5 साल में दे चुका है 2640% का रिटर्न, अब इस कंपनी को BHEL से मिला नया काम; दौड़ पड़े शेयर
Simplex Castings को BHEL, ThyssenKrupp और SMS Group से 41.38 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं. इससे कंपनी की ऑर्डर बुक 61.98 करोड़ रुपये पहुंच गई, जबकि शेयर में भी तेजी देखने को मिली. कंपनी के स्टॉक ने लॉन्ग टर्म में दमदार रिटर्न दिया है. देखें हिस्ट्री.
Simplex Castings Order Bagged: मेटलर्जिकल और कास्टिंग सॉल्यूशंस देने वाली कंपनी Simplex Castings को बड़ा कारोबारी फायदा मिला है. कंपनी ने शुक्रवार, 20 मार्च को जानकारी दी कि उसे अलग-अलग प्रमुख कंपनियों से कुल 41.38 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर हासिल हुए हैं. इन ऑर्डर्स में BHEL, ThyssenKrupp और SMS Group जैसी बड़ी इंडस्ट्री प्लेयर्स शामिल हैं, जिससे कंपनी की ऑर्डर बुक और मजबूत हुई है.
कहां-कहां से मिला ऑर्डर?
कंपनी के बयान के मुताबिक, सबसे बड़ा ऑर्डर SMS Group से मिला है, जिसकी वैल्यू 23.13 करोड़ रुपये है. इस प्रोजेक्ट के तहत Simplex Castings को कोक ओवन डोर्स की सप्लाई करनी होगी, जो स्टील इंडस्ट्री में एक अहम कंपोनेंट माना जाता है. इसके अलावा, ThyssenKrupp Group से कंपनी को 13.02 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है, जबकि BHEL से 7 करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट्स प्राप्त हुए हैं. इसके साथ ही कंपनी को कुछ छोटे ऑर्डर भी मिले हैं, जो फैब्रिकेशन और कास्टिंग से जुड़े हैं.
ऑर्डर बुक में बढ़ोतरी
इन नए ऑर्डर्स के साथ ही मार्च 2026 के लिए Simplex Castings की कुल ऑर्डर बुक बढ़कर 61.98 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. कंपनी ने इसे अपने लिए एक मजबूत कारोबारी संकेत बताया है, जो आने वाले समय में रेवेन्यू ग्रोथ को सपोर्ट कर सकता है.
कंपनी ने क्या कहा?
कंपनी के चेयरमैन और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर केतन शाह ने कहा कि स्टील सेक्टर में कई बड़े प्रोजेक्ट्स फिलहाल एडवांस स्टेज पर हैं और उनकी घोषणा जल्द हो सकती है. उन्होंने भरोसा जताया कि Simplex Castings इन प्रोजेक्ट्स में भाग लेने के लिए अच्छी स्थिति में है और भविष्य में इससे जुड़े और ऑर्डर भी कंपनी को मिल सकते हैं.
शेयर का प्रदर्शन?
शुक्रवार, 20 मार्च को Simplex Castings के शेयर 2.46 फीसदी की तेजी के साथ 485.15 रुपये पर कारोबार करते हुए बंद हुए. पिछले कुछ समय में स्टॉक काफी दबाव में ट्रेड कर रहा है. पिछले 3 महीने में स्टॉक का भाव 7 फीसदी तक टूटा है. हालांकि, लॉन्ग टर्म में इसमें तेजी दिखी है. पिछले साल भर के दौरान स्टॉक का भाव 87 फीसदी तक बढ़ा है. वहीं, 3 साल के दौरान इसमें 900 फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई. वहीं, 5 साल के दौरान स्टॉक का भाव 2640 फीसदी तक उछला है. कंपनी का मार्केट कैप 368 करोड़ रुपये दर्ज किया गया.
ये भी पढ़ें- SBI को बड़ा झटका, इनकम टैक्स से मिला ₹63375 करोड़ का नोटिस; बैंक ने कहा- आदेश को देंगे चुनौती
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
