₹3.19 करोड़ तक का इंश्योरेंस, FD जैसे रिटर्न! HDFC ने लॉन्च किए दो स्पेशल अकाउंट; किसे मिलेगा फायदा?

HDFC Bank ने सीनियर सिटीजंस और महिलाओं के लिए 'Max for Seniors' और 'Max for Her' नाम से दो नए सेविंग्स अकाउंट लॉन्च किए हैं. इन अकाउंट्स में साइबर सुरक्षा, ऑटो स्वीप सुविधा, इंश्योरेंस कवर, हेल्थ बेनिफिट्स और लाइफस्टाइल से जुड़े कई विशेष फायदे दिए जा रहे हैं.

एचडीएफसी बैंक Image Credit: TV9

Highlights

  • HDFC Bank ने सीनियर सिटीजंस और महिलाओं के लिए दो नए सेविंग्स अकाउंट लॉन्च किए हैं.
  • इन अकाउंट्स में साइबर सुरक्षा, ऑटो स्वीप सुविधा, इंश्योरेंस कवर समेत कई विशेष फायदे मिलेंगे.
  • इस अकाउंट में लाइफस्टाइल वाउचर्स, एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं.

HDFC Bank New Saving Account: देश के सबसे बड़े निजी बैंकों में शामिल HDFC Bank ने सीनियर सिटीजंस और महिलाओं के लिए दो नए सेविंग्स अकाउंट लॉन्च किए हैं. बैंक ने इन्हें ‘Max for Seniors’ और ‘Max for Her’ नाम दिया है. ये दोनों अकाउंट बैंक के Savings Max पोर्टफोलियो का हिस्सा हैं और इन्हें ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.

क्या हैं इन अकाउंट्स की खासियतें?

HDFC Bank के मुताबिक, दोनों अकाउंट्स में ग्राहकों को साइबर सुरक्षा, बेहतर सेविंग्स मैनेजमेंट, लाइफस्टाइल बेनिफिट्स और सुविधाजनक बैंकिंग सेवाएं मिलेंगी. बैंक का कहना है कि इन नए अकाउंट्स का मकसद ग्राहकों को पारंपरिक सेविंग्स अकाउंट से आगे बढ़कर ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

Max for Seniors अकाउंट के फायदे

सीनियर सिटीजंस के लिए बनाए गए इस अकाउंट में डिजिटल फ्रॉड इंश्योरेंस के तहत 25000 रुपये तक का कवर मिलेगा. इसके साथ ही ऑटो स्वीप सुविधा के जरिए अतिरिक्त रकम पर FD जैसी ब्याज दर और 0.5 फीसदी अतिरिक्त FD ब्याज का लाभ भी मिलेगा.

ग्राहकों को डोरस्टेप बैंकिंग सुविधा, हेल्थ से जुड़ी विशेष सेवाएं, डेबिट कार्ड पर 3.19 करोड़ रुपये तक का पर्सनल एक्सीडेंटल डेथ कवर और एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस समेत कई लाइफस्टाइल बेनिफिट्स भी दिए जाएंगे.

Max for Her अकाउंट में क्या मिलेगा?

महिलाओं के लिए लॉन्च किए गए ‘Max for Her’ अकाउंट में डिजिटल फ्रॉड प्रोटेक्शन, ऑटो स्वीप सुविधा और आसान बैंकिंग सेवाएं मिलेंगी. इसके अलावा कॉम्प्लिमेंट्री हेल्थ चेक-अप, डेबिट कार्ड पर 3.19 करोड़ रुपये तक का एक्सीडेंटल डेथ कवर और अतिरिक्त 10 लाख रुपये तक का एक्सीडेंट कवर दिया जाएगा.

इस अकाउंट में लाइफस्टाइल वाउचर्स, एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस और लॉकर चार्ज पर छूट जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं.

बैंक ने क्या कहा?

HDFC Bank के ग्रुप हेड अशिष पार्थसारथी ने कहा कि बैंक बदलती ग्राहक जरूरतों के अनुसार कस्टमाइज्ड बैंकिंग समाधान उपलब्ध कराने पर ध्यान दे रहा है. उनका कहना है कि सीनियर सिटीजंस और महिलाओं के लिए तैयार किए गए इस विशेष सेविंग्स अकाउंट पोर्टफोलियो में बेहतर साइबर सुरक्षा, चुने हुए लाइफस्टाइल बेनिफिट्स और कई अतिरिक्त सुविधाएं दी जाएंगी.

क्यों लॉन्च किए गए ये अकाउंट?

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में 2036 तक सीनियर सिटीजंस की आबादी करीब 23 करोड़ होने का अनुमान है, जो देश की कुल आबादी का लगभग 15 फीसदी होगी. वहीं, महिलाओं के पास फिलहाल देश के 39.2 फीसदी बैंक अकाउंट हैं और कुल बैंक डिपॉजिट में उनकी हिस्सेदारी 39.7 फीसदी है. ऐसे में HDFC Bank इन दोनों वर्गों के लिए विशेष बैंकिंग सेवाएं देकर अपने ग्राहक आधार को और मजबूत करना चाहता है.

इसे भी पढ़ें- इस शेयर में आई गगनचुंबी रैली! Q1 नतीजों के बाद मिला बूस्ट, बनाया 52-वीक हाई; ब्रोकरेज ने भी बढ़ाया टारगेट