डिविडेंड देने में धुरंधर है राधाकिशन दमानी का यह स्टॉक, डिविडेंड यील्ड 4% के पार, एक महीने में 19% उछला शेयर
शेयर बाजार में तेज रिटर्न के बीच डिविडेंड देने वाले शेयर अक्सर नजरअंदाज हो जाते हैं, लेकिन लंबे समय में यही निवेशकों को स्थिर आय और बेहतर रिटर्न देते हैं. दिग्गज निवेशक राधाकिशन दमानी भी ऐसे मजबूत कंपनियों में निवेश करते हैं, जो नियमित डिविडेंड देकर निवेशकों को सुरक्षा का एहसास कराती हैं.

Radhakishan Damani’s Stocks : शेयर बाजार में जहां ज्यादातर निवेशक तेजी से मुनाफा कमाने और ग्रोथ के पीछे भागते हैं, वहीं डिविडेंड से मिलने वाली आय अक्सर नजरअंदाज हो जाती है. लेकिन लंबे समय में यही डिविडेंड निवेशकों के लिए मजबूत सहारा बन सकते हैं. नियमित आय के साथ जब इन पैसों को दोबारा निवेश किया जाता है, तो यह धीरे-धीरे कंपाउंडिंग का असर दिखाते हैं और कुल रिटर्न को बेहतर बनाते हैं. ऐसी कंपनियां जो लगातार डिविडेंड देती हैं, आमतौर पर मजबूत वित्तीय स्थिति में होती हैं.
ये कंपनियां अपने मुनाफे का एक हिस्सा शेयरधारकों को लौटाती हैं, जिससे निवेशकों को स्थिर आय मिलती है. भारत के जाने-माने निवेशक राधाकिशन दमानी भी अपनी निवेश रणनीति में ऐसे ही शेयरों को जगह देते नजर आते हैं. इस रिपोर्ट में दिग्गज निवेशक के उन दो स्टॉक की जानकारी दी गई है जो निवेशकों को लगातार डिविडेंड दे कमाई कराते हैं.
VST Industries
VST Industries सिगरेट और तंबाकू उत्पादों के निर्माण और व्यापार से जुड़ी कंपनी है. Trendlyne के डेटा के अनुसार, मार्च 2026 तक राधाकिशन दमानी के पास इस कंपनी में 3.15% हिस्सेदारी है. कंपनी लंबे समय से अपने निवेशकों को लगातार डिविडेंड देती आ रही है.
FY26 के लिए कंपनी ने 12 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है और इसकी रिकॉर्ड डेट 10 जुलाई 2026 तय की गई है. मौजूदा कीमत पर इसका डिविडेंड यील्ड लगभग 4.68% है, जो काफी आकर्षक माना जा सकता है.
साल 2001 से अब तक कंपनी 44 बार डिविडेंड दे चुकी है. यह लगातार भुगतान दर्शाता है कि कंपनी अपने मुनाफे का हिस्सा शेयरधारकों के साथ साझा करने में भरोसा रखती है. ऐसे शेयर निवेशकों को बाजार के उतार-चढ़ाव में भी स्थिरता देते हैं.
शेयर का हाल
इस कंपनी के शेयर 256 रुपये के आसपास कारोबार कर रहे हैं. लॉन्ग टर्म में निवेशकों के हाथ निराशा लगी है. हालांकि बीते एक महीने स्टॉक 19 फीसदी से अधिक उछला है.
यह भी पढ़ें: 1 के बदले मिलेंगे 6 फ्री शेयर, बोनस के साथ डिविडेंड दे रही यह कंपनी, 5 साल में 6038% रिटर्न; भाव ₹21 से भी कम
Advani Hotels
Advani Hotels and Resorts (India) एक हॉस्पिटैलिटी कंपनी है, जिसकी मुख्य कारोबार गोवा में स्थित Caravela Beach Resort है. मार्च 2026 तक राधाकिशन दमानी की इसमें 4.18% हिस्सेदारी है. भले ही यह कंपनी आकार में छोटी हो, लेकिन डिविडेंड देने में इसका ट्रैक रिकॉर्ड मजबूत रहा है.
कंपनी ने जनवरी 2026 में 1 रुपये प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड घोषित किया था. इससे पहले FY25 में भी 0.90 और 1.00 रुपये के डिविडेंड दिए गए थे. इस तरह पिछले 12 महीनों में कुल 1.90 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया गया है.
2006 से अब तक कंपनी 48 बार डिविडेंड दे चुकी है. यह दर्शाता है कि कंपनी नियमित रूप से अपने निवेशकों को रिटर्न देने पर ध्यान देती है. ऐसे शेयर उन निवेशकों के लिए बेहतर हो सकते हैं, जो स्थिर आय के साथ कम जोखिम पसंद करते हैं.
शेयर का हाल
Advani Hotels and Resorts के शेयर 54 रुपये का आसपास कारोबार कर रहा है. बीते पांच साल में स्टॉक 104% उछला है, वहीं बीते एक महीने में लगभग 7% की तेजी आई है.
यह भी पढ़ें: 10 टुकड़ों में बंटेगा इस कंपनी का शेयर, 977% तक दिया मल्टीबैगर रिटर्न, रिकॉर्ड डेट नजदीक
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.