सुजलोन समेत 3 शेयरों में तेजी का संकेत, 10 फीसदी तक उछाल की उम्मीद; ब्रोकरेज ने दी खरीदारी की सलाह
टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट हितेश टेलर ने Radico Khaitan, Suzlon Energy और CG Power में खरीदारी की सलाह दी है. उनके अनुसार तीनों शेयरों ने मजबूत टेक्निकल ब्रेकआउट दिए हैं और इनमें आगे तेजी की संभावना बनी हुई है. Radico Khaitanके लिए 4200 रुपये, Suzlon Energy के लिए 65 रुपये और CG Power के लिए 1040 रुपये का लक्ष्य तय किया गया है.
Stock Target: शेयर मार्केट में उतार- चढ़ाव के बीच टेक्निकल चार्ट के आधार पर कुछ शेयर मजबूत तेजी के संकेत दे रहे हैं. टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट हितेश टेलर ने तीन शेयरों Radico Khaitan, Suzlon Energy और CG Power एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस में खरीदारी की सलाह दी है. उनके अनुसार इन शेयरों ने महत्वपूर्ण टेक्निकल ब्रेकआउट दिए हैं और आने वाले समय में इनमें अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है. निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए ये शेयर शॉर्ट टर्म में आकर्षक अवसर पेश कर सकते हैं.
Radico Khaitan
ब्रोकरेज के अनुसार Radico Khaitan के शेयर ने डेली चार्ट पर राउंडिंग बॉटम पैटर्न से ब्रेकआउट दिया है. यह पैटर्न आमतौर पर ट्रेंड रिवर्सल और तेजी का संकेत माना जाता है. शेयर अपने सभी प्रमुख मूविंग एवरेज के ऊपर कारोबार कर रहा है, जिससे इसकी टेक्निकल स्थिति मजबूत बनी हुई है. ब्रोकरेज ने 3769.20 रुपये पर खरीदारी की सलाह देते हुए 4200 रुपये का लक्ष्य और 3550 रुपये का स्टॉप लॉस रखा है.
| शेयर | खरीदारी स्तर (Buy Price) | स्टॉप लॉस (SL) | टारगेट प्राइस (TGT) | संभावित रिटर्न |
|---|---|---|---|---|
| राडिको खेतान (Radico Khaitan) | ₹3,769.20 | ₹3,550 | ₹4,200 | लगभग 11.4% |
| सुजलोन एनर्जी (Suzlon Energy) | ₹59.20 | ₹56 | ₹65 | लगभग 9.8% |
| सीजी पावर (CG Power) | ₹963.70 | ₹920 | ₹1,040 | लगभग 7.9% |
Suzlon Energy
Suzlon Energy ने डेली टाइमफ्रेम पर एसेंडिंग ट्रायंगल पैटर्न से ब्रेकआउट दिया है. ब्रेकआउट के बाद शेयर लगातार महत्वपूर्ण स्तरों के ऊपर बना हुआ है, जो मजबूत खरीदारी का संकेत देता है. कंपनी का आरएसआई 64.72 पर है, जो तेजी की मजबूत स्थिति को दिखाता है. ब्रोकरेज ने 59.20 रुपये के स्तर पर खरीदारी और 65 रुपये का लक्ष्य दिया है. इसके लिए 56 रुपये का स्टॉप लॉस रखने की सलाह दी गई है.
यह भी पढ़ें – कम PEG रेशियो वाले इन शेयरों ने किया मालामाल, एक साल में 297 फीसदी तक दिया रिटर्न, रखें नजर
CG Power
CG Power एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस के शेयर में लगातार हायर हाई और हायर लो का पैटर्न बन रहा है. यह किसी भी शेयर में मजबूत तेजी का संकेत माना जाता है. शेयर 20, 50, 100 और 200 डीईएमए के ऊपर कारोबार कर रहा है, जिससे इसका टेक्निकल ढांचा मजबूत नजर आता है. ब्रोकरेज ने 963.70 रुपये पर खरीदारी की सलाह देते हुए 1040 रुपये का लक्ष्य और 920 रुपये का स्टॉप लॉस सुझाया है.
Latest Stories
Shakti Pumps vs Oswal Pumps: एक के पास बड़ा ऑर्डर बुक, दूसरे के पास जबरदस्त प्रॉफिटेबिलिटी! कौन बनेगा इस सेक्टर का किंग?
सोलर, डिफेंस और EPC के दम पर बड़ा खेल! इस कंपनी ने FY30 तक रखा 20000 करोड़ रुपये रेवेन्यू का टारगेट; रखें नजर
कम PEG रेशियो वाले इन शेयरों ने किया मालामाल, एक साल में 297 फीसदी तक दिया रिटर्न, रखें नजर
