Shakti Pumps vs Oswal Pumps: एक के पास बड़ा ऑर्डर बुक, दूसरे के पास जबरदस्त प्रॉफिटेबिलिटी! कौन बनेगा इस सेक्टर का किंग?
भारत में PM-KUSUM स्कीम और कृषि क्षेत्र में बढ़ते सोलराइजेशन के चलते सोलर पंप इंडस्ट्री तेजी से विस्तार कर रही है. इस माहौल में Shakti Pumps और Oswal Pumps दो प्रमुख कंपनियों के रूप में उभरी हैं. जहां Shakti Pumps मजबूत ऑर्डर बुक और गवर्नमेंट प्रोजेक्ट एग्जीक्यूशन के दम पर आगे बढ़ रही है, वहीं Oswal Pumps बेहतर प्रॉफिटेबिलिटी और रिन्यूएबल एनर्जी डाइवर्सिफिकेशन पर फोकस कर रही है.

Shakti Pumps vs Oswal Pumps: भारत का सोलर इरिगेशन मार्केट तेजी से विस्तार के दौर में प्रवेश कर चुका है. केंद्र सरकार की PM-KUSUM Scheme और कृषि क्षेत्र में रिन्यूएबल एनर्जी को बढ़ावा देने की पहल के चलते सोलर पंप्स की मांग लगातार बढ़ रही है. सरकार का लक्ष्य 14 लाख स्टैंडअलोन सोलर पंप्स लगाने और 35 लाख मौजूदा कृषि पंपों का सोलराइजेशन करने का है. ऐसे में सोलर पंप इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनियों के लिए आने वाले वर्षों में बड़े अवसर पैदा होते दिखाई दे रहे हैं. इस तेजी से बढ़ते बाजार में Shakti Pumps और Oswal Pumps दो प्रमुख खिलाड़ी बनकर उभरे हैं. दोनों कंपनियां सोलर इरिगेशन सिस्टम्स की सप्लाई करती हैं, लेकिन उनकी बिजनेस स्ट्रेटेजी और ग्रोथ मॉडल एक-दूसरे से काफी अलग हैं.
FY26 में किसका प्रदर्शन रहा बेहतर
ट्रेड ब्रेन्स की रिपोर्ट के मुताबिक, Shakti Pumps ने FY26 में अब तक का सबसे अधिक 2,698 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया. FY25 में कंपनी का रेवेन्यू 2,516 करोड़ रुपये था. कंपनी का EBITDA 422 करोड़ रुपये रहा, जबकि Profit After Tax (PAT) 258 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. मई 2026 तक कंपनी के पास 1,500 करोड़ रुपये का मजबूत ऑर्डर बुक मौजूद था. इसके अलावा सोलर पंप इंस्टॉलेशंस में सालाना आधार पर 20 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई.
दूसरी ओर, Oswal Pumps ने FY26 में ज्यादा तेज ग्रोथ दिखाई. कंपनी का रेवेन्यू 44 फीसदी बढ़कर 2,064 करोड़ रुपये पहुंच गया. EBITDA 514 करोड़ रुपये रहा और EBITDA Margin 24.9 फीसदी दर्ज किया गया. वहीं, कंपनी का PAT 376 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 34 फीसदी अधिक है. हालांकि रेवेन्यू के मामले में Shakti Pumps आगे रही, लेकिन प्रॉफिट और मार्जिन के मोर्चे पर Oswal Pumps ने बेहतर प्रदर्शन किया.
दोनों कंपनियों में क्या है समानता
दोनों कंपनियां PM-KUSUM Scheme की प्रमुख लाभार्थी हैं और किसानों के लिए टर्नकी सोलर पंपिंग सिस्टम्स उपलब्ध कराती हैं. दोनों पंप्स, मोटर्स और संबंधित उपकरणों का निर्माण करती हैं तथा राज्य और केंद्र सरकार की टेंडर्स में भाग लेती हैं.
महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में दोनों कंपनियां गवर्नमेंट कॉन्ट्रैक्ट्स के लिए सीधी प्रतिस्पर्धा करती हैं. PM-KUSUM के अगले चरण में भी दोनों कंपनियों को बड़े अवसर मिलने की संभावना है.
कहां अलग होती है दोनों की रणनीति
Shakti Pumps मुख्य रूप से एक्जीक्यूशन-ड्रिवन कंपनी है. कंपनी का अधिकांश कारोबार गवर्नमेंट ऑर्डर्स पर आधारित है. इसके पास विभिन्न राज्यों में फैला 1,500 करोड़ रुपये का ऑर्डर बुक मौजूद है. कंपनी ने हाल के वर्षों में रिसीवेबल्स कम करने और कैश फ्लो बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया है.
वहीं, Oswal Pumps अधिक इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल पर काम करती है. कंपनी पंप्स, मोटर्स, सोलर मॉड्यूल्स, माउंटिंग स्ट्रक्चर्स और अन्य कंपोनेंट्स का निर्माण एक ही प्लेटफॉर्म पर करती है. इसके पास 570 मेगावाट की सोलर मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी है और कंपनी PM-KUSUM के तहत 64,000 से अधिक सोलर पंप्स की सप्लाई कर चुकी है. Oswal Pumps केवल सोलर इरिगेशन तक सीमित नहीं है. कंपनी रूफटॉप सोलर, यूटिलिटी-स्केल सोलर और कमर्शियल एंड इंडस्ट्रियल (C&I) सोलर प्रोजेक्ट्स में भी तेजी से विस्तार कर रही है.
आगे किसके पास ज्यादा ग्रोथ
FY27 में Shakti Pumps के पास 1,500 करोड़ रुपये का ऑर्डर बुक है, जो FY26 के रेवेन्यू का लगभग 56 फीसदी है. वहीं, Oswal Pumps के पास 19,900 से अधिक पंप्स का ऑर्डर बुक और 25,000 से अधिक पंप्स की नियर-टर्म पाइपलाइन मौजूद है. इसके अलावा, Oswal Pumps के पास 93 मेगावाट का सोलर ऑर्डर बुक, 300 मेगावाट की प्रोजेक्ट पाइपलाइन और 4 गीगावाट से अधिक सोलर ऑपर्च्युनिटीज की विजिबिलिटी भी है.
कैसा है शेयर का हाल
अगर शेयर की बात करें, तो Shakti Pumps का शेयर शुक्रवार को 1.47 फीसदी बढ़कर 551.05 रुपये पर पहुंच गया. वहीं, बीते एक सप्ताह में इसमें 0.73 फीसदी की तेजी आई है. दूसरी ओर, Oswal Pumps का शेयर शुक्रवार को 0.70 फीसदी उछलकर 422.90 रुपये पर पहुंच गया. बीते एक सप्ताह में इसमें 1.93 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है.
यह भी पढ़ें: 100 रुपये से शुरू कर सकते हैं निवेश! इस हफ्ते सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे 3 नए NFO; जानें क्या है खास
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.