10 टुकड़ों में बंटेगा इस कंपनी का शेयर, 977% तक दिया मल्टीबैगर रिटर्न, रिकॉर्ड डेट नजदीक

Avro India Ltd ने अपने शेयरों का 10:1 स्टॉक स्प्लिट घोषित किया है, जिससे ₹10 का एक शेयर अब ₹1 के 10 शेयरों में बदलेगा. इससे निवेशकों के शेयर बढ़ेंगे, लेकिन कुल निवेश समान रहेगा. हाल में शेयर का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है, हालांकि लंबे समय में इसने मल्टीबैगर रिटर्न दिया है.

Avro India Stock Split Image Credit: Canva/ Money9

Avro India Stock Split: Avro India Ltd ने अपने शेयरधारकों के लिए एक अहम घोषणा की है. कंपनी अपने शेयरों को 10 हिस्सों में बांटने जा रही है, यानी ₹10 फेस वैल्यू वाला एक शेयर अब ₹1 के 10 शेयरों में बदल जाएगा. इससे निवेशकों के पास शेयरों की संख्या बढ़ेगी, लेकिन उनकी कुल निवेश राशि समान रहेगी. 5 मई 2026 इस स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड और एक्स-डेट तय की गई है. हाल के समय में शेयर का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है, जहां लंबे समय में इसने शानदार रिटर्न दिए हैं, वहीं पिछले एक साल में गिरावट भी देखने को मिली है.

10 टुकड़ों में बंटेगा शेयर

Avro India Ltd ने अपने शेयरों का स्टॉक स्प्लिट घोषित किया है, जिसमें ₹10 के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को विभाजित करके ₹1 फेस वैल्यू के 10 शेयरों में बदला जाएगा. इसका मतलब है कि जिन निवेशकों के पास पहले 1 शेयर था, उन्हें अब 10 शेयर मिलेंगे, हालांकि कुल निवेश की रकम समान रहेगी. इस स्टॉक स्प्लिट की एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट दोनों 05 मई 2026 निर्धारित की गई हैं, यानी इस तारीख तक जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर होंगे, वे इस स्प्लिट के पात्र माने जाएंगे.

शेयर ने किया कैसा प्रदर्शन?

Avro India के स्टॉक की बात करें तो बीते एक हफ्ते में इसमें मामूली तेजी दर्ज की गई है. इस तेजी के बाद शेयर 125.15 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा है. एक महीने में इसमें 6.5 फीसदी की तेजी आई है. तीन महीने में स्टॉक 2 फीसदी से अधिक टूटे हैं और 6 महीने में यह लगभग 8 फीसदी गिरा है.

  • 1 साल में – 17.77 फीसदी लुढ़का.
  • 3 साल में – 12.30 फीसदी की गिरावट.
  • 5 साल में – 977.68 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है.

यह भी पढ़ें: 1 के बदले मिलेंगे 6 फ्री शेयर, बोनस के साथ डिविडेंड दे रही यह कंपनी, 5 साल में 6038% रिटर्न; भाव ₹21 से भी कम

कंपनी के फंडामेंटल्स

फंडामेंटल्सवैल्यू
मार्केट कैप (Market Cap)₹166 करोड़
पी/ई अनुपात (TTM)43.12
पी/बी अनुपात (P/B Ratio)2.05
इंडस्ट्री पी/ई46.70
डेट-इक्विटी रेश्यो (Debt to Equity)0.27
Source – Groww

कैसी है कंपनी की वित्तीय सेहत?

वर्ष (Year)रेवेन्यू (Revenue) ₹ करोड़मुनाफा (Profit) ₹ करोड़
202153.57 करोड़1.75 करोड़
202265.20 करोड़2.98 करोड़
202382.34 करोड़4.15 करोड़
202497.37 करोड़4.04 करोड़
202582.93 करोड़3.04 करोड़
Source – Groww

यह भी पढ़ें: Dividend-Bonus: अगले हफ्ते निवेशकों की बल्ले-बल्ले, ₹270 तक डिविडेंड, 1 के बदले मिलेंगे 6 फ्री शेयर; ये है रिकॉर्ड डेट

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.