लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 181 अंक फिसला, निफ्टी 24050 के ऊपर, IT-मेटल शेयरों में भारी बिकवाली
निफ्टी पर टॉप गेनर वाले शेयरों में Dr. Reddy's Laboratories, Adani Ports and Special Economic Zone, Tata Consumer Products, Apollo Hospitals Enterprise और Cipla शामिल रहे. वहीं, दबाव में रहने वाले शेयरों में Infosys, Hindalco Industries, HCL Technologies, TCS और Tech Mahindra शामिल थे.

Stock Market Opening Bell : ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच 23 जून को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान में रही. कारोबार के शुरुआती दौर में निफ्टी 24,050 के आसपास कारोबार करता दिखा. सेंसेक्स 181.39 अंक यानी 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 76,912.68 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 47.60 अंक यानी 0.20 फीसदी फिसलकर 24,055.30 के स्तर पर था. बाजार में चौतरफा खरीदारी का रुझान देखने को मिला. इस दौरान 1,376 शेयरों में बढ़त रही, 882 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 174 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ. अगर सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी आईटी और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली.
निफ्टी के गेनर-लूजर
निफ्टी पर टॉप गेनर वाले शेयरों में Dr. Reddy’s Laboratories, Adani Ports and Special Economic Zone, Tata Consumer Products, Apollo Hospitals Enterprise और Cipla शामिल रहे. वहीं, दबाव में रहने वाले शेयरों में Infosys, Hindalco Industries, HCL Technologies, TCS और Tech Mahindra शामिल थे.
करेंसी मार्केट का हाल
करेंसी मार्केट में रुपया डॉलर के मुकाबले लगभग स्थिर रहा. रुपया 94.69 प्रति डॉलर पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 94.68 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.
ब्रॉडर मार्केट का हाल
ब्रॉडर मार्केट में भी पॉजिटिव रुख देखने को मिला. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.15 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे.
आईपीओ अपडेट
Turtlemint Fintech Solutions का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन है. यह बुक-बिल्ट इश्यू कुल 882.67 करोड़ रुपये का है, जिसमें फ्रेश इश्यू के साथ-साथ ऑफर फॉर सेल (OFS) भी शामिल है.
सेंसेक्स के शेयरों का हाल
सेक्टोरल इंडेक्स का हाल
एशियाई बाजारों का अपडेट ( 9:02 AM तक )
- गिफ्ट निफ्टी महज 2 अंकों की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा था.
- जापान के निक्केई में 1200 अंकों की तेजी देखने को मिली.
- हैंग सेंग में करीब 298 अंकों की गिरावट देखने को मिली.
- सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 0.25 फीसदी की बढ़त देखने को मिली.
- ताइवान के बाजार में करीब 0.47 फीसदी की तेजी देखने को मिली.
- कोरियाई बाजार कोस्पी में करीब 6 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली.
सोमवार को कैसा रहा था बाजार?
इस हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार में मजबूती देखने को मिली. BSE Sensex 291 अंक की बढ़त के साथ 77,094 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, Nifty 50 भी 89 अंक चढ़कर 24,102 के स्तर पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान मीडिया और फार्मा सेक्टर के शेयरों में सबसे अधिक खरीदारी दर्ज की गई.
इसे भी पढ़ें- इस स्टॉक में मची तबाही! 12 फीसदी तक टूटे शेयर, जानें क्यों मची खलबली ?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.