Power Grid, IT Sector, HAL, YES Bank, Belrise Ind, Marico, NSDL, Sigachi में बड़ी हलचल
शेयर बाजार में एक बार फिर चुनिंदा कंपनियों और सेक्टरों में तेज हलचल देखने को मिल रही है. नतीजों के बाद Power Grid के शेयरों में मजबूती आई है, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है. वहीं, IT Sector में भारी बिकवाली देखने को मिली है, जिसने पूरे इंडेक्स पर दबाव बनाया है. बैंकिंग शेयरों की बात करें तो YES Bank को Reserve Bank of India से मिली अहम मंजूरी चर्चा में है, जिसका असर शेयर की चाल पर साफ दिखा. डिफेंस सेक्टर की दिग्गज कंपनी HAL का शेयर 4,000 रुपये के नीचे फिसल गया, जिससे निवेशक सतर्क नजर आए.
FMCG सेक्टर में Marico ने अधिग्रहण से जुड़ी घोषणा की है. वहीं, Sigachi Industries में तूफानी तेजी देखने को मिली है. इन सभी हलचलों ने बाजार की दिशा को लेकर नई बहस छेड़ दी है.




