बाजार में बिकवाली हावी! निफ्टी 24450 के करीब, सेंसेक्स भी फिसला; जानें किन वजहों से निवेशक अलर्ट?
फिलहाल बाजार की नजर RBI की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक और अमेरिका-ईरान के बीच जारी बातचीत पर टिकी हुई है. इन दोनों घटनाक्रमों से जुड़ी किसी भी नई खबर का असर बाजार की चाल पर देखने को मिल रहा है, इसलिए निवेशक फिलहाल सतर्क रुख अपनाए हुए हैं.
Highlights
- भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को कारोबार के दौरान बिकवाली हावी रही.
- आज के कारोबार में अधिकांश सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए.
- बाजार के जानकारों के अनुसार, निफ्टी में नई तेजी का दौर शुरू होने के लिए 24,700 के स्तर के ऊपर मजबूती के साथ टिकना जरूरी है.
भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को कारोबार के दौरान बिकवाली हावी रही. सुबह की मिली-जुली शुरुआत के बाद सेंसेक्स लाल निशान में चला गया, जबकि निफ्टी में करीब 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली. Grasim Industries, HDFC Life Insurance और SBI Life Insurance जैसे शेयरों में कमजोरी ने बाजार पर दबाव बढ़ाया. दोपहर 1:15 बजे निफ्टी करीब 312 अंक गिरकर 24,462 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. वहीं 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 224 अंक यानी 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 78,415 पर था.
सेंसेक्स चढ़ा, निफ्टी गिरा; नई Closing System का असर
मंगलवार को बाजार खुलने पर सेंसेक्स और निफ्टी की चाल अलग-अलग रही. सेंसेक्स 160 अंक यानी 0.16 फीसदी बढ़कर 78,747 पर खुला, जबकि निफ्टी50 172 अंक यानी 0.70 फीसदी गिरकर 24,601 पर खुला. बाजार की इस अलग चाल की एक बड़ी वजह NSE की नई CAS यानी Closing Auction System व्यवस्था है. NSE ने F&O सेगमेंट में शेयरों के क्लोजिंग प्राइस तय करने के लिए यह नई व्यवस्था शुरू की है. इसके कारण पिछले कारोबारी सत्र के आखिरी मिनटों में निफ्टी में असामान्य तेजी देखने को मिली थी.
ज्यादातर सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में
आज के कारोबार में अधिकांश सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए. सबसे ज्यादा दबाव Nifty IT इंडेक्स पर रहा, जो 1 फीसदी से अधिक टूट गया. वहीं, बैंकिंग और रियल्टी सेक्टर के इंडेक्स में भी करीब 1 फीसदी की कमजोरी दर्ज की गई.
इन शेयरों पर सबसे ज्यादा दबाव
Grasim Industries के शेयर में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट रही, जिससे यह निफ्टी 50 का सबसे बड़ा लूजर रहा. इसके अलावा Bajaj Auto, Titan Co. और HDFC Life Insurance के शेयर 2 फीसदी से ज्यादा टूटे. दूसरी ओर, Trent करीब 1 फीसदी की बढ़त के साथ निफ्टी 50 का टॉप गेनर रहा. वहीं, Hindalco Industries में लगभग 1 फीसदी की तेजी और Tata Steel में मामूली बढ़त देखने को मिली.
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली
Nifty 200 इंडेक्स में UPL और Federal Bank के शेयर 5 फीसदी से ज्यादा टूटकर सबसे बड़े लूजर रहे. वहीं, Nifty 500 में Life Insurance Corporation of India (LIC) और Jain Resource Recycling के शेयरों में करीब 7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.
टेक्निकल लेवल पर 24,700 अहम
बाजार के जानकारों के अनुसार, निफ्टी में नई तेजी का दौर शुरू होने के लिए 24,700 के स्तर के ऊपर मजबूती के साथ टिकना जरूरी है. जब तक यह स्तर निर्णायक रूप से पार नहीं होता, तब तक बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है.
India VIX में उछाल
बाजार में उतार-चढ़ाव का संकेत देने वाला India VIX 4 अगस्त को 3 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 12.32 के स्तर पर पहुंच गया. VIX में यह तेजी बताती है कि निकट अवधि में बाजार पर बिकवाली का दबाव बना रह सकता है.
MPC का असर
फिलहाल बाजार की नजर RBI की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक और अमेरिका-ईरान के बीच जारी बातचीत पर टिकी हुई है. इन दोनों घटनाक्रमों से जुड़ी किसी भी नई खबर का असर बाजार की चाल पर देखने को मिल रहा है, इसलिए निवेशक फिलहाल सतर्क रुख अपनाए हुए हैं.
सोमवार को निफ्टी 1.60 फीसदी चढ़ा था
इससे पहले सोमवार को निफ्टी50 1.60 फीसदी बढ़कर 24,774 पर बंद हुआ था. वहीं सेंसेक्स में करीब 0.70 फीसदी की तेजी रही और यह 78,639 पर बंद हुआ. हालांकि, सोमवार को बाजार बंद होने से ठीक पहले निफ्टी में करीब 200 अंकों की तेज उछाल देखने को मिली थी. नई क्लोजिंग व्यवस्था को इसकी बड़ी वजह माना गया.
एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार
एशिया के शेयर बाजारों में मंगलवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला. अमेरिका में सोमवार को तेजी के बाद एशियाई बाजारों में निवेशक सतर्क नजर आए. कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का भी बाजार पर असर रहा. जापान का Nikkei 225 करीब 0.83 फीसदी और Topix 0.59 फीसदी गिरे. दक्षिण कोरिया का Kospi 1.27 फीसदी नीचे खुला.
इसे भी पढें- बाजार का स्टार बना ये शेयर! Q1 नतीजों के बाद निवेशकों ने जमकर की खरीदारी, लगा अपर सर्किट
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
LIC OFS: निवेशकों के लिए मौका या टेंशन, क्या आपकी पॉलिसी पर भी पड़ेगा असर? समझें हर एक जरूरी बात
एथेनॉल सेक्टर पर FIIs की नजर, इन 3 शेयरों में बढ़ाई हिस्सेदारी; क्या आपके पोर्टफोलियो में हैं?
100% से ज्यादा उछला प्रॉफिट, AI और पावर सेक्टर में काम करती है कंपनी , इन 2 स्मॉल कैप पर रखें नजर
