100% से ज्यादा उछला प्रॉफिट, AI और पावर सेक्टर में काम करती है कंपनी , इन 2 स्मॉल कैप पर रखें नजर
RR Kabel और Netweb Technologies ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. RR Kabel का मुनाफा 129 फीसदी बढ़ा, जबकि Netweb Technologies के प्रॉफिट में 179.9 फीसदी की तेजी आई. RR Kabel को पावर, कंस्ट्रक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर से फायदा मिल रहा है.

Small Cap Stock: शेयर बाजार में स्मॉल कैप कंपनियां तेजी से ग्रोथ करने की क्षमता के कारण निवेशकों का ध्यान खींचती हैं. हालांकि केवल मुनाफे में तेज बढ़ोतरी किसी कंपनी को मजबूत निवेश नहीं बनाती है. हाल में दो स्मॉल कैप कंपनियों ने जून तिमाही में मुनाफे में 100 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की है. इनमें RR Kabel और Netweb Technologies शामिल हैं. RR Kabel को Power और इंफ्रास्ट्रक्चर से फायदा मिल रहा है. वहीं Netweb Technologies को AI और डाटा सेंटर की बढ़ती मांग से मजबूती मिल रही है.
RR Kabel का मुनाफा 129 फीसदी बढ़ा
RR Kabel ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी का PAT सालाना आधार पर 129 फीसदी बढ़ गया. इस दौरान कंपनी की कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में भी 54 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. कंपनी के वायर और केबल्स कारोबार की बिक्री 57 फीसदी बढ़ी. इस कारोबार से कंपनी को कंस्ट्रक्शन, पावर ग्रिड और इंडस्ट्रियल प्रोजेक्टकी बढ़ती मांग का फायदा मिल रहा है.
FMEG कारोबार में भी सुधार
RR Kabel के लिए एक और अच्छी खबर उसके FMEG कारोबार से आई है. इस कारोबार में पंखे, लाइटिंग, स्विच और डोमेस्टिक इक्विपमेंट शामिल हैं. लंबे समय से नुकसान में चल रहा FMEG कारोबार पहली तिमाही मेंऑपरेशनल ब्रेक-ईवन पर पहुंच गया. इससे कंपनी के कुल मुनाफे पर पड़ने वाला दबाव कम हुआ है. कंपनी का लक्ष्य वित्त वर्ष 2028 तक FMEG कारोबार में 5 से 6 फीसदी EBIT Margin हासिल करना है.
Netweb Technologies
दूसरी कंपनी Netweb Technologies है जिसने पहली तिमाही में 179.9 फीसदी की शानदार प्रॉफिट ग्रोथ दर्ज की है. कंपनी का रेवेन्यू भी सालाना आधार पर 172.1 फीसदी बढ़ा है. Netweb हाई-एंड कंप्यूटिंग सॉल्यूशंस के कारोबार में है. कंपनी सुपरकंप्यूटर, डेटा सेंटर सर्वर, प्राइवेट क्लाउड और हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग जैसे कारोबार में काम करती है. AI की बढ़ती मांग कंपनी के लिए सबसे बड़ा ग्रोथ ड्राइवर बन रही है.
यह भी पढ़ें- मधुसूदन केला के 2 दांव चर्चा में! एक ने दिया 16354% रिटर्न, दूसरा दिख रहा सस्ता; किसमें ज्यादा दम?
AI Systems की बिक्री 484 फीसदी बढ़ी
Netweb Technologies के AI Systems कारोबार ने पहली तिमाही में सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है. इस सेगमेंट की रेवेन्यू ग्रोथ सालाना आधार पर 484 फीसदी रही. भारत में एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर और डेटा सेंटर की मांग तेजी से बढ़ रही है. सॉवरेन AI और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंगपर भी कंपनियां और सरकार खर्च बढ़ा रही हैं. इसका सीधा फायदा Netweb Technologies जैसे हाई-एंड कंप्यूटिंग सॉल्यूशंस देने वाली कंपनियों को मिल सकता है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.