हरे निशान में खुला बाजार, निफ्टी 24600 के करीब; Titan, Tech Mahindra और ICICI Bank में तेजी
ब्रॉडर मार्केट की बात करें तो Nifty MidCap इंडेक्स 0.21 फीसदी की बढ़त में रहा, जबकि Nifty SmallCap इंडेक्स 0.13 फीसदी फिसल गया. सेक्टर के हिसाब से Nifty Private Bank, Nifty Auto और Nifty IT इंडेक्स ने बेहतर प्रदर्शन किया. दूसरी तरफ Nifty PSU Bank में दबाव देखने को मिला.

Stock Market Opening Bell : भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सोमवार को हल्की बढ़त के साथ हुई. निफ्टी और सेंसेक्स में मामूली तेजी देखने को मिली. सुबह 9:18 बजे निफ्टी करीब 25 अंक यानी 0.10 फीसदी की बढ़त के साथ 24,595.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. वहीं, सेंसेक्स 111.14 अंक यानी 0.14 फीसदी चढ़कर 78,610.31 के स्तर पर पहुंच गया. निफ्टी में शुरुआती कारोबार के दौरान Titan Company, Tech Mahindra और ICICI Bank सबसे ज्यादा तेजी वाले शेयरों में रहे. ब्रॉडर मार्केट की बात करें तो Nifty MidCap इंडेक्स 0.21 फीसदी की बढ़त में रहा, जबकि Nifty SmallCap इंडेक्स 0.13 फीसदी फिसल गया. सेक्टर के हिसाब से Nifty Private Bank, Nifty Auto और Nifty IT इंडेक्स ने बेहतर प्रदर्शन किया. दूसरी तरफ Nifty PSU Bank में दबाव देखने को मिला.
Lloyds Metals के शेयर ने बनाया 52 हफ्तों का नया हाई
Lloyds Metals and Energy के शेयर में सोमवार को खरीदारी देखने को मिली. कारोबार के दौरान शेयर BSE पर 2,118.75 रुपये के नए 52-वीक हाई पर पहुंच गया. बाद में शेयर करीब 0.46 फीसदी की बढ़त के साथ 2,110 रुपये के आसपास कारोबार करता नजर आया.
Oil India में 2 फीसदी से ज्यादा तेजी
Oil India के शेयर में भी शुरुआती कारोबार में अच्छी खरीदारी देखने को मिली. शेयर करीब 2.35 फीसदी की तेजी के साथ 453.20 रुपये पर पहुंच गया.
Indus Towers में 3.65 फीसदी की गिरावट
दूसरी तरफ Indus Towers के शेयर में दबाव देखने को मिला. शेयर करीब 3.65 फीसदी गिरकर 371.90 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आया.
Aurobindo Pharma के शेयर ने 52-वीक हाई
Aurobindo Pharma के शेयर ने आज NSE पर 52-वीक हाई 1,668.10 रुपये टच किया. फिलहाल शेयर 1,664.00 रुपये पर कारोबार कर रहा है और इसमें 0.36 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली.
NLC India के शेयरों में 5.68 प्रतिशत की गिरावट
NLC India के शेयरों में आज 5.68 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और शेयर गिरकर 287.10 रुपये पर आ गया.
Jamna Auto Industries के शेयर में 7वें दिन भी तेजी जारी
Jamna Auto Industries का शेयर 124.15 रुपये पर कारोबार कर रहा था. शेयर ने आज कारोबार के दौरान 137.55 रुपये का इंट्राडे हाई और 121.45 रुपये का इंट्राडे लो छुआ. इसमें लगातार 7वें दिन तेजी देखने को मिली. शेयर ने 16 फरवरी 2026 को 152.50 रुपये का 52-वीक लो और 11 अगस्त 2025 को 88.42 रुपये का 52-वीक हाई बनाया था.
