मजबूत बैलेंस शीट, बड़ा कैपेक्स और नई टेक्नोलॉजी, PI Industries से Navin Fluorine तक… क्यों चर्चा में हैं ये 4 केमिकल शेयर?

ऐसा सेक्टर है जो रोजमर्रा की कई चीजों के पीछे काम करता है, लेकिन आम लोगों की नजर में कम आता है. मोबाइल स्क्रीन की कोटिंग से लेकर कार में इस्तेमाल होने वाले एडहेसिव और कपड़ों पर वॉटरप्रूफ लेयर तक, इन सभी में स्पेशलिटी केमिकल्स की अहम भूमिका होती है. यह सेक्टर बाकी कई इंडस्ट्री के मुकाबले ज्यादा मजबूत और स्थिर माना जाता है.

केमिकल सेक्टर स्टॉक Image Credit: Canva/Money9 live

Chemical Stocks: भारत का स्पेशलिटी केमिकल सेक्टर पिछले कुछ वर्षों में तेजी से उभरा है. यह ऐसा सेक्टर है जो रोजमर्रा की कई चीजों के पीछे काम करता है, लेकिन आम लोगों की नजर में कम आता है. मोबाइल स्क्रीन की कोटिंग से लेकर कार में इस्तेमाल होने वाले एडहेसिव और कपड़ों पर वॉटरप्रूफ लेयर तक, इन सभी में स्पेशलिटी केमिकल्स की अहम भूमिका होती है. यह सेक्टर बाकी कई इंडस्ट्री के मुकाबले ज्यादा मजबूत और स्थिर माना जाता है.

इसकी सबसे बड़ी वजह है मजबूत ग्राहक संबंध, बेहतर मार्जिन और लंबे समय तक चलने वाला बिजनेस मॉडल. अब निवेशकों की नजर उन कंपनियों पर है जो सिर्फ अच्छा प्रदर्शन ही नहीं कर रहीं, बल्कि भविष्य के लिए बड़े विस्तार और ग्रोथ प्लान पर भी काम कर रही हैं. इनमें कुछ भारतीय कंपनियां तेजी से चर्चा में हैं.

Sumitomo Chemical India

  • Sumitomo Chemical India जापान की बड़ी केमिकल कंपनी की सहायक कंपनी है.
  • यह कंपनी कीटनाशक, फंगीसाइड और खेती से जुड़े कई प्रोडक्ट बनाती है.
  • कंपनी गुजरात, महाराष्ट्र और दादरा नगर हवेली में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट चलाती है.
  • कंपनी दहेज यूनिट में नया मैन्युफैक्चरिंग हब तैयार कर रही है, जिससे भविष्य में ग्रोथ बढ़ने की उम्मीद है.
  • पिछले 5 वर्षों में कंपनी का मुनाफा तेजी से बढ़ा है और कंपनी पर कोई कर्ज नहीं है.

PI Industries

  • PI Industries भारत की बड़ी एग्रोकेमिकल कंपनियों में शामिल है.
  • कंपनी फसल सुरक्षा और रिसर्च आधारित केमिकल प्रोडक्ट्स पर काम करती है.
  • PI Industries के पास 15 ऑटोमेटेड प्लांट हैं और कंपनी लगातार नए प्रोडक्ट लॉन्च कर रही है.
  • कंपनी आने वाले समय में 8 से 10 नए मॉलिक्यूल बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है.

Alkyl Amines

  • Alkyl Amines Chemicals स्पेशलिटी केमिकल और अमीन प्रोडक्ट्स बनाने वाली बड़ी कंपनी है.
  • हाल ही में कंपनी को कच्चे माल की सप्लाई में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा.
  • इसके बावजूद एक्सपर्ट्स मानते हैं कि China+1 रणनीति और बढ़ती मांग से कंपनी को लंबी अवधि में फायदा मिल सकता है.
  • कंपनी लगातार हाई मार्जिन वाले केमिकल्स पर फोकस बढ़ा रही है.

Navin Fluorine

  • Navin Fluorine International फ्लोरोकेमिकल सेक्टर का बड़ा नाम है.
  • कंपनी का कारोबार भारत के अलावा यूरोप, अमेरिका और एशिया के कई देशों में फैला हुआ है.
  • कंपनी अपने सूरत प्लांट में उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर काम कर रही है.
  • इसके साथ ही रिसर्च और नई टेक्नोलॉजी में भी बड़ा निवेश किया जा रहा है.
कंपनीपिछले वर्षों की ग्रोथ
Sumitomo Chemical Indiaसेल्स CAGR 5%, प्रॉफिट CAGR 20% (5 साल)
PI Industriesसेल्स CAGR 19%, प्रॉफिट CAGR 30% (5 साल)
Alkyl Amines Chemicalsसेल्स CAGR 15%, प्रॉफिट CAGR 16% (7 साल)
Navin Fluorine Internationalसेल्स CAGR 15%, प्रॉफिट CAGR 7% (7 साल)
सोर्स: EM

क्यों अहम है यह सेक्टर

भारत में मैन्युफैक्चरिंग, फार्मा, ऑटो और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर तेजी से बढ़ रहे हैं. इसके चलते स्पेशलिटी केमिकल्स की मांग भी लगातार बढ़ रही है. इसके अलावा China+1 रणनीति के कारण कई ग्लोबल कंपनियां भारत की ओर रुख कर रही हैं. स्पेशलिटी केमिकल सेक्टर लंबी अवधि में मजबूत ग्रोथ दिखा सकता है.

इसे जरूर पढ़ें: मल्टीबैगर रिटर्न देने वाली कंपनी देगी 3 फ्री शेयर, 7 महीने में 426% उछला स्टॉक, रिकॉर्ड डेट नजदीक

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.