CRISIL ने रेखा झुनझुनवाला को किया मालामाल, एक दिन में ₹69.52 करोड़ बढ़ी दौलत, डिविडेंड की खबर से दौड़ा शेयर
भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को तेजी के बीच CRISIL के शेयरों में करीब 5% की मजबूत बढ़त दर्ज की गई. कंपनी द्वारा दूसरे अंतरिम डिविडेंड के लिए 27 जुलाई 2026 को रिकॉर्ड डेट तय किए जाने की घोषणा के बाद निवेशकों की खरीदारी बढ़ी. इस उछाल से दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला की हिस्सेदारी का मूल्य एक ही कारोबारी सत्र में लगभग ₹69.52 करोड़ बढ़ गया.

Rekha Jhunjhunwala Stock: शेयर बाजार में गुरुवार को तेजी के बीच CRISIL के शेयरों में भी शानदार उछाल देखने को मिला. कंपनी के दूसरे अंतरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट तय करने की घोषणा के बाद शेयर करीब 4.7% चढ़कर ₹4,055 पर पहुंच गया. इस तेजी से दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला की हिस्सेदारी वाले शेयर की वैल्यू भी एक ही दिन में करीब ₹69.52 करोड़ बढ़ गया.
डिविडेंड के लिए 27 जुलाई होगी रिकॉर्ड डेट
CRISIL ने एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया कि वित्त वर्ष 2026 के दूसरे अंतरिम डिविडेंड के लिए 27 जुलाई 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है. हालांकि, डिविडेंड पर अंतिम फैसला कंपनी के बोर्ड की 21 जुलाई 2026 को होने वाली बैठक में लिया जाएगा. यदि बोर्ड मंजूरी देता है, तो डिविडेंड का भुगतान 5 अगस्त 2026 तक कर दिया जाएगा.
शेयर में तेजी से रेखा झुनझुनवाला को बड़ा फायदा
गुरुवार के कारोबार में CRISIL का शेयर ₹183.20 चढ़कर ₹4,055 पर बंद हुआ. मार्च 2026 तक रेखा झुनझुनवाला के पास कंपनी के 37.99 लाख शेयर थे, जो कुल 5.19% हिस्सेदारी के बराबर हैं. शेयर में आई इस तेजी से उनकी होल्डिंग की वैल्यू एक ही दिन में लगभग ₹69.52 करोड़ बढ़ गई.
DII की हिस्सेदारी बढ़ी, FII की हिस्सेदारी घटी
मार्च 2026 की शेयरहोल्डिंग के अनुसार, कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 66.64% पर स्थिर रही. वहीं, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की हिस्सेदारी 7.67% से घटकर 7.18% रह गई. दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) की हिस्सेदारी 12.09% से बढ़कर 12.61% हो गई. पब्लिक शेयरहोल्डिंग मामूली घटकर 13.57% रही.
क्या करती है CRISIL?
CRISIL लिमिटेड देश की प्रमुख रेटिंग, रिसर्च और रिस्क मैनेजमेंट कंपनी है. कंपनी क्रेडिट रेटिंग, डेटा एनालिटिक्स, रिसर्च, बेंचमार्किंग और जोखिम सलाहकार सेवाएं प्रदान करती है. CRISIL, S&P Global की सहायक कंपनी है और भारत के साथ-साथ कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी अपनी सेवाएं देती है.
इसे भी पढ़ें- नहीं थम रही इस स्टॉक में तेजी, 6 महीने में 52% भागे शेयर, आशीष कचोलिया ने भी लगाया है पैसा
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.