आज इन कंपनियों के आएंगे Q1 नतीजे
आज कई कंपनियां वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही यानी Q1 के नतीजे जारी करने वाली हैं. इनमें Amara Raja Energy & Mobility, Astra Microwave Products, AstraZeneca Pharma India, Antony Waste Handling Cell, Bombay Dyeing & Manufacturing Company, Bosch, Carysil, Choice International, CMS Info Systems, Dilip Buildcon, Dollar Industries, Fusion Finance, Gland Pharma, Hindustan Copper, HLE Glascoat, Ideaforge Technology, IOL Chemicals & Pharmaceuticals, Jain Irrigation Systems, KEC International, Kolte-Patil Developers, K.P.R. Mill, Linde India, Lloyds Metals & Energy, Lumax Auto Technologies, Info Edge (India), Patel Engineering, PC Jeweller, Pitti Engineering, Precision Wires India, Ramco Industries, Redtape, Rupa & Company, Sharda Motor Industries, Sun Pharma Advanced Research Company, Tarsons Products, Triveni Turbine, TVS Supply Chain Solutions, Veedol Corporation, Venus Pipes & Tubes, Websol Energy System, Wockhardt, Yatharth Hospital & Trauma Care Services और Zee Entertainment Enterprises शामिल हैं.
आज खुल रहे हैं ये IPO
- Dhoot Transmission और Molbio Diagnostics के IPO सोमवार को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे.
- इसके अलावा, LEAP India और Technocraft Ventures IPO का आज दूसरा दिन है.
- Optimystix Entertainment IPO के सब्सक्रिप्शन का आज दूसरा दिन है. कंपनी IPO के जरिए करीब 108.50 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है.
- LAPL Automotive IPO के सब्सक्रिप्शन का आज आखिरी दिन है. यह इश्यू करीब 32.40 करोड़ रुपये का है.
रुपये में हल्की मजबूती
करेंसी मार्केट में भारतीय रुपया भी सोमवार को मामूली मजबूती के साथ खुला. रुपया 95.17 प्रति डॉलर पर खुला, जबकि शुक्रवार को यह 95.21 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.
सेंसेक्स के शेयरों का हाल
सेक्टोरल इंडेक्स का हाल
सेक्टोरल इंडेक्स में Nifty FMCG और Nifty Metal मामूली गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए. वहीं, Nifty Pharma और Nifty IT इंडेक्स में करीब 0.5 फीसदी की तेजी रही.
एशियाई बाजारों का अपडेट ( 9:04 AM तक )
- गिफ्ट निफ्टी 19 अंकों की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा था.
- जापान के निक्केई में 1300 अंकों की बढ़त देखने को मिली.
- हैंग सेंग में करीब 0.19 फीसदी की बढ़त देखने को मिली.
- सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में करीब 1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली.
- ताइवान के बाजार में करीब 800 अंकों की बढ़त देखने को मिली.
- कोरियाई बाजार कोस्पी में करीब 1 फीसदी की मजबूती देखने को मिली.
शुक्रवार को कैसा रहा था बाजार?
भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को पूरे कारोबारी सत्र के दौरान उतार-चढ़ाव देखने को मिला. बढ़ते जियो-पॉलिटिकल तनाव और Financial Services व Banking शेयरों में बिकवाली के चलते बाजार पर दबाव बना रहा. हालांकि, मिडकैप शेयरों में हल्की खरीदारी ने गिरावट को कुछ हद तक सीमित किया. कारोबार के अंत में निफ्टी 65.35 अंक यानी 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 24,570.65 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, सेंसेक्स 455.59 अंक यानी 0.58 फीसदी टूटकर 78,499.17 के स्तर पर बंद हुआ.
इसे भी पढ़ें- Closing Bell : बाजार गिरकर बंद, सेंसेक्स 455 अंक फिसला, निफ्टी 24600 के नीचे, ऑटो-IT शेयरों में बंपर रैली
इसे भी पढ़ें- Trent Q1 Result: मुनाफा 26% बढ़कर ₹532 करोड़ पहुंचा, रेवेन्यू भी 18.5% बढ़ा, फिर भी टूटे शेयर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.