7 अगस्त से खुलेगा LEAP India IPO, KKR ने भी कंपनी में लगा रखा है दांव; जानें GMP का हाल
KKR समर्थित LEAP India का IPO 7 अगस्त से निवेशकों के लिए खुलने जा रहा है. कंपनी 2,480 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है. LEAP India सप्लाई चेन और लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है और KKR की हिस्सेदारी के चलते बाजार की नजर इस इश्यू पर बनी हुई है. निवेश से पहले LEAP India IPO से जुड़ी हर जरूरी जानकारी और GMP के संकेतों को समझें.
Highlights
- KKR समर्थित LEAP India का 2,480 करोड़ रुपये का IPO 7 अगस्त को खुलेगा.
- LEAP India IPO 11 अगस्त को बंद होगा.
- IPO का प्राइस बैंड 151-159 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है.
LEAP India IPO: सप्लाई चेन और लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने वाली LEAP India अपना 2,480 करोड़ रुपये का IPO लेकर आ रही है. KKR समर्थित कंपनी का IPO निवेशकों के लिए 7 अगस्त को खुलेगा और 11 अगस्त तक खुला रहेगा. दांव लगाने से पहले निवेशकों की नजर अब इसके GMP पर टिकी हुई है. आइए जानते हैं कि GMP क्या संकेत दे रहा है.
2,480 करोड़ रुपये का होगा IPO
LEAP India IPO एक बुक बिल्ट इश्यू है, जिसका कुल साइज 2,480 करोड़ रुपये है. इसमें 480 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के तहत 3.02 करोड़ इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे. वहीं, 2,000 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) भी शामिल है, जिसके तहत मौजूदा शेयरधारक 12.58 करोड़ शेयर बेचेंगे.
कंपनी ने IPO के लिए 151 रुपये से 159 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. निवेशकों को कम से कम 94 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा. ऊपरी प्राइस बैंड के हिसाब से एक लॉट के लिए न्यूनतम निवेश 14,946 रुपये होगा.
GMP क्या दे रहा है संकेत
IPO खुलने से पहले LEAP India का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) ऊपरी प्राइस बैंड के मुकाबले करीब 2.5 फीसदी चल रहा है. इन्वेस्टरगेन के मुताबिक, इसका GMP 4 रुपये है. यानी 159 रुपये के ऊपरी प्राइस बैंड के मुकाबले शेयर की संभावित लिस्टिंग करीब 163 रुपये पर हो सकती है.
जानिए पूरा IPO शेड्यूल
एंकर इन्वेस्टर्स के लिए बोली 6 अगस्त को खुलेगी. इसके बाद 7 अगस्त से आम निवेशक IPO में दांव लगा सकते हैं. यह इश्यू 11 अगस्त को बंद होगा. कंपनी के शेयरों के अलॉटमेंट को 12 अगस्त तक अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है. वहीं, BSE और NSE पर शेयरों की संभावित लिस्टिंग 14 अगस्त को हो सकती है. इस IPO के बुक रनिंग लीड मैनेजर जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड हैं, जबकि एमयूएफजी इंटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है.
क्या करती है LEAP India
वर्ष 2013 में स्थापित LEAP India विभिन्न उद्योगों को एसेट पूलिंग और सप्लाई चेन सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है. कंपनी के ग्राहक ई-कॉमर्स, FMCG, ऑटोमोटिव और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स जैसे कई क्षेत्रों में फैले हुए हैं. कंपनी की सेवाओं में इक्विपमेंट पूलिंग, रिटर्नेबल पैकेजिंग, इन्वेंट्री मैनेजमेंट, ट्रांसपोर्टेशन, रिपेयर और मेंटेनेंस सर्विसेज शामिल हैं. इसका उद्देश्य कंपनियों की लॉजिस्टिक्स लागत कम करना और सप्लाई चेन को अधिक कुशल बनाना है.
KKR की मौजूदगी से बढ़ा भरोसा
वैश्विक निवेश कंपनी KKR ने 2023 में अपनी एशिया इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश रणनीति के तहत LEAP India में बहुमत हिस्सेदारी खरीदी थी. इसके बाद कंपनी ने अपने कारोबार का तेजी से विस्तार किया है. बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि KKR जैसे बड़े निवेशक की मौजूदगी कंपनी की विश्वसनीयता बढ़ाती है और भविष्य के विस्तार की संभावनाओं को भी मजबूत करती है.
यह भी पढ़ें: इस शेयर में आई गगनचुंबी रैली! Q1 नतीजों के बाद मिला बूस्ट, बनाया 52-वीक हाई; ब्रोकरेज ने भी बढ़ाया टारगेट
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
MV Electrosystems IPO का GMP नजर आ रहा जोरदार, आज निवेश करने का आखिरी मौका
IPO मार्केट की चमक पड़ी फीकी! 20% घटी फंड जुटाने की रफ्तार; बड़े नाम भी बैकफुट पर
LEAP India IPO: एक लॉट में 94 शेयर, इतने रुपये तय किया गया प्राइस बैंड; जानें- निवेश के लिए कब खुलेगा इश्यू
