TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Adani Enterprises, Nykaa समेत इन 3 शेयरों में शुक्रवार को लगाएं दांव, 12% तक आ सकती है तेजी; ब्रोकरेज ने दिया टारगेट

शेयर बाजार में बेहतर रिटर्न की तलाश कर रहे निवेशकों के लिए Adani Enterprises, Nykaa और Radico Khaitan चर्चा में हैं. Choice Equity Broking के टेक्नीकल एक्सपर्ट सचिन गुप्ता ने इन तीनों शेयरों पर Buy कॉल दिया है. रिपोर्ट के अनुसार, Nykaa में 12 फीसदी तक, जबकि Adani Enterprises और Radico Khaitan में भी अच्छी तेजी की संभावना जताई गई है.

शेयर मार्केट Image Credit: MONEY9LIVE.COM

Buy Call Stocks: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच निवेशक ऐसे स्टॉक्स की तलाश में रहते हैं, जिनमें मजबूत टेक्नीकल संकेतों के आधार पर बेहतर रिटर्न की संभावना हो. Choice Equity Broking के वीपी- टेक्नीकल रिसर्च सचिन गुप्ता ने Adani Enterprises, Nykaa और Radico Khaitan पर Buy कॉल दिया है. उनका मानना है कि इन तीनों शेयरों में मौजूदा स्तरों से अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है. ऐसे में आने वाले कारोबारी सत्रों में इनमें अच्छी हलचल देखने को मिल सकती है. आइए जानते हैं इन शेयरों के लिए टारगेट प्राइस, स्टॉप लॉस और प्रमुख टेक्नीकल संकेत क्या हैं.

Adani Enterprises

सचिन गुप्ता के अनुसार, Adani Enterprises मजबूत बुलिश स्ट्रक्चर में बना हुआ है. शेयर ने अपने वार्षिक निचले स्तरों से शानदार रिकवरी दिखाई है और लगातार हायर हाई तथा हायर लो का पैटर्न बना रहा है. फिलहाल यह शेयर 3,000 रुपये के महत्वपूर्ण स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है. टेक्नीकल चार्ट पर शेयर इचिमोकू क्लाउड के ऊपर ब्रेकआउट दे चुका है.

इसके साथ ही यह मिडिल बोलिंजर बैंड के ऊपर मजबूती से बना हुआ है, जो तेजी के संकेत देता है. एक्सपर्ट का मानना है कि जब तक शेयर 2,880-2,900 रुपये के सपोर्ट जोन के ऊपर बना रहता है, तब तक इसमें आगे तेजी जारी रह सकती है. मौजूदा स्तर से देखें तो शेयर में लगभग 4.5 फीसदी से 6.2 फीसदी तक की संभावित तेजी देखने को मिल सकती है.

  • बाय लेवल: ₹3,013
  • टारगेट प्राइस: ₹3,150 – ₹3,200
  • स्टॉप लॉस: ₹2,900

Nykaa

Nykaa ने गुरुवार के कारोबारी सत्र में 5 फीसदी से अधिक की मजबूती दिखाई और 298 रुपये के स्तर पर बंद हुआ. टेक्नीकल एनालिसिस के अनुसार, शेयर ने कई महीनों के कंसोलिडेशन फेज से ब्रेकआउट दिया है, जो एक नए अपट्रेंड की शुरुआत का संकेत माना जा रहा है. इस तेजी को मजबूत वॉल्यूम्स का भी समर्थन मिला है, जिससे संस्थागत निवेशकों की भागीदारी बढ़ने के संकेत मिलते हैं.

शेयर इचिमोकू क्लाउड के ऊपर कारोबार कर रहा है और डेली चार्ट पर बुलिश आरएसआई क्रॉसओवर भी देखने को मिला है. ब्रोकरेज के अनुसार, मौजूदा स्तर से शेयर में लगभग 9 फीसदी से 12 फीसदी तक की तेजी आने की संभावना है.

  • बाय लेवल: ₹295-₹298
  • टारगेट प्राइस: ₹325 – ₹335
  • स्टॉप लॉस: ₹285

Radico Khaitan

Radico Khaitan का शेयर भी मजबूत बुलिश मोमेंटम दिखा रहा है. हालिया कारोबारी सत्र में शेयर 3 फीसदी से अधिक चढ़ा और एक महत्वपूर्ण टेक्नीकल ब्रेकआउट दर्ज किया. डेली चार्ट पर शेयर ने पेनेंट फॉर्मेशन से ब्रेकआउट दिया है, जो मौजूदा अपट्रेंड के जारी रहने का संकेत माना जाता है. इस ब्रेकआउट के दौरान ट्रेडिंग वॉल्यूम में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिली, जिससे ऊंचे स्तरों पर मजबूत खरीदारी के संकेत मिलते हैं.

शेयर का लॉन्ग-टर्म अपट्रेंड भी बरकरार है और यदि यह 3,550 रुपये के ब्रेकआउट जोन के ऊपर बना रहता है, तो इसमें आगे और तेजी संभव है. मौजूदा स्तर से इस शेयर में करीब 4.3 फीसदी से 8.4 फीसदी तक की संभावित तेजी का अनुमान लगाया गया है.

  • बाय लेवल: ₹3,690
  • टारगेट प्राइस: ₹3,850 – ₹4,000
  • स्टॉप लॉस: ₹3,550

यह भी पढ़ें: RVNL से Titagarh Rail Systems तक, रेलवे सेक्टर के इन 5 शेयरों में छिपा है दम; ऑर्डर बुक देखकर चौंक जाएंगे

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.