गोल्ड और सिल्वर के ETF में भारी गिरावट, Silver ETF 16 प्रतिशत तक टूटे, जानें क्या है वजह?
Gold ETF की बात करें तो Motilal Oswal Gold ETF करीब 5.5 प्रतिशत गिरा. Edelweiss Gold ETF, Choice Gold ETF, Axis Gold ETF, DSP Gold ETF, ICICI Prudential Gold ETF, 360 One Gold ETF और SBI Gold ETF जैसे फंड्स में करीब 5 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली.
5 फरवरी को मेटल्स में कमजोरी के चलते Gold और Silver ETF में तेज गिरावट देखने को मिली. पिछले दो सत्रों में आई तेजी के बाद आज सोने और चांदी में मुनाफावसूली हावी रही, जिसका सीधा असर ETF पर पड़ा. चांदी में गिरावट ज्यादा तेज रही. MCX पर Silver Futures में 6 प्रतिशत की गिरावट के बाद Silver ETF शुरुआती कारोबार में 16 प्रतिशत तक टूट गए. वहीं Gold ETF में भी करीब 5 प्रतिशत की कमजोरी दर्ज की गई.
Futures बाजार में दबाव
सोने की कीमतों की बात करें तो अप्रैल एक्सपायरी वाला Gold Futures करीब 3 प्रतिशत गिरकर 1,48,455 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. जून एक्सपायरी वाले कॉन्ट्रैक्ट में भी करीब 3 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली. वहीं चांदी का मार्च एक्सपायरी Silver Futures 6 प्रतिशत टूटकर 2,52,719 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया. मई एक्सपायरी वाला कॉन्ट्रैक्ट भी करीब 6 प्रतिशत गिरा.
क्या है वजह?
गुरुवार को सोने और चांदी के ETF में भारी गिरावट देखने को मिली. MCX पर गोल्ड और सिल्वर फ्यूचर्स के तेज गिरावट के साथ खुलने से इन ETF में 21 प्रतिशत तक की कमजोरी आ गई, जिससे पिछले दो सत्रों से जारी तेजी का सिलसिला टूट गया. शुक्रवार को ओमान में होने वाली अमेरिका और ईरान की संभावित बातचीत की खबरों ने सुरक्षित निवेश माने जाने वाले एसेट्स की मांग को कम किया, जिसका असर सीधे तौर पर सोने और चांदी की कीमतों पर देखने को मिला.
ETF में भारी बिकवाली
कीमती धातुओं में आई तेज गिरावट का असर ETF पर साफ दिखा. Kotak Silver ETF करीब 17 प्रतिशत टूटकर 231 रुपये के आसपास आ गया. Edelweiss Silver ETF में 15 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट रही. इसके अलावा 360 One Silver ETF, Mirae Asset Silver ETF, UTI Silver ETF, Axis Silver ETF, ICICI Prudential Silver ETF, HDFC Silver ETF जैसे कई फंड 12 से 14 प्रतिशत तक टूटे.
Gold ETF पर नजर डालें तो Motilal Oswal Gold ETF करीब 5.5 प्रतिशत गिरा. Edelweiss Gold ETF, Choice Gold ETF, Axis Gold ETF, DSP Gold ETF, ICICI Prudential Gold ETF, 360 One Gold ETF और SBI Gold ETF जैसे फंड्स में करीब 5 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली.
इसे भी पढ़ें- बाजार में बिकवाली, सेंसेक्स 200 अंकों से ज्यादा गिरा, निफ्टी 25700 के नीचे आया, मेटल शेयरों में भारी बिकवाली
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.




