Trent Q1 Result: मुनाफा 26% बढ़कर ₹532 करोड़ पहुंचा, रेवेन्यू भी 18.5% बढ़ा, फिर भी टूटे शेयर

Trent का ऑपरेशंस से रेवेन्यू Q1FY27 में 18.5 फीसदी बढ़कर 5,666 करोड़ रुपये हो गया. पिछले साल की जून तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 4,781 करोड़ रुपये था. कंपनी का अप्रैल-जून तिमाही में ऑपरेटिंग EBITDA 36 फीसदी बढ़कर 847 करोड़ रुपये रहा.

Trent. Image Credit: TV9 Bharatvarsh

Highlights

  • कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 26 फीसदी बढ़कर 532 करोड़ रुपये हो गया.
  • मजबूत Q1 नतीजों के बावजूद Trent के शेयर में आज दबाव देखने को मिला.
  • Trent के लिए खास बात यह है कि कंपनी लगातार बड़े महानगरों से आगे बढ़कर छोटे शहरों में अपने ब्रांड का विस्तार कर रही है.

Tata Group की कंपनी Trent Ltd ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही यानी Q1FY27 में मजबूत प्रदर्शन किया है. कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 26 फीसदी बढ़कर 532 करोड़ रुपये हो गया. पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 423 करोड़ रुपये था. कंपनी ने मेट्रो शहरों से आगे छोटे शहरों में Westside और Zudio का विस्तार जारी रखा है. इससे बढ़ती कच्चे माल की लागत के दबाव के बावजूद कंपनी की कमाई में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली. इसके बावजूद भी कंपनी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली.

रेवेन्यू 18.5 फीसदी बढ़ा

Trent का ऑपरेशंस से रेवेन्यू Q1FY27 में 18.5 फीसदी बढ़कर 5,666 करोड़ रुपये हो गया. पिछले साल की जून तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 4,781 करोड़ रुपये था. कंपनी का अप्रैल-जून तिमाही में ऑपरेटिंग EBITDA 36 फीसदी बढ़कर 847 करोड़ रुपये रहा. वहीं, ऑपरेटिंग EBIT सालाना आधार पर 33 फीसदी बढ़कर 732 करोड़ रुपये हो गया.

Zudio और Westside के स्टोर तेजी से बढ़े

Trent ने Q1FY27 के दौरान Westside का एक और Zudio के 22 नए स्टोर खोले. इनमें UAE का एक Zudio स्टोर भी शामिल है. कंपनी ने तीन Zudio स्टोर को मिलाकर एक किया और इस दौरान 9 नए शहरों में अपनी मौजूदगी बढ़ाई.

30 जून 2026 तक Trent के स्टोर पोर्टफोलियो में 301 Westside स्टोर और 982 Zudio स्टोर शामिल थे. Zudio के कुल स्टोर में UAE के सात स्टोर भी शामिल हैं. इसके अलावा कंपनी के दूसरे लाइफस्टाइल ब्रांड्स के 29 स्टोर हैं. कंपनी ने बताया कि अब उसके पास 1,300 से ज्यादा बड़े फैशन स्टोर हैं, जो 330 शहरों में मौजूद हैं. इनमें UAE के तीन शहर भी शामिल हैं.

छोटे शहरों में विस्तार से मिल रहा फायदा

Trent के लिए खास बात यह है कि कंपनी लगातार बड़े महानगरों से आगे बढ़कर छोटे शहरों में अपने ब्रांड का विस्तार कर रही है. Zudio के किफायती प्रोडक्ट्स को छोटे शहरों में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. हालांकि, जून तिमाही में फैशन कारोबार की Like-for-Like ग्रोथ लो सिंगल डिजिट में रही. यानी पहले से मौजूद स्टोरों की बिक्री में ग्रोथ सीमित रही, लेकिन नए स्टोर खोलने से कंपनी की कुल बिक्री को मजबूत सपोर्ट मिला.

Beauty, Footwear और Innerwear की हिस्सेदारी बढ़ी

कंपनी के उभरते कारोबार जैसे Beauty और Personal Care, Innerwear और Footwear का योगदान भी लगातार बढ़ रहा है. इन कैटेगरी ने Q1FY27 में Trent के कुल रेवेन्यू में 21 फीसदी से ज्यादा योगदान दिया. वहीं, Westside के ऑनलाइन कारोबार और Tata Neu प्लेटफॉर्म पर उसकी मौजूदगी को भी ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. कंपनी के मुताबिक, Q1FY27 में ऑनलाइन बिक्री से Westside के रेवेन्यू में 6 फीसदी से ज्यादा योगदान आया.

Food और Grocery कारोबार भी बढ़ा

Trent के Food और Grocery कारोबार में भी ग्रोथ देखने को मिली. अप्रैल-जून तिमाही में इस कारोबार का रेवेन्यू बढ़कर 885 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 814 करोड़ रुपये था. तिमाही के दौरान पांच नए स्टोर जोड़े गए. इसके बाद कंपनी के Star पोर्टफोलियो के कुल स्टोर की संख्या बढ़कर 86 हो गई, जो 12 शहरों में मौजूद हैं.

महंगाई और कच्चे माल की बढ़ती लागत चुनौती

Trent ने कहा कि तिमाही की शुरुआत में जियो-पॉलिटिकल टेंशन के चलते अनिश्चितता काफी ज्यादा थी. मई के मध्य तक भारतीय ग्राहकों पर कच्चे तेल की कीमतों से बढ़ी महंगाई का असर सीमित रहा. कंपनी के मुताबिक, भारतीय ग्राहकों का सेंटीमेंट फिलहाल संतुलित बना हुआ है. लोग अपनी जरूरत और इच्छाओं के बीच संतुलन रखते हुए पैसे खर्च कर रहे हैं.

Trent के शेयरों में गिरावट

मजबूत Q1 नतीजों के बावजूद Trent के शेयर में आज दबाव देखने को मिला. 6 अगस्त को दोपहर 2:05 बजे कंपनी का शेयर 1.2 फीसदी की गिरावट के साथ 3,089.70 रुपये पर कारोबार कर रहा था. यानी कंपनी के मुनाफे और रेवेन्यू में मजबूत ग्रोथ के बावजूद शेयर में आज मुनाफावसूली देखने को मिल रही है.

इसे भी पढ़ें- Nifty-Sensex का बदल गया समीकरण! एक में तेजी, दूसरे में सुस्ती, जानें दोनों इंडेक्स में क्यों दिख रहा फर्क?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.