बाजार में बिकवाली, सेंसेक्स 200 अंकों से ज्यादा गिरा, निफ्टी 25700 के नीचे आया, मेटल शेयरों में भारी बिकवाली

शुरुआती कारोबार में सेक्टरल रुझान मिले-जुले रहे. एफएमसीजी, ऑयल एंड गैस और पीएसयू बैंक शेयरों में हल्की बढ़त ने बाजार को कुछ सहारा दिया, लेकिन मेटल, रियल्टी और फार्मा शेयरों में बिकवाली का दबाव हावी रहा. निफ्टी मेटल इंडेक्स करीब 2 फीसदी टूटकर सबसे कमजोर सेक्टर के रूप में उभरा. ब्रॉडर मार्केट में भी हल्का दबाव देखा गया. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स करीब 0.2 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स लगभग 0.6 फीसदी नीचे कारोबार करता दिखा.

NSE Image Credit: TV9 Bharatvarsh

Stock Market Opening Bell: ग्लोबल मार्केट से मिले कमजोर संकेतों के बीच गुरुवार को भारतीय शेयर बाजारों ने गिरावट के साथ शुरुआत की. सुबह 9:15 बजे सेंसेक्स 246 अंक या करीब 0.3 फीसदी फिसलकर 83,571 के स्तर पर आ गया, जबकि निफ्टी 87 अंकों की गिरावट के साथ 25,689 पर कारोबार करता दिखा. शुरुआती कारोबार में सेक्टरल रुझान मिले-जुले रहे. एफएमसीजी, ऑयल एंड गैस और पीएसयू बैंक शेयरों में हल्की बढ़त ने बाजार को कुछ सहारा दिया, लेकिन मेटल, रियल्टी और फार्मा शेयरों में बिकवाली का दबाव हावी रहा. निफ्टी मेटल इंडेक्स करीब 2 फीसदी टूटकर सबसे कमजोर सेक्टर के रूप में उभरा.

मिडकैप-स्मॉलकैप में हल्की मुनाफावसूली, इंडिया VIX स्थिर

ब्रॉडर मार्केट में भी हल्का दबाव देखा गया. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स करीब 0.2 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स लगभग 0.6 फीसदी नीचे कारोबार करता दिखा. वहीं, बाजार की वोलैटिलिटी का इंडेक्स इंडिया VIX लगभग 12.3 के स्तर पर स्थिर बना रहा.

मेटल शेयरों में भारी बिकवाली

शेयरकरंट भावबदलाव ( फीसदी में )
APLAPOLLO2,173.00-0.05%
WELCORP814.00-0.21%
JSL779.25-0.36%
JINDALSTEL1,162.40-0.42%
ADANIENT2,215.00-0.59%
JSWSTEEL1,220.40-0.64%
LLOYDSME1,275.20-0.80%
TATASTEEL193.27-1.09%
SAIL154.85-1.55%
NMDC83.91-2.29%
HINDALCO933.60-3.25%
HINDCOPPER593.00-3.37%
VEDL659.55-4.11%
NATIONALUM358.20-4.45%
HINDZINC601.80-5.86%

निफ्टी के टॉप गेनर

सोर्स-NSE

निफ्टी के टॉप लूजर

सोर्स-NSE

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

सोर्स-NSE

एशियाई बाजार में बिकवाली ( 9:05 AM तक )

4 फरवरी को कैसा रहा था बाजार?

घरेलू शेयर बाजार में 4 फरवरी को बढ़त देखने को मिली. सेंसेक्स 79 अंकों की मजबूती के साथ 83,818 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 48 अंक चढ़कर 25,776 पर क्लोज हुआ. सेक्टरल फ्रंट पर ऑटो, एनर्जी और एफएमसीजी शेयरों में खरीदारी का रुझान रहा. वहीं आईटी और बैंकिंग शेयरों पर दबाव बना रहा. सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयर हरे निशान में बंद हुए, जबकि निफ्टी 50 के 38 शेयरों ने बढ़त के साथ सत्र का अंत किया.

इसे भी पढ़ें- इस सेक्टर में भयानक सेलिंग का प्रेशर! टूट रहे ये शेयर, क्या आज भी आएगी बिकवाली की आंधी?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

गोल्ड और सिल्वर के ETF में भारी गिरावट, Silver ETF 16 प्रतिशत तक टूटे, जानें क्या है वजह?

9% टूटी चांदी तो धराशायी हो गए ये मेटल स्‍टॉक, Hindustan Zinc समेत ये 5 शेयर 7% तक लुढ़के, बिकवाली का दिखा असर

Atlanta vs TARIL: ट्रांसफार्मर सेक्‍टर का कौन है सरताज, ऑर्डर बुक से लेकर कमाई में किसमें दम, जानें रिटर्न में किसने मारी बाजी

इस महारत्न कंपनी के शेयरों पर रखें नजर, मिला ₹1500 करोड़ का मेगा टेंडर, मार्केट कैप से बड़ा है ऑर्डर बुक, 540% तक रिटर्न

क्या 70 फीसदी तक गिरेगा Bitcoin, क्यों गिर रहा है क्रिप्टो मार्केट, CryptoQuant CEO ने बताई असली वजह

भारत-यूएस डील से चमका रेखा झुनझुनवाला का ये फेवरेट स्‍टॉक, 2 दिन में कमाए 858 करोड़, LIC की झोली में भी आए 406 करोड़