₹50 से सस्ते हैं ये 3 स्टॉक्स, बिजनेस में दिख रहा सुधार; फोकस में रखें शेयर
FY27 की शुरुआत कंपनी ने मजबूत ऑर्डर मोमेंटम के साथ की. Q1FY27 में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 23% बढ़ा और कंपनी ने अब तक की सबसे ज्यादा तिमाही डिलीवरी दर्ज की. इस दौरान करीब 1 GW के नए ऑर्डर मिले, जिसमें Tata Power और Waaree Group से मिले बड़े DevCo-led EPC ऑर्डर भी शामिल हैं.
Highlights
- ₹50 से कम के 3 शेयर AvenuesAI, Yes Bank और Suzlon Energy चर्चा में हैं.
- AI, बैंकिंग और Renewable Energy सेक्टर में ग्रोथ के संकेत दिखे हैं.
- निवेशकों को Earnings, Asset Quality, Order Book और Execution पर नजर रखनी चाहिए
Stocks Under Rs 50: शेयर मार्केट में कम कीमत वाले स्टॉक्स अक्सर निवेशकों का ध्यान खींचते हैं. हालांकि, किसी शेयर का सस्ता दिखना अपने आप में निवेश का कारण नहीं होता. असली सवाल यह है कि कंपनी के कारोबार, कमाई, ऑर्डर बुक और बैलेंस शीट में क्या बदलाव हो रहा है. इस नजरिए से AvenuesAI, Yes Bank और Suzlon Energy ऐसे 3 स्टॉक्स हैं, जिनके बिजनेस में अलग-अलग स्तर पर सुधार देखने को मिला है और ये 50 रुपये से नीचे ट्रेड कर रहे है . हालांकि, इन तीनों में जोखिम भी मौजूद हैं.
AvenuesAI
AvenuesAI का शेयर 4 अगस्त को BSE पर ₹17.23 पर ट्रेड कर रहा था . कंपनी पहले Infibeam Avenues के नाम से जानी जाती थी और डिजिटल पेमेंट्स तथा AI बेस्ड फिनटेक कारोबार में एक्टिव है. इसके प्रमुख प्लेटफॉर्म में CCAvenue और BuildBazaar शामिल हैं.
कमाई में भी दिखी मजबूती
AvenuesAI ने Q4FY26 में मजबूत प्रदर्शन किया. कंपनी की नेट सेल्स सालाना आधार पर दोगुने से ज्यादा बढ़कर ₹24,895 मिलियन हो गईं, जो एक साल पहले ₹11,605 मिलियन थीं. इस दौरान नेट प्रॉफिट ₹573 मिलियन से बढ़कर ₹903 मिलियन हो गया.
Yes Bank
Yes Bank का शेयर 4 अगस्त को BSE पर ₹22.89 पर ट्रेड कर रहा था. बैंक ने 2020 के संकट के बाद अपने कारोबार को काफी हद तक मजबूत किया है. बैलेंस शीट में सुधार, स्ट्रेस्ड एसेट्स में कमी, प्रॉफिटेबिलिटी में सुधार और डिपॉजिट तथा लोन ग्रोथ में तेजी इसके टर्नअराउंड की कहानी का हिस्सा हैं.
Q1FY27 में डिपॉजिट और मुनाफा बढ़ा
Q1FY27 में Yes Bank के कुल डिपॉजिट 14.3% बढ़कर ₹3,150 अरब हो गए. CASA डिपॉजिट में भी 14.3% की सालाना ग्रोथ हुई. बैंक का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 25.5% बढ़कर ₹17.04 अरब और Net Interest Income 17.5% बढ़कर ₹27.86 अरब हो गया.
इस दौरान Net Interest Margin 20 बेसिस पॉइंट बढ़कर 2.7% रहा. बैंक का नेट प्रॉफिट 33.7% बढ़कर ₹10.71 अरब हो गया. Gross NPA 1.3% और Net NPA 0.2% रहा, जबकि Provision Coverage Ratio 81.7% था.
यह भी पढ़ें- FIIs और DIIs दोनों की पहली पसंद बना यह इंफ्रास्ट्रक्चर स्टॉक, जून तिमाही में बढ़ाई हिस्सेदारी; रखें नजर
Suzlon Energy
Suzlon Energy का शेयर 4 अगस्त को ₹48.24 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. कंपनी रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में काम करती है और 17 देशों में 21,700 MW के रिन्यूएबल एनर्जी एसेट्स से जुड़ी हुई है.
Q1FY27 में Suzlon Energy का रेवेन्यू ₹31.17 अरब से बढ़कर ₹38.19 अरब हो गया. हालांकि, नेट प्रॉफिट ₹3.24 अरब से घटकर ₹3.05 अरब रहा.
₹50 से कम कीमत वाले AvenuesAI, Yes Bank और Suzlon Energy जैसे शेयरों में बिजनेस से जुड़े पॉजिटिव संकेत नजर आ रहे हैं. AvenuesAI AI और डिजिटल पेमेंट्स में विस्तार कर रही है, Yes Bank के डिपॉजिट और मुनाफे में मजबूत ग्रोथ हुई है, जबकि Suzlon Energy का ऑर्डर बुक 6.1 GW तक पहुंच गया है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
100% से ज्यादा उछला प्रॉफिट, AI और पावर सेक्टर में काम करती है कंपनी , इन 2 स्मॉल कैप पर रखें नजर
मधुसूदन केला के 2 दांव चर्चा में! एक ने दिया 16354% रिटर्न, दूसरा दिख रहा सस्ता; किसमें ज्यादा दम?
LIC के शेयर में लौटेगा दम? ब्रोकरेज ने दिए 32 फीसदी से अधिक के अपसाइड के संकेत, वैल्यूएशन बना बड़ा आकर्षण
