SBI Funds Slips Below Issue Price| लिस्टिंग होने के बाद IPO बेस बनना इतना जरूरी क्यों?
शेयर बाजार में किसी भी आईपीओ के लिए शुरुआती लिस्टिंग का उत्साह अक्सर निवेशकों को आकर्षित करता है, लेकिन केवल अच्छे नतीजों या तेज़ लिस्टिंग के आधार पर निवेश का फैसला करना हमेशा सही नहीं होता. बाजार के जानकारों का मानना है कि किसी भी नए स्टॉक में खरीदारी से पहले उसका मजबूत आईपीओ बेस बनना और अहम स्तरों के ऊपर टिकना ज़्यादा महत्वपूर्ण होता है. इसी संदर्भ में अब चर्चा Bajaj Housing Finance की है, जिसने तिमाही नतीजों में मुनाफे और रेवेन्यू दोनों में अच्छी बढ़त दर्ज की है. सवाल यह है कि क्या इन नतीजों के बाद स्टॉक में आई तेजी टिकाऊ है या अभी भी इंतजार करना बेहतर रहेगा. साथ ही, हाल में लिस्ट हुए दूसरे आईपीओ के प्रदर्शन से भी यह समझने की कोशिश होगी कि शुरुआती उत्साह और लंबे समय की मजबूती में कितना फर्क होता है.