बाजार गिरकर खुला, सेंसेक्स 700 अंकों से ज्यादा फिसला, निफ्टी 24000 के नीचे आया; IT स्टॉक्स में तबाही!

ब्रॉडर मार्केट में भी दबाव देखने को मिला. निफ्टी मिडकैप 0.55 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे. करेंसी मार्केट में भी भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले फ्लैट खुला. रुपया 94.34 पर खुला, जो पिछले बंद 94.33 के लगभग बराबर रहा.

बाजार गिरा. Image Credit: Canva

Stock Market Opening Bell : शुक्रवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली. आईटी शेयरों में तेज बिकवाली के चलते निफ्टी और सेंसेक्स दोनों दबाव में रहे, जिसका कारण एक्सेंचर की कमजोर रेवेन्यू गाइडेंस रही. सुबह 9:20 बजे तक निफ्टी 191.45 अंकों या 0.79 फीसदी की गिरावट के साथ 23,976.55 पर कारोबार कर रहा था, जबकि सेंसेक्स 703 अंक या 0.91 फीसदी टूटकर 76,706.86 पर आ गया. निफ्टी 50 में इंफोसिस, टेक महिंद्रा और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज सबसे बड़े लूजर रहे.

ब्रॉडर मार्केट में भी बिकवाली

ब्रॉडर मार्केट में भी दबाव देखने को मिला. निफ्टी मिडकैप 0.55 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे.

करेंसी मार्केट का हाल

करेंसी मार्केट में भी भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले फ्लैट खुला. रुपया 94.34 पर खुला, जो पिछले बंद 94.33 के लगभग बराबर रहा.

IPO अपडेट

  • आईपीओ सेगमेंट में टर्टलमिंट फिनटेक सॉल्यूशंस का IPO आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है, जो 882.67 करोड़ रुपये का बुक बिल्ड इश्यू है. इसमें फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल दोनों शामिल हैं. वहीं रियासत लाइफस्टाइल और एविएंस बायोमेडिकल्स के आईपीओ सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन में प्रवेश कर चुके हैं.
  • इसके अलावा चार एसएमई आईपीओ लीपफ्रॉग इंजीनियरिंग, लायोटेक इंडस्ट्रीज, दीक्षा पॉलिमर्स और क्ले क्राफ्ट—सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन में पहुंच गए हैं.

IT शेयरों में मची तबाही!

सोर्स-NSE

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सोर्स-BSE

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

सेक्टरों की बात करें तो निफ्टी आईटी इंडेक्स में करीब 6 फीसदी की भारी गिरावट रही, जबकि निफ्टी रियल्टी और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स भी दबाव में रहे. दूसरी ओर, निफ्टी फार्मा और निफ्टी हेल्थकेयर ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए बाजार को कुछ सहारा दिया.

सोर्स-NSE

एशियाई बाजारों में बिकवाली ( 9:02 AM तक )

  • गिफ्ट निफ्टी 227 अंकों की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था.
  • जापान के निक्केई में 6 अंकों की तेजी देखने को मिली.
  • हैंग सेंग में करीब 387 अंकों की गिरावट देखने को मिली.
  • सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 0.17 फीसदी की बढ़त देखने को मिली.
  • कोरियाई बाजार कोस्पी में आधा फीसदी से ज्यादा की कमजोरी देखने को मिली.

गुरुवार को कैसा रहा था बाजार?

शेयर बाजार में कल 18 जून को तेजी देखने को मिली. हालांकि, दिन कारोबार के दौरान पूरे दिन बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिली थी. सेंसेक्स 254 अंकों की बढ़त के साथ 77,410 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 82 अंक चढ़कर 24,168 पर बंद हुआ. कारोबार में बैंकिंग, हेल्थकेयर और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में खासतौर पर मजबूत खरीदारी देखने को मिली थी.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.