर्स सकारात्मक हैं. स्टॉक की बात करें तो कंपनी के शेयर 1,544.50 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं. बीते पांच साल में इसमें 286% से अधिक तक का रिटर्न दिया है.
Prataap Snacks Ltd
Prataap Snacks Ltd (Yellow Diamond ब्रांड के लिए प्रसिद्ध) में प्रमोटर हिस्सेदारी 54.81% से बढ़कर 55.59% हो गई है, यानी 0.78% की बढ़त. कंज्यूमर फूड सेक्टर में लगातार मांग बनी रहने के कारण कंपनी की ग्रोथ संभावनाएं अच्छी मानी जा रही हैं. इसके शेयर 995.90 रुपये पर ट्रे़ड कर रहे हैं. बीते पांच साल में इसने 73.50% तक रिटर्न दिया है.
Sigma Advanced Systems Ltd
Sigma Advanced Systems Ltd में सबसे बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली. प्रमोटर हिस्सेदारी 35.1% से बढ़कर 71.2% हो गई, यानी 36.15% की जबरदस्त बढ़त. डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर में कंपनी के फोकस को देखते हुए यह कदम भविष्य की बड़ी योजनाओं का संकेत माना जा रहा है. कंपनी के शेयर 169.74 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं. बीते पांच साल में इसने 1,572% से अधिक का रिटर्न दिया है.
Maharashtra Seamless Ltd
Maharashtra Seamless Ltd में प्रमोटर हिस्सेदारी 69.8% से बढ़कर 70.3% हो गई (0.47% की बढ़त). स्टील पाइप और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में कंपनी की मजबूत स्थिति को देखते हुए प्रमोटर्स का भरोसा कायम है. कंपनी का शेयर 610 रुपये पर कारोबार कर रहा है. बीते पांच साल में इसमें 324% से अधिक तक की तेजी आई है.
इन कंपनियों में प्रमोटर हिस्सेदारी बढ़ना यह दिखाता है कि मैनेजमेंट को अपने बिजनेस पर भरोसा है. हालांकि, निवेशकों को कोई भी फैसला लेने से पहले कंपनी की फाइनेंशियल स्थिति और बाजार जोखिमों का भी ध्यान रखना चाहिए.
Source – Groww, Trendlyne
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.