होर्मुज स्ट्रेट फिर से बंद, सीजफायर पर संकट; ईरान ने दी समझौता खत्म करने की चेतावनी
ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर इजरायल लेबनान पर हमले जारी रखता है तो वह सीजफायर से हट सकता है. इस बीच होर्मुज स्ट्रेट से तेल टैंकरों की आवाजाही फिर रुक गई है. यह रास्ता वैश्विक तेल सप्लाई के लिए बेहद अहम है. हाल ही में सीजफायर के बाद उम्मीद जगी थी लेकिन अब तनाव बढ़ गया है. इसका असर तेल और गैस की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है.
Iran Ceasefire Warning: सीजफायर के कुछ घंटे बाद ही पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है. ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर इजरायल ने लेबनान पर हमले जारी रखता है तो वह सीजफायर से हट सकता है. इस बीच होर्मुज स्ट्रेट से तेल टैंकरों की आवाजाही भी रुक गई है. हाल ही में हुए सीजफायर के बाद उम्मीद थी कि हालात सुधरेंगे. लेकिन ताजा घटनाओं ने फिर चिंता बढ़ा दी है. इस बीच इजरायल ने लेबनान पर जोरदार हमला किया है जिसमें 80 लोगों की मौत हो गई है.
सीजफायर खत्म करने की चेतावनी
फार्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने साफ कहा है कि अगर इजरायल ने लेबनान पर हमले जारी रखे तो वह समझौते से हट जाएगा. ईरान के अनुसार सीजफायर का पालन सभी पक्षों को करना चाहिए. अगर इसका उल्लंघन होता है तो जवाबी कार्रवाई की जाएगी. इससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ सकता है. हालात फिर से संघर्ष की ओर बढ़ते दिख रहे हैं.
होर्मुज स्ट्रेट फिर बंद
इजरायल के हमलों के बाद होर्मुज स्ट्रेट से तेल टैंकरों की आवाजाही रुक गई है. यह दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में से एक है. यहां रुकावट आने से वैश्विक सप्लाई पर असर पड़ता है. पहले दो टैंकर सुरक्षित निकल गए थे. लेकिन अब फिर से स्थिति अनिश्चित हो गई है.
ये भी पढ़ें- सीजफायर के बाद बदल जाएगी तेल की दुनिया! ट्रंप पर भारी पड़ा ईरान; डील में होर्मुज बना सबसे बड़ा हथियार
तेल और गैस कीमतों पर असर
सीजफायर के बाद तेल की कीमतों में गिरावट आई थी. लेकिन नई रिपोर्ट के बाद कीमतों में फिर हलचल देखी जा रही है. होर्मुज का बंद होना बाजार के लिए चिंता का विषय है. इससे सप्लाई चेन प्रभावित हो सकती है.
Latest Stories
‘पैसे की तंगी से मर रहा है ईरान…’, ट्रंप का दावा, ठुकराया सीजफायर का प्रस्ताव
Trump-Xi Summit: ट्रेड, ताइवान, AI और ईरान समेत कई मुद्दों पर बातचीत, दोनों नेता चाहते हैं टकराव के बिना कॉम्पिटिशन
अमेरिका पहुंचे जिनपिंग के लिए ट्रंप ने तोड़ा प्रोटोकॉल, ट्रेड, टेक्नोलॉजी, ताइवान और ईरान पर होगी दोनों के बीच बातचीत
