इस स्टॉक पर ब्रोकरेज बुलिश, 27% CAGR ग्रोथ अनुमान बरकरार, एक महीने से शेयरों में नहीं थम रही तेजी!
Elara Capital ने FY29E को ध्यान में रखते हुए Nykaa को अपग्रेड कर Accumulate से Buy कर दिया है. साथ ही टारगेट प्राइस बढ़ाकर 355 रुपये कर दिया गया है. ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी की लॉन्ग टर्म ग्रोथ स्टोरी मजबूत बनी हुई है और आने वाले वर्षों में यह स्थिर गति से आगे बढ़ सकती है.
Nykaa Share Price Target : ब्रोकरेज फर्म Elara Capital ने FSN E-Commerce Ventures (Nykaa) को लेकर अपनी नई रिपोर्ट जारी की है. कंपनी ने अपने Investor Day में FY30 तक मजबूत ग्रोथ जारी रहने का भरोसा जताया है. ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी की ग्रोथ उम्मीदों के मुताबिक ही रहने की संभावना है. Elara Capital ने FY26 से FY29 के बीच कंपनी के लिए लगभग 27 प्रतिशत CAGR ग्रोथ का अनुमान बरकरार रखा है. इसी आधार पर कंपनी के सभी प्रमुख अनुमान बिना बदलाव के रखे गए हैं. पिछले एक महीने से कंपनी के शेयरों में करीब 16 फीसदी की तेजी देखने को मिली है.
ग्रोथ का मुख्य फोकस ग्राहक बढ़ाने पर
रिपोर्ट के अनुसार Nykaa की आने वाली ग्रोथ मुख्य रूप से नए ग्राहकों को जोड़ने से आएगी, न कि औसत ऑर्डर वैल्यू (AOV) या खरीद की फ्रीक्वेंसी बढ़ने से. कंपनी के प्रमुख ग्रोथ ड्राइवर्स इस प्रकार बताए गए हैं.
- भारत में ब्यूटी और पर्सनल केयर (BPC) सेगमेंट की बढ़ती पैठ
- प्राइवेट लेबल प्रोडक्ट्स का तेजी से विस्तार
- ऑनलाइन BPC सेगमेंट में मजबूत मार्केट लीडरशिप
- FY29E तक का अनुमान और रेटिंग अपग्रेड
Elara Capital ने FY29E को ध्यान में रखते हुए Nykaa को अपग्रेड कर Accumulate से Buy कर दिया है. साथ ही टारगेट प्राइस बढ़ाकर 355 रुपये कर दिया गया है. ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी की लॉन्ग टर्म ग्रोथ स्टोरी मजबूत बनी हुई है और आने वाले वर्षों में यह स्थिर गति से आगे बढ़ सकती है.
शेयर का हालिया प्रदर्शन
FSN E-Commerce का शेयर 19 जून को हरे निशान में कारोबार कर रहा था. यह 1.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 301.6 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है.हालिया प्रदर्शन भी मजबूत रहा है.
- पिछले एक हफ्ते में: 15.89 प्रतिशत की तेजी
- पिछले एक तिमाही में: 23.78 प्रतिशत की बढ़त
- पिछले एक साल में: 53.71 प्रतिशत का रिटर्न
कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप करीब 86,372.93 करोड़ रुपये है.
वैल्यूएशन पर क्या राय है?
ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी का वैल्यूएशन फिलहाल प्रीमियम स्तर पर है. Nykaa लगभग 56 गुना FY28E EV/EBITDA पर ट्रेड कर रही है. इसके बावजूद Elara Capital का मानना है कि यह प्रीमियम सही है, क्योंकि कंपनी की मार्केट पोजिशन मजबूत है, प्रतिस्पर्धा अपेक्षाकृत कम है, रिटर्न प्रोफाइल बेहतर है और अर्निंग्स की विजिबिलिटी मजबूत है. ब्रोकरेज के अनुसार आने वाले समय में कंपनी का ROIC और रिटर्न रेशियो अन्य क्विक कॉमर्स बिजनेस के मुकाबले ज्यादा स्थिर और बेहतर रह सकता है.
वैल्यूएशन मॉडल
Elara Capital ने Nykaa के ब्यूटी और पर्सनल केयर (BPC) बिजनेस को 76 गुना P/E पर वैल्यू किया है. वहीं फैशन बिजनेस को FY29E के अनुमान के आधार पर 4 गुना P/S पर रखा गया है.
रिस्क फैक्टर क्या है?
रिपोर्ट में सबसे बड़ा जोखिम यह बताया गया है कि अगर ब्यूटी और पर्सनल केयर सेगमेंट की ग्रोथ उम्मीद से धीमी रहती है, तो कंपनी की ओवरऑल ग्रोथ प्रभावित हो सकती है.
Nykaa की ग्रोथ स्टोरी मजबूत
Elara Capital की रिपोर्ट से यह साफ है कि Nykaa की ग्रोथ स्टोरी मजबूत बनी हुई है और ब्रोकरेज को FY30 तक इसके विस्तार पर भरोसा है. हालांकि वैल्यूएशन ऊंचे स्तर पर है, इसलिए आगे की तेजी पूरी तरह ग्रोथ पर निर्भर करेगी.
इसे भी पढ़ें- गोली की रफ्तार से भागा ये शेयर, मिला विदेशी ऑर्डर, मुकुल अग्रवाल ने एक दिन में कमाए ₹91400000
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
NSE के IPO से प्रेशर में BSE के शेयर, रेवेन्यू, प्रॉफिट ग्रोथ और मार्केट शेयर पर दिखेगा असर?
FII मेहरबान… 6 महीने में पैसा डबल! अब 3 दिन में 28% तक चढ़ा यह डिफेंस शेयर, इस सरकारी स्कीम से मिला बूस्ट
इस शेयर ने मचाया गदर! कुवैत से मिला मेगा ऑर्डर; रेखा झुनझुनवाला को हुआ ₹457000000 का मुनाफा
