SBI के शेयरों में आएगी तूफानी तेजी? Motilal Oswal ने दिया ₹1300 का टारगेट
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) को लेकर ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal Financial Services (MOFSL) ने बड़ा अनुमान जताया है. ब्रोकरेज ने SBI शेयर पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखते हुए 1300 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह लक्ष्य मौजूदा स्तर से करीब 35% की संभावित तेजी का संकेत देता है.
ब्रोकरेज की यह राय SBI की वित्त वर्ष 2025-26 की सालाना रिपोर्ट के विश्लेषण पर आधारित है. रिपोर्ट में बैंक की वित्तीय स्थिति, एसेट क्वालिटी और पूंजी क्षमता को मजबूत बताया गया है.
एसेट क्वालिटी में लगातार सुधार
SBI की सबसे बड़ी ताकत उसकी बेहतर होती एसेट क्वालिटी को माना जा रहा है. बैंक का ग्रॉस एनपीए (GNPA) घटकर 1.49% रह गया है, जबकि नेट एनपीए (NNPA) केवल 0.39% पर आ गया है। इसका मतलब है कि बैंक के खराब कर्ज में लगातार कमी आ रही है. इसके अलावा बैंक का प्रोविजन कवरेज रेश्यो (PCR) 74.4% है, जो संभावित जोखिमों से निपटने की उसकी क्षमता को दर्शाता है.
More Videos
Suzlon में आई बंपर रिटर्न की बारी? कर लें मोटी कमाई की तैयारी?
Vedanta के शेयर में 26% की बड़ी गिरावट, जानें किन वजहों से आया इतना बड़ा झटका
RIL, HDFC Bk, Infosys, Adani Energy, ATGL, IndiGo, JSWInfra, Swiggy, Meesho, SDBL में क्या करें?
