Raymond Realty: ₹8,500 करोड़ का नए प्रोजेक्ट से स्टॉक में तेजी, 3% तक उछले शेयर
रेमंड रियल्टी लिमिटेड ने मुंबई के परेल में प्रीमियम आवासीय परियोजना विकसित करने के लिए ₹8,500 करोड़ की अनुमानित ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू (GDV) वाले जॉइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट (JDA) पर हस्ताक्षर किए हैं. इस घोषणा के बाद कंपनी के शेयर में करीब 3% की तेजी दर्ज की गई. नए प्रोजेक्ट के साथ कंपनी का कुल रियल एस्टेट पोर्टफोलियो बढ़कर लगभग ₹52,000 करोड़ के GDV तक पहुंच गया है.

Raymond Realty Limited : Raymond Realty Limited ने मुंबई के परेल इलाके में एक प्रीमियम आवासीय परियोजना के विकास के लिए जॉइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट (JDA) पर हस्ताक्षर किए हैं. इस परियोजना की अनुमानित ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू (GDV) करीब ₹8,500 करोड़ है. इस घोषणा के बाद कंपनी के शेयर में करीब 3 फीसदी की तेजी देखने को मिली. इस नए प्रोजेक्ट के साथ कंपनी का कुल रियल एस्टेट पोर्टफोलियो बढ़कर लगभग ₹52,000 करोड़ के GDV तक पहुंच गया है.
परेल में ₹8,500 करोड़ का नया प्रोजेक्ट
रेमंड रियल्टी ने बताया कि उसने मुंबई में अपना आठवां जॉइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट किया है. यह परियोजना परेल में विकसित की जाएगी और इसकी अनुमानित ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू (GDV) करीब ₹8,500 करोड़ होगी. यह कंपनी का ठाणे के प्रमुख प्रोजेक्ट के बाद सबसे बड़ा रियल एस्टेट प्रोजेक्ट माना जा रहा है.
3 फीसदी तक उछले स्टॉक
बुधवार को कंपनी के स्टॉक में तेजी दर्ज की गई. इंट्राडे में शेयर 2.88 फीसदी यानी करीब 3 फीसदी तक उछला है. आज कंपनी के शेयर 711.50 रुपये पर कारोबार करना शुरू किया और दिन के हाई 732 रुपये तक गए. 3 बजकर 18 मिनट पर यह 714 रुपये के करीब ट्रेड कर रहा है.
साउथ मुंबई में बढ़ेगी कंपनी की मौजूदगी
इस परियोजना के जरिए रेमंड रियल्टी पहली बार साउथ मुंबई के रियल एस्टेट बाजार में कदम रख रही है. परेल मुंबई का प्रमुख आवासीय और व्यावसायिक इलाका है. कंपनी का कहना है कि मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (अटल सेतु), प्रस्तावित सेवरी-वर्ली एलिवेटेड कनेक्टर, मेट्रो लाइन-11 और अन्य कनेक्टिविटी परियोजनाओं से इस इलाके की पहुंच और बेहतर होगी, जिससे परियोजना को फायदा मिलने की उम्मीद है.
एसेट-लाइट मॉडल पर रहेगा कंपनी का फोकस
रेमंड रियल्टी ने कहा कि यह परियोजना उसकी एसेट-लाइट और पार्टनरशिप आधारित रणनीति का हिस्सा है. इस मॉडल के जरिए कंपनी कम पूंजी निवेश के साथ प्रीमियम हाउसिंग बाजार में अपनी मौजूदगी बढ़ाना चाहती है. कंपनी ने वर्ष 2019 में रियल एस्टेट कारोबार में प्रवेश किया था और तब से मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में लगातार अपने प्रोजेक्ट्स का विस्तार कर रही है.
यह भी पढ़ें- Ather Energy के शेयर में 10% की छलांग, 52-हफ्त के हाई पर पहुंचा स्टॉक; Hero MotoCorp के बड़े दांव से स्टॉक में तेजी
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.