Horizon Reclaim का 47% प्रीमियम पर डेब्यू, सेकंडों में ₹1.15 लाख का मुनाफा; फिर भी क्यों लगा लोअर सर्किट
Horizon Reclaim (India) के शेयर अपने अपर प्राइस बैंड से 46.6 फीसदी प्रीमियम पर बाजार में लिस्ट हुए, जिससे निवेशकों को पहले ही दिन 1.15 लाख रुपये से अधिक का लिस्टिंग गेन मिला. हालांकि, शेयर की लिस्टिंग ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के अनुमान से कम रही, जबकि आईपीओ 304 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था. लिस्टिंग के बाद शेयर में जमकर मुनाफावसूली हुई जिसके बाद स्टॉक में अपर सर्किट लग गया.
Horizon Reclaim (India) Listing : Horizon Reclaim (India) के शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत करते हुए अपने अपर प्राइस बैंड से करीब 47 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुए. हालांकि, शेयर की लिस्टिंग ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के अनुमान से कम रही, फिर भी जिन निवेशकों को शेयर अलॉट हुए, उन्हें पहले ही दिन 1.15 लाख रुपये से अधिक का मुनाफा मिला है. लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयर में जमकर मुनाफावसूली देखने को मिली. नतीजतन, स्टॉक 143.45 रुपये के लोअर सर्किट पर पहुंच गया.
47% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ Horizon Reclaim (India)
Horizon Reclaim के शेयर अपने अपर प्राइस बैंड से 46.6 फीसदी प्रीमियम पर बाजार में लिस्ट हुए हैं. कंपनी के आईपीओ का अपर प्राइस बैंड 103 रुपये था, जबकि इसके शेयर बाजार में 151 रुपये पर लिस्ट हुए. यानी हर शेयर पर निवेशकों को 48 रुपये तक का मुनाफा हुआ. रिटेल निवेशकों को इस इश्यू में हिस्सा लेने के लिए 2 लॉट, यानी 2,400 शेयर खरीदने थे. अगर किसी निवेशक ने 2 लॉट के लिए बोली लगाई होगी और उन्हें शेयर अलॉट हुए होंगे, तो उस निवेशक को 1,15,200 रुपये का लिस्टिंग गेन हुआ होगा.
कितना सब्सक्राइब हुआ IPO
इश्यू को निवेशकों से जोरदार रिस्पॉन्स मिला था. तीन दिनों में यह आईपीओ कुल 304.11 गुना सब्सक्राइब हुआ. यानी 305 निवेशकों में से किसी एक निवेशक को ही कंपनी के शेयर अलॉट हुए हैं.

GMP से कम पर लिस्ट हुआ शेयर
इस इश्यू के जीएमपी की बात करें तो निवेशकों को 72 फीसदी से अधिक लिस्टिंग गेन के संकेत मिल रहे थे. 19 जून को सुबह लगभग 9 बजे तक इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम 75 रुपये था. जीएमपी के इस स्तर पर रिटेल निवेशकों को 1.80 लाख रुपये का लिस्टिंग गेन मिल सकता था, लेकिन उन्हें 1.15 लाख रुपये का मुनाफा हुआ है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
7 अगस्त के लिए एक्सपर्ट की पसंद, इन 3 शेयरों में कमाई का मौका; मजबूत टेक्निकल सेटअप दे रहे तेजी के संकेत
IT कंपनी लेकिन काम बिल्कुल अलग, 40% रेवेन्यू ग्रोथ, ऐसे बना रही कमाई का नया मॉडल, रखें नजर
Trent Q1 Result: मुनाफा 26% बढ़कर ₹532 करोड़ पहुंचा, रेवेन्यू भी 18.5% बढ़ा, फिर भी टूटे शेयर
