रेट कट की उम्मीद से भागे रियल्टी शेयर, अब मुनाफा वसूलें या बने रहें? जानिए एक्सपर्ट की राय
बाजार में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद ने रियल एस्टेट सेक्टर को रफ्तार दे दी है. 3 जून को रियल्टी इंडेक्स टॉप गेनर रहा और बीते पांच दिन में यह 3.5 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ चुका है. वहीं एक महीने में रियल्टी इंडेक्स ने लगभग 11 प्रतिशत की तेजी दिखाई है.
असल में, 6 जून को होने वाली आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक से निवेशकों को रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कटौती की उम्मीद है. अगर ऐसा होता है, तो यह लगातार तीसरी बार होगा जब ब्याज दरों में कटौती की जाएगी.
ऐसे में सवाल यह है कि क्या रियल एस्टेट कंपनियों जैसे DLF, Sobha, Lodha, Anant Raj, Prestige Estates और Godrej Properties के शेयरों में मजबूती बनी रहेगी या अब इन स्तरों पर मुनाफावसूली करनी चाहिए?
PHD Capital के फाउंडर और सीईओ प्रदीप हालदर मानते हैं कि यह समय रणनीतिक नजरिया अपनाने का है. निवेशकों को शेयरों के वैल्यूएशन, रियल एस्टेट डिमांड और ब्याज दरों के ट्रेंड को ध्यान में रखकर निर्णय लेना चाहिए.
More Videos
IT सेक्टर में बन गया बॉटम! किन शेयरों में खरीदारी का मौका?
Just Dial के शेयर में अचानक क्यों आई तेजी? निवेशक हुए मालामाल, जानें वजह
IDBI Bank के निजीकरण पर बड़ा अपडेट, ₹81 प्रति शेयर की नई बोली; ₹53,000 करोड़ में हो सकती है डील
