LIC के शेयर में लौटेगा दम? ब्रोकरेज ने दिए 32 फीसदी से अधिक के अपसाइड के संकेत, वैल्यूएशन बना बड़ा आकर्षण

LIC Share Outlook: LIC का शेयर फिलहाल कम वैल्यूएशन, मजबूत मुनाफा, हाई ROE और ब्रोकरेज के पॉजिटिव आउटलुक की वजह से निवेशकों की नजर में बना हुआ है. शेयर फिलहाल दबाव में जरूर है, लेकिन एनालिस्ट्स की राय निवेशकों के लिए उम्मीद जगा रही है.

एलआईसी के शेयर का आउटलुक. Image Credit: @Money9live

Highlights

  • कंपनी का मुनाफा और आय दोनों लगातार बढ़ रहे हैं.
  • शेयर में करीब 32.3 फीसदी तक की तेजी की संभावना.
  • पिछले हाई लेवल से नीचे कारोबार कर रहा है शेयर.

LIC Share Outlook: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन (LIC) का शेयर फिलहाल दबाव में जरूर है, लेकिन एनालिस्ट्स की राय निवेशकों के लिए उम्मीद जगा रही है. मंगलवार को LIC का शेयर करीब 395.75 रुपये पर कारोबार कर रहा, जबकि एनालिस्ट्स का औसत टारगेट प्राइस 524 रुपये है. यानी मौजूदा स्तर से शेयर में करीब 32.3 फीसदी तक की तेजी की संभावना जताई गई है.

524 रुपये का टारगेट प्राइस

trendlyne पर उपलब्ध डेटा के अनुसार, आम सहमति वाली सिफारिश के आधार पर LIC के शेयर का टारगेट प्राइस 524 रुपये बताया गया है. 23 एनालिस्ट्स में से अधिकांश ने शेयर को खरीदने की सलाह दी है.

एनालिस्ट्स की सिफारिश पर नजर डालें तो कुल 23 एनालिस्ट्स में से:

  • 17 ने BUY की सलाह दी है.
  • 2 ने HOLD की राय रखी है.
  • 1 ने SELL की सलाह दी है.
  • 3 ने Strong Sell की रेटिंग दी है.

मिड रेंज परफॉर्मर, लेकिन वैल्यूएशन मजबूत

BVM Summary में LIC को मिड रेंज परफॉर्मर बताया गया है. इसका मतलब है कि कंपनी का वित्तीय और तकनीकी प्रदर्शन औसत से बेहतर है, लेकिन अभी इसे पूरी तरह मजबूत ग्रोथ स्टॉक की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता.

  • Durability Score: 55 – कंपनी की वित्तीय मजबूती अच्छी मानी गई है.
  • Valuation Score: 45 – मौजूदा कीमत पर वैल्यूएशन आकर्षक नजर आता है.
  • Momentum Score: 47 – तकनीकी मोर्चे पर शेयर फिलहाल न्यूट्रल स्थिति में है.

यानी निवेशकों के लिए सबसे बड़ा पॉजिटिव पहलू कंपनी की वैल्यूएशन और मजबूत बिजनेस मॉडल है, जबकि शॉर्ट टर्म मोमेंटम अभी बहुत मजबूत नहीं है.

Trendlyne Checklist के अनुसार LIC ने 68.2 फीसदी मानकों को पूरा किया है. कंपनी के फाइनेंशियल्स, पीयर तुलना और वैल्यूएशन जैसे कई पैरामीटर पॉजिटिव हैं, हालांकि कुछ संकेतकों में अभी सुधार की जरूरत बनी हुई है.

फंडामेंटल्स क्या कहते हैं?

LIC के प्रमुख वित्तीय आंकड़े भी कंपनी की मजबूती को दर्शाते हैं.

  • P/E (TTM): 8.7 – सेक्टर के हिसाब से कम वैल्यूएशन का संकेत.
  • ROE: 32.5% – शेयरधारकों के निवेश पर मजबूत रिटर्न.
  • ऑपरेटिंग रेवेन्यू (TTM): ₹97,88,93.8 करोड़
  • नेट प्रॉफ़िट (TTM): ₹57,453.2 करोड़
  • रेवेन्यू ग्रोथ: 10%
  • नेट प्रॉफ़िट ग्रोथ: 18.9%
  • EPS ग्रोथ: 18.9%
  • डिविडेंड यील्ड: 2.5%

ये आंकड़े बताते हैं कि कंपनी का मुनाफा और आय दोनों लगातार बढ़ रहे हैं, जबकि निवेशकों को नियमित डिविडेंड का भी लाभ मिल रहा है.

रिटर्न ने किया निराश

हालांकि पिछले कुछ समय में शेयर के प्रदर्शन ने निवेशकों को ज्यादा खुश नहीं किया है.

1 साल का रिटर्न: -10.6%
5 साल का रिटर्न: -16.6%

यही वजह है कि मजबूत फंडामेंटल्स के बावजूद शेयर अभी भी अपने पिछले हाई लेवल से नीचे कारोबार कर रहा है.

निवेशकों के लिए क्या संकेत?

LIC का शेयर फिलहाल कम वैल्यूएशन, मजबूत मुनाफा, हाई ROE और ब्रोकरेज के पॉजिटिव आउटलुक की वजह से निवेशकों की नजर में बना हुआ है. हालांकि, टेक्निकल संकेत अभी पूरी तरह मजबूत नहीं हैं और शेयर ने हाल के वर्षों में कमजोर रिटर्न दिए हैं.

ऐसे में अगर कंपनी अपनी कमाई की रफ्तार बनाए रखती है और बाजार का भरोसा मजबूत होता है, तो एनालिस्ट्स द्वारा बताए गए 524 रुपये के टारगेट ओर बढ़ने की संभावना बन सकती है. लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह शेयर वैल्यू बाय के रूप में उभर सकता है, जबकि शॉर्ट-टर्म में निवेशकों को टेक्निकल मोमेंटम में सुधार का इंतजार करना बेहतर हो सकता है.

यह भी पढ़ें: FIIs और DIIs दोनों की पहली पसंद बना यह इंफ्रास्ट्रक्चर स्टॉक, जून तिमाही में बढ़ाई हिस्सेदारी; रखें नजर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.