विदेशी बैंक से डील के बावजूद Shriram Finance लुढ़का, बुधवार को 10% थी तेजी, क्या खरीदने का मौका?

जापान की MUFG Bank ने Shriram Finance में 20% हिस्सेदारी खरीदकर ₹39,618 करोड़ का बड़ा निवेश किया है. इस डील के बाद कंपनी का शेयर करीब 10% उछल गया. इसे भारत के फाइनेंशियल सेक्टर में सबसे बड़ी विदेशी निवेश डील माना जा रहा है.

फाइनेंस शेयर Image Credit: money9live

Share Market News: भारतीय फाइनेंशियल सेक्टर में एक बड़ी डील के साथ निवेशकों की नजरें आज बैंक स्टॉक पर टिकी थीं. जापान की दिग्गज बैंक MUFG ने Shriram Finance में 20% हिस्सेदारी खरीद ली है, जिसके बाद बुधवार को कंपनी के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली. यह डील भारत के NBFC सेक्टर में वैश्विक भरोसे का बड़ा संकेत मानी जा रही है. अब गुरुवार की गिरावट से निवेशक सतर्क रुख अपनाते दिख रहे हैं.

देश की सबसे बड़ी क्रॉस-बॉर्डर डील

MUFG Bank ने Shriram Finance में करीब ₹39,618 करोड़ का निवेश किया है, जो भारत के फाइनेंशियल सेक्टर की अब तक की सबसे बड़ी विदेशी डील मानी जा रही है. इस डील के तहत MUFG ने ₹840.93 प्रति शेयर के हिसाब से 47 करोड़ से ज्यादा इक्विटी शेयर खरीदे हैं और अब कंपनी में उसकी 20% हिस्सेदारी हो गई है.

कंपनी को क्या फायदा?

इस निवेश से Shriram Finance को कई बड़े फायदे मिल सकते हैं:

  • कंपनी का कैपिटल बेस मजबूत होगा
  • सस्ते और विविध फंडिंग के विकल्प मिलेंगे
  • ग्लोबल एक्सपर्टीज से बिजनेस ग्रोथ तेज होगी

कंपनी के एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन उमेश रेवणकर ने रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि इससे कंपनी को नए इनोवेशन और बेहतर जोखिम प्रबंधन अपनाने में मदद मिलेगी.

MUFG के लिए यह डील भारत के तेजी से बढ़ते NBFC सेक्टर में मजबूत पकड़ बनाने का मौका है. विशेषज्ञों के मुताबिक, Shriram Finance MSME और रिटेल लोन सेगमेंट में मजबूत पकड़ रखता है, जहां ग्रोथ की काफी संभावनाएं हैं.

यह भी पढ़ें: 24 घंटे में पलटी तस्वीर! GIFT Nifty फिसला, Nikkei-Shanghai में गिरावट, सोना मजबूत, चांदी लुढ़की…क्या है वजह?

शेयर में गिरावट

इस बड़ी डील का असर सीधे शेयर पर दिखा. Shriram Finance का शेयर बुधवार को करीब 10% उछलकर ₹1,023 पर बंद हुआ, जबकि इंट्राडे में यह ₹1,035 तक पहुंच गया. पिछले एक हफ्ते में शेयर करीब 5.8% चढ़ा है, हालांकि साल की शुरुआत से अब तक इसमें कुछ गिरावट भी देखी गई है. कंपनी के शेयर गुरुवार को लाल निशान पर खुले, जिसके बाद यह 1009 रुपये पर ट्रेड करने लगे. Groww ने टेक्निकल के आधार पर स्टॉक पर बुलिश रेटिंग दी है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

52 वीक हाई से 32% सस्‍ता मिल रहा ये स्‍टॉक, मुकुल अग्रवाल ने खरीदे 4 लाख शेयर, दिग्‍गज की एंट्री से 9% चढ़े

Gold-Silver Rate Today: ₹450 टूटा सोना, चांदी ₹3,570 लुढ़की! सीजफायर के बाद फिर बढ़ा तनाव

बाजार की खुशी काफूर! सीजफायर पर ब्रेक के बादल से कमजोर खुला बाजार, सेंसेक्स 589 अंक टूटा, निफ्टी 23,900 के नीचे पहुंचा

इन 5 कंपनियों में प्रमोटर्स का बड़ा दांव, 36% तक बढ़ाई हिस्सेदारी; पांच साल में दिया 1674% तक का मल्टीबैगर रिटर्न

FII और DII का फेवरेट बना ये वायर स्‍टॉक, बढ़ाई हिस्‍सेदारी, Q4 रिजल्‍ट से भी मिला बूस्‍ट, शेयर ने लगाई 4% से ज्‍यादा की छलांग

24 घंटे में पलटी तस्वीर! GIFT Nifty फिसला, Nikkei-Shanghai में गिरावट, सोना मजबूत, चांदी लुढ़की…क्या है वजह?