इस शेयर ने मचाया तहलका, 18 फीसदी से ज्यादा उछला स्टॉक, एक खबर से मची धूम!

इस बड़ी घोषणा के बाद SML Mahindra के शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली. गुरुवार को शेयर करीब 18.74 फीसदी की तेजी के साथ 5,421.50 रुपये पर कारोबार कर रहा था. अगर प्रदर्शन की बात करें तो पिछले एक सप्ताह में शेयर 36.85 फीसदी, पिछले तीन महीनों में 43.35 फीसदी और एक साल में 58.10 फीसदी का शानदार रिटर्न दे चुका है.

गिरते बाजार में भागा शेयर. Image Credit: Canva

गुरुवार को शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव के बीच SML Mahindra के शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली. कंपनी के शेयर कारोबार के दौरान करीब 18 फीसदी तक उछल गए. इस तेजी की वजह महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) का बड़ा रणनीतिक फैसला रहा. कंपनी ने अपने Truck & Bus Division (MTBD) को लिस्टेड कंपनी SML Mahindra को बेचने की मंजूरी दे दी है. इस खबर के बाद निवेशकों का भरोसा बढ़ा और शेयर में मजबूत तेजी दर्ज की गई.

SML Mahindra खरीदेगी M&M का Truck & Bus बिजनेस

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने Truck & Bus Division (MTBD) को SML Mahindra को 525 करोड़ रुपये में बेचने की मंजूरी दी है. हालांकि, अंतिम कीमत में वर्किंग कैपिटल के आधार पर बदलाव हो सकता है. इस डील को 29 जुलाई 2026 को दोनों कंपनियों के बोर्ड ने मंजूरी दे दी. बिजनेस ट्रांसफर एग्रीमेंट 7 अगस्त 2026 तक साइन होने की उम्मीद है, जबकि सभी रेगुलेटरी मंजूरियां मिलने के बाद यह सौदा 31 जनवरी 2027 तक पूरा किया जा सकता है.

कमर्शियल व्हीकल कारोबार को मिलेगा बड़ा फायदा

महिंद्रा समूह का मकसद अपने पूरे कमर्शियल व्हीकल कारोबार को एक ही प्लेटफॉर्म के तहत लाना है. इस अधिग्रहण के बाद Mahindra Truck & Bus और SML Mahindra की ताकत एक साथ आएगी. नई ज्वाइंट कंपनी की मौजूदगी लाइट कमर्शियल व्हीकल, इंटरमीडिएट कमर्शियल व्हीकल, हेवी कमर्शियल व्हीकल और 3.5 टन से ज्यादा क्षमता वाली बसों के सेगमेंट में मजबूत होगी. कंपनी का मानना है कि इससे बाजार में पहुंच मजबूत होगी, प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार होगा और लंबी अवधि में कारोबार को नई रफ्तार मिलेगी.

SML Mahindra क्या करती है?

SML Mahindra (पहले SML Isuzu) देश की प्रमुख कमर्शियल व्हीकल निर्माता कंपनियों में से एक है. कंपनी की मजबूत पकड़ खासकर इंटरमीडिएट और लाइट कमर्शियल व्हीकल (ILCV) और बस सेगमेंट में है. साल 2025 में महिंद्रा समूह द्वारा कंट्रोलिंग हिस्सेदारी खरीदने के बाद कंपनी को समूह के कमर्शियल व्हीकल कारोबार के मुख्य प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया जा रहा है. अब Truck & Bus Division के विलय से कंपनी की बाजार में स्थिति और मजबूत होने की उम्मीद है.

शेयर में आई जोरदार तेजी

इस बड़ी घोषणा के बाद SML Mahindra के शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली. गुरुवार को शेयर करीब 18.74 फीसदी की तेजी के साथ 5,421.50 रुपये पर कारोबार कर रहा था. अगर प्रदर्शन की बात करें तो पिछले एक सप्ताह में शेयर 36.85 फीसदी, पिछले तीन महीनों में 43.35 फीसदी और एक साल में 58.10 फीसदी का शानदार रिटर्न दे चुका है. साथ ही, इस दिन शेयर में 1.21 करोड़ से ज्यादा शेयरों का कारोबार हुआ, जो 30 दिनों के औसत वॉल्यूम से काफी अधिक रहा.

इसे भी पढ़ें- Coal India के शेयरों में भारी गिरावट, निवेशकों को सता रहा कौन सा डर? जानिए आगे क्या है कंपनी की रणनीति

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.