24 घंटे में पलटी तस्वीर! GIFT Nifty फिसला, Nikkei-Shanghai में गिरावट, सोना मजबूत, चांदी लुढ़की…क्या है वजह?

सीजफायर की खुशी ज्यादा देर नहीं टिक सकी. इजरायल के हमले और होर्मुज बंद होने की खबर से बाजार में फिर डर लौट आया है. GIFT Nifty में गिरावट आई है और एशियाई बाजार लाल निशान पर हैं, जबकि निवेशक अब अनिश्चितता से घबराए हुए हैं.

ग्लोबल बाजार गिरावट Image Credit: AI Generated

Gift Nifty falls today: कल ही दुनियाभर में सीजफायर को लेकर खुशी की लहर थी, निवेशकों का भरोसा बाजार में वापस लौटा था. गिफ्ट निफ्टी 600 प्वाइंट से ऊपर ट्रेड कर रहा था. एशियन मार्केट भी हरे निशान पर था. लेकिन सिर्फ 24 घंटे के भीतर हालात बदल गए. इजरायल के लेबनान पर हमले और उसके जवाब में ईरान की सख्ती ने शांति की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है. नतीजतन, ग्लोबल मार्केट फिर से लाल निशान की ओर बढ़ने लगे.

फिर तनाव, होर्मुज बंद होने से बढ़ा डर

बुधवार को इजरायल ने लेबनान में कई बम बरसाए, जिसमें भारी नुकसान हुआ. इसके बाद ईरान ने चेतावनी दी कि अगर हमले जारी रहे तो वह सीजफायर से पीछे हट सकता है और तत्काल वार्निंग के तौर पर होर्मुज स्ट्रेट को फिर बंद कर दिया गया है.

ग्लोबल ऑयल ट्रेड के अहम रास्ते पर ब्लॉकेड लगते ही चिंता के बादल ने ट्रेडर्स को घेर लिया. सीजफायर के बावजूद जमीनी हालात स्थिर नहीं हैं. इस वजह से कच्चे तेल की कीमत जो 8 अप्रैल को 94 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रही थी, उछाल मारते हुए फिर से 96 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए.

GIFT Nifty में हल्की गिरावट

सुबह 7.30 बजे के डेटा के मुताबिक, GIFT Nifty अब 23,985 के स्तर पर है और इसमें 25 अंको की हल्की गिरावट दिखी है. यानी कल की तेज रैली के बाद बाजार अब सतर्क होता दिख रहा है.

अमेरिकी बाजार, अभी भी मजबूती

अमेरिकी बाजारों में अभी भी तेजी बनी हुई है:

Dow Jones: 47,909 (+1,325 अंक, +2.85%)
Nasdaq: 22,634 (+2.8%)
S&P 500: 6,782 (+2.51%)

सीजफायर की शुरुआती खबर से ये बाजार उछले थे, लेकिन अब आगे की दिशा अनिश्चित बनी हुई है.

एशियाई बाजारों में गिरावट

एशियाई बाजारों में कमजोरी साफ दिख रही है:

Nikkei: -0.57% (55,986)
Shanghai: -0.57% (3,972)
Taiwan: -0.14%
ASX 200: -0.12%
Malaysia: -0.84%

यह भी पढ़ें: होर्मुज स्ट्रेट फिर से बंद, सीजफायर पर संकट; ईरान ने दी समझौता खत्म करने की चेतावनी

गोल्ड-चांदी का हाल

Gold: 4,721 डॉलर (+0.06%) – हल्की मजबूती
Silver: 73.97 डॉलर (-0.13%) – हल्की गिरावट

सोना अभी भी सुरक्षित निवेश के तौर पर टिके रहने की कोशिश कर रहा है.

फिलहाल बाजार “राहत और डर” के बीच फंसा हुआ है. बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, अगर हालात सुधरे तो तेजी लौट सकती है, लेकिन अगर तनाव और बढ़ा, तो गिरावट और तेज हो सकती है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.