राधाकिशन दमानी ने इन 2 केमिकल स्टॉक में लगा रखा है दांव, एक सप्ताह में 19% तक उछला शेयर; रखें नजर
दिग्गज निवेशक राधाकिशन दमानी ने केमिकल सेक्टर की दो कंपनियों Mangalam Organics और Bhagiradha Chemicals में लंबे समय से निवेश बनाए रखा है. Mangalam Organics में उन्होंने मार्च 2026 तिमाही में फिर से 2.17 फीसदी हिस्सेदारी हासिल की, जबकि Bhagiradha Chemicals में उनकी 3.32 फीसदी हिस्सेदारी बरकरार है.

Radhakishan Damani Portfolio: भारत के दिग्गज निवेशकों में शामिल राधाकिशन दमानी को आमतौर पर Avenue Supermarts (DMart) में उनके बड़े निवेश के लिए जाना जाता है. हालांकि, उनके पोर्टफोलियो में कुछ ऐसे छोटे और कम चर्चित शेयर भी शामिल हैं, जिन पर बाजार की नजर कम रहती है. इनमें केमिकल सेक्टर की दो कंपनियां Mangalam Organics और Bhagiradha Chemicals शामिल हैं. दिलचस्प बात यह है कि दमानी इन दोनों कंपनियों में लंबे समय से निवेश बनाए हुए हैं और इन्हें लेकर निवेशकों के बीच नई चर्चा शुरू हो गई है. दोनों कंपनियां केमिकल प्रोसेसिंग और इंडस्ट्रियल सप्लाई चेन से जुड़ी हैं, जहां एंट्री बैरियर काफी ऊंचे हैं और नए खिलाड़ियों के लिए बाजार में जगह बनाना आसान नहीं है.
Mangalam Organics
Mangalam Organics की स्थापना 1981 में हुई थी और कंपनी कैंफर, टरपीन प्रोडक्ट्स, सिंथेटिक रेजिन्स तथा अन्य केमिकल प्रोडक्ट्स का निर्माण करती है. कंपनी खुद को दुनिया की सबसे बड़ी Camphor निर्माता कंपनियों में से एक बताती है. Screener के आंकड़ों के अनुसार, राधाकिशन दमानी ने मार्च 2026 तिमाही में कंपनी में फिर से करीब 2.17 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर ली.
कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो पिछले कुछ वर्षों में इसमें उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. FY23 में कंपनी को घाटा हुआ था, लेकिन उसके बाद मुनाफे में सुधार देखने को मिला. FY26 में कंपनी का नेट प्रॉफिट बढ़कर 26 करोड़ रुपये पहुंच गया है.
Bhagiradha Chemicals
Bhagiradha Chemicals एग्रोकेमिकल एक्टिव इंग्रीडिएंट्स बनाने वाली कंपनी है. कंपनी के प्रोडक्ट्स कई देशों में एक्सपोर्ट किए जाते हैं और इसके ग्राहक भारत के अलावा अमेरिका, ब्राजील, ब्रिटेन, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में भी मौजूद हैं. दमानी ने कंपनी में लगभग 3.32 प्रतिशत हिस्सेदारी बरकरार रखी हुई है. कंपनी ने हाल के वर्षों में बड़े पैमाने पर कैपेसिटी एक्सपेंशन किया है. इसके चलते फिक्स्ड एसेट्स में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है.
कैसा है शेयर का हाल
Mangalam Organics का शेयर गुरुवार को इंट्राडे कारोबार में 2.41 फीसदी बढ़कर 540 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. पिछले एक सप्ताह में कंपनी का शेयर 19.60 फीसदी चढ़ चुका है. वहीं, Bhagiradha Chemicals के शेयर की बात करें तो गुरुवार के इंट्राडे कारोबार में कंपनी का शेयर 1.16 फीसदी गिरकर 260.03 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. पिछले एक सप्ताह में इसमें 2.17 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है.
यह भी पढ़ें: 52-वीक हाई पर पहुंचा ये शेयर, FY30 तक 3 गुना रेवेन्यू ग्रोथ का लक्ष्य; रडार पर रखें स्टॉक
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.