बाजार गिरा, सेंसेक्स 600 अंकों से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24300 के नीचे आया, ऑटो शेयरों में बिकवाली
Nifty के टॉप गेनर्स में ONGC, Dr. Reddy's Laboratories, Cipla, Wipro और Sun Pharma शामिल रहें. वहीं, टॉप लूजर्स में Shriram Finance, InterGlobe Aviation, Bajaj Finance, Asian Paints और Eicher Motors रहे.
Stock Market Opening Bell : पश्चिम एशिया में एक बार फिर बढ़े जियो-पॉलिटिकल टेंशन के चलते भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत दबाव में हुई. अमेरिका द्वारा जवाबी सैन्य कार्रवाई करने से निवेशकों का सेंटीमेंट कमजोर रहा. सुबह 9:20 बजे तक सेंसेक्स 615 अंक यानी 0.84 प्रतिशत गिरकर 77,600 पर कारोबार कर रहा था. वहीं, निफ्टी 189 अंक यानी 0.85 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,224 पर पहुंच गया. बाजार में कुल 848 शेयरों में तेजी, 1,415 शेयरों में गिरावट और 145 शेयर बिना किसी बदलाव के कारोबार करते दिखाई दिए.
निफ्टी के टॉप गेनर-लूजर
Nifty के टॉप गेनर्स में ONGC, Dr. Reddy’s Laboratories, Cipla, Wipro और Sun Pharma शामिल रहें. वहीं, टॉप लूजर्स में Shriram Finance, InterGlobe Aviation, Bajaj Finance, Asian Paints और Eicher Motors रहे.
ब्रॉडर मार्केट का हाल
ब्रॉडर मार्केट में भी बिकवाली का दबाव देखने को मिला. Nifty MidCap 0.39 प्रतिशत और Nifty SmallCap 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे.
सेक्टोरल इंडेक्स का हाल
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो Nifty Oil & Gas में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई, जबकि Nifty Pharma अन्य सेक्टरों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करता नजर आया.
रुपया कमजोर खुला
भारतीय रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.16 प्रति डॉलर पर खुला. मंगलवार को रुपया 94.97 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.
आज खुल रहा है IPO
Kusumgar IPO बुधवार से निवेशकों के लिए खुल गया है. कंपनी प्राइमरी मार्केट से 650 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है. यह IPO पूरी तरह Offer for Sale (OFS) पर आधारित है, यानी कंपनी कोई नए शेयर जारी नहीं करेगी.
सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

एशियाई बाजारों का हाल ( 9:02 AM तक )
- गिफ्ट निफ्टी 137 अंकों की कमजोरी के साथ ट्रेड कर रहा था.
- जापान के निक्केई में 214 अंकों की गिरावट देखने को मिली.
- हैंग सेंग में करीब 540 अंकों की तेजी देखने को मिली.
- सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली.
- ताइवान के बाजार में करीब 0.43 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली.
- कोरियाई बाजार कोस्पी में करीब 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली.
मंगलवार को कैसा रहा था बाजार?
शेयर बाजार में कल यानी 7 जुलाई को गिरावट रही. सेंसेक्स 104 अंक की गिरावट के साथ 78,181 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी में भी 32 अंक की गिरावट के साथ 24,399 पर बंद हुआ था. इस दौरान मेटल और रियल्टी शेयरों में आज ज्यादा बिकवाली रही. वहीं, IT और कंज्यूमर ड्यूरेबल शेयरों में ज्यादा खरीदारी रही थी.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
इन 4 कारणों से टूटा बाजार, सेंसेक्स 600 अंक फिसला; निवेशकों के डूबे ₹1 लाख करोड़; India VIX ने भी डराया
इस नवरत्न कंपनी पर आज से रखें पैनी नजर! FPO से ₹1500 करोड़ जुटाने का प्लान, ₹130 है शेयरों की कीमत
8 जुलाई को इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर, Cochin Shipyard, RCF समेत कई कंपनियां फोकस में
