शेयर बाजार में हड़कंप के बीच हीरो बने ये दो स्टॉक्स, तेजी के साथ कर रहे कारोबार; क्या आपके पास हैं?

2 सितंबर 2026 को शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव देखने को मिला. BSE Sensex के 30 शेयरों में से 28 स्टॉक्स लाल निशान में कारोबार करते नजर आए, जबकि Sun Pharma और Adani Ports हरे निशान में रहे. Sun Pharma में 0.80 फीसदी की तेजी रही, जबकि Adani Ports 0.06 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा था.

शेयर मार्केट Image Credit: Tv9 Bharatvarsh

Highlights

  • Sensex के 30 शेयरों में से 28 स्टॉक्स लाल निशान में कारोबार करते नजर आए.
  • Sun Pharma और Adani Ports हरे निशान में कारोबार करते नजर आए.
  • Sun Pharma में 0.80 फीसदी की तेजी रही.

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 2 सितंबर 2026 की सुबह शुरुआती कारोबार के दौरान बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है. सुबह 9:28 बजे तक बाजार की तस्वीर काफी कमजोर नजर आई. BSE Sensex Index के 30 शेयरों में से सिर्फ Sun Pharma और Adani Ports हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि बाकी सभी शेयर लाल निशान में दिखाई दिए.

Sun Pharma और Adani Ports में तेजी

सुबह 9:28 बजे Sun Pharma का शेयर 0.80 फीसदी की बढ़त के साथ 1,945.90 रुपये पर कारोबार कर रहा था. इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में कंपनी के शेयर में करीब 3 फीसदी की गिरावट आई थी. ऐसे में बुधवार को शुरुआती कारोबार में शेयर में हल्की रिकवरी देखने को मिली. वहीं, Adani Ports का शेयर 0.06 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 1,647 रुपये पर कारोबार कर रहा था.

ज्यादातर बड़े शेयरों में गिरावट

इसके उलट, Kotak Bank 0.19 फीसदी गिरकर 423.90 रुपये, ITC 0.88 फीसदी गिरकर 264.10 रुपये और Axis Bank 0.31 फीसदी गिरकर 1,256.10 रुपये पर कारोबार कर रहा था. ICICI Bank में 0.33 फीसदी की गिरावट रही, जबकि Bharti Airtel 0.36 फीसदी नीचे 1,865.25 रुपये पर था.

SBI का शेयर 0.38 फीसदी गिरकर 1,029.50 रुपये और Titan 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 5,010.50 रुपये पर कारोबार कर रहा था. Power Grid में 0.49 फीसदी, Trent में 0.68 फीसदी और Maruti में 0.78 फीसदी की गिरावट दिखाई दी. वहीं, Tata Steel 0.87 फीसदी और Reliance 0.88 फीसदी नीचे थे.

IT शेयरों पर भी दबाव

शुरुआती कारोबार में IT शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली. Tech Mahindra 1.62 फीसदी, HCL Tech 2.10 फीसदी, TCS 2.17 फीसदी और Infosys 2.56 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे. इनमें Infosys की गिरावट सबसे ज्यादा रही.

इसके अलावा, Bajaj Finance 1.19 फीसदी, Eternal 1.28 फीसदी, NTPC 1.38 फीसदी, Asian Paints 1.40 फीसदी, UltraTech Cement 1.44 फीसदी और M&M 1.46 फीसदी नीचे थे. BEL भी 1.47 फीसदी की गिरावट के साथ लाल निशान में था.

इस तरह बुधवार को शुरुआती कारोबार में बाजार में व्यापक स्तर पर बिकवाली का दबाव दिखाई दिया. BSE Sensex Index के प्रमुख शेयरों में Sun Pharma और Adani Ports को छोड़कर बाकी सभी शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आए.

यह भी पढ़ें: शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 700 अंक और निफ्टी 240 अंक से अधिक गिरा; चौतरफा हो रही बिकवाली

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.