मधुसूदन केला का बड़ा दांव! खरीदे लाखों शेयर, FIIs का भी है फेवरेट स्टॉक; जानें दिग्गज क्यों लगा रहे पैसा?
30 जून 2026 को हुए एक ब्लॉक डील के जरिए मधुसूदन केला ने Genus Power Infrastructures के 13.8 लाख शेयर खरीदे. यह कंपनी की करीब 0.45 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है, जिसकी कुल कीमत लगभग 40 करोड़ रुपये है. यह खरीद Madhuri Madhusudan Kela के नाम से की गई.
दिग्गज निवेशक मधुसूदन केला के निवेश फैसलों पर रिटेल निवेशकों की हमेशा नजर रहती है. वह आमतौर पर ऐसे कारोबार में निवेश करते हैं, जहां लंबी अवधि में मजबूत ग्रोथ की संभावना हो. उनका फोकस छोटे समय की तेजी के बजाय बिजनेस की भविष्य की क्षमता पर रहता है. इसी रणनीति के तहत उन्होंने अब Genus Power Infrastructures में नई हिस्सेदारी खरीदी है.
30 जून 2026 को हुए एक ब्लॉक डील के जरिए मधुसूदन केला ने Genus Power Infrastructures के 1,379,310 शेयर खरीदे. यह कंपनी की करीब 0.45 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है, जिसकी कुल कीमत लगभग 40 करोड़ रुपये है. यह खरीद Madhuri Madhusudan Kela के नाम से की गई. यह ब्लॉक डील उस समय हुई जब Chiswick Investment Pte Ltd. ने कंपनी के 1.03 करोड़ शेयर बेचे.
FII ने भी दिखाई दिलचस्पी
उसी दिन तीन विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने भी कंपनी में बड़ी खरीदारी की. इनमें Buoyant Opportunities Strategy Fund और Buoyant Opportunities Strategy III Fund शामिल हैं. इसके अलावा Profitex Shares & Securities Pvt. Ltd. ने भी ब्लॉक डील के जरिए 44.8 लाख शेयर खरीदे.
स्मार्ट मीटरिंग में बड़ा अवसर
Genus Power का मुख्य कारोबार स्मार्ट मीटरिंग सॉल्यूशंस से जुड़ा है. भारत में अभी स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरुआती चरण में है, जिससे आने वाले कई वर्षों तक इस सेक्टर में तेज ग्रोथ की संभावना बनी हुई है. कंपनी मैनेजमेंट के मुताबिक, पूरे देश में करीब 31 से 32 करोड़ स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं. हालांकि मई 2026 तक केवल 15.6 करोड़ स्मार्ट मीटरों के लिए ही टेंडर जारी हुए हैं. इसका मतलब है कि आने वाले वर्षों में कंपनी और पूरे स्मार्ट मीटर इंडस्ट्री के लिए बड़ा कारोबारी अवसर मौजूद है.
25,173 करोड़ रुपये का मजबूत ऑर्डर बुक
मार्च 2026 तक कंपनी का कुल ऑर्डर बुक (टैक्स छोड़कर) 25,173 करोड़ रुपये का था. यह ऑर्डर बुक आने वाले कई वर्षों के लिए कंपनी की आय को अच्छी मजबूती देता है. हालांकि मार्च 2025 में ऑर्डर बुक 30,110 करोड़ रुपये था, लेकिन इसमें कमी कमजोर ऑर्डर मिलने की वजह से नहीं, बल्कि पहले मिले ऑर्डरों के तेजी से निष्पादन के कारण आई है. इस ऑर्डर बुक में कंपनी की स्पेशल पर्पज व्हीकल (SPV) और GIC प्लेटफॉर्म के सभी ऑर्डर शामिल हैं.
बिक्री और मुनाफे में 90 फीसदी से ज्यादा की छलांग
वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा. कंपनी की सालाना बिक्री 95 फीसदी बढ़कर 2,442 करोड़ रुपये से 4,751 करोड़ रुपये पर पहुंच गई. इसके साथ ही कंपनी के मुनाफे में भी 90 फीसदी से अधिक की मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई.
शेयर का प्रदर्शन
गुरुवार को Genus Power Infrastructures का शेयर करीब 1.8 फीसदी की बढ़त के साथ 313.45 रुपये पर कारोबार करता दिखा.
- पिछले एक सप्ताह में शेयर 6.15 फीसदी गिरा है.
- पिछले तीन महीनों में इसमें 34.25 फीसदी की तेजी आई है.
- वहीं, पिछले एक साल में शेयर 13.75 फीसदी कमजोर हुआ है.
इसे भी पढ़ें- इस म्यूचुअल फंड ने मचाया धमाल! एक साल में दिया 65% रिटर्न, ताइवान- चीन जैसे बाजारों लगाता है पैसा
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Power Stocks Crash: चीनी कंपनियों को सरकारी टेंडर में एंट्री, 9% तक टूटे Hitachi Energy-CG Power समेत ये स्टॉक
ICICI Prudential MF ने इस शेयर में बढ़ाई होल्डिंग, ₹234 करोड़ का लगाया दांव, रडार पर रखें स्टॉक
बाजार में रौनक! सेंसेक्स करीब 400 अंक उछला, निफ्टी 24300 के लेवल पर आया, IT शेयरों में आज भी रैली
