रेखा झुनझुनवाला के इस स्टॉक ने मचाया गदर, 5 दिन में 22% की तेजी, 1 दिन में ₹3.89 करोड़ का फायदा
फैशन रिटेल कंपनी बाजार स्टाइल रिटेल ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में शानदार कारोबारी प्रदर्शन किया है. कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 29% बढ़ने के बाद इसके शेयर लगातार चौथे कारोबारी दिन 5% के अपर सर्किट पर पहुंच गए. इस तेजी से दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला के निवेश की वैल्यू में एक ही दिन में करीब 3.89 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ.
Rekha jhunjhunwala Stocks : फैशन रिटेल कंपनी Bazar Style Retail के शेयरों में लगातार चौथे कारोबारी दिन 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा. कंपनी के Q1 FY27 बिजनेस अपडेट में 29 फीसदी की सालाना (YoY) रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज होने के बाद निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ. इस तेजी का फायदा दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला को भी मिला, जिनके निवेश की वैल्यू एक ही दिन में करीब 3.89 करोड़ रुपये बढ़ गई.
Q1 FY27 में 29 फीसदी बढ़ा कंपनी का रेवेन्यू
बाजार स्टाइल रिटेल ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (Q1 FY27) में शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 29 फीसदी बढ़कर 486 करोड़ रुपये (4,860 मिलियन रुपये) पहुंच गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 377.8 करोड़ रुपये (3,778 मिलियन रुपये) था. इसके अलावा कंपनी की सेम स्टोर सेल्स ग्रोथ (SSSG) 7 फीसदी रही.
5 कारोबारी दिन में 22% उछले शेयर
कंपनी के स्टॉक में लगातार 4 दिनों से अपर सर्किट लग रहा है. बीते 5 कारोबारी दिन में लगभग 22 फीसदी की तेजी आई है.

स्टोर विस्तार पर कंपनी का फोकस जारी
30 जून 2026 तक कंपनी के पास देशभर में 276 स्टोर संचालित हो रहे हैं, जिनका कुल रेंटल एरिया 25.80 लाख वर्ग फुट है. पहली तिमाही के दौरान कंपनी ने 18 नए स्टोर खोले, जबकि 5 स्टोर बंद किए. इससे साफ है कि कंपनी लगातार अपने रिटेल नेटवर्क का विस्तार करने की रणनीति पर काम कर रही है.
यह भी पढ़ें: IPO खुलने से पहले GMP ने बढ़ाई धूम, ₹99 के शेयर पर ₹67,200 तक लिस्टिंग गेन; निवेश के लिए चाहिए कितनी रकम?
शेयरहोल्डिंग में हुए कुछ बदलाव
मई 2026 के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, प्रमोटर्स की हिस्सेदारी घटकर 44.8 फीसदी रह गई, जो मार्च 2026 में 45.71 फीसदी थी. वहीं, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की हिस्सेदारी 1.68 फीसदी से घटकर 1.29 फीसदी और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) की हिस्सेदारी 6.65 फीसदी से घटकर 5.93 फीसदी हो गई है. वहीं रिटेल निवेशकों की हिस्सेदारी 47.9 फीसदी है.
रेखा झुनझुनवाला को एक दिन में करीब ₹3.89 करोड़ का फायदा
दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला के पास कंपनी की 3.33 फीसदी हिस्सेदारी यानी 25,32,500 इक्विटी शेयर हैं. शुक्रवार को शेयर में 15.35 रुपये की तेजी के साथ लगातार चौथा अपर सर्किट लगने से उनके निवेश की वैल्यू में लगभग 3,88,73,875 रुपये (करीब 3.89 करोड़ रुपये) की बढ़ोतरी हुई. कंपनी के कारोबार में तेजी और विस्तार योजनाओं के चलते निवेशकों की दिलचस्पी फिलहाल इस शेयर में बनी हुई है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Millworks Technologies: 90% प्रीमियम पर लिस्ट हुए शेयर, निवेशकों को एक लॉट पर मिला ₹119160 मुनाफा
शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी फ्लैट खुले; सीमेंट शेयरों में तेजी, फार्मा स्टॉक्स पर दबाव
Stocks to Watch: Emcure Pharma, Sobha, Adani Total Gas समेत फोकस में रहेंगे ये शेयर, दिखेगा तगड़ा एक्शन!
