फ्लैट क्लोजिंग: सेंसेक्स 26 अंक चढ़ा, निफ्टी 24400 के नीचे बंद, IT शेयरों में रही भारी बिकवाली
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में हल्की कमजोरी रही, जहां Nifty Midcap 100 करीब 0.3 फीसदी फिसला, जबकि Nifty Smallcap 100 में 0.6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. सेक्टोरल फ्रंट पर आईटी, टेलीकॉम और रियल्टी इंडेक्स में करीब 0.5 फीसदी की गिरावट रही.

Closing Bell : 20 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. हालांकि, अंत में बाजार हरे निशान में बंद हुआ. सेंसेक्स 26.76 अंक यानी 0.03 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 78,520.30 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 50 11.30 अंक यानी 0.05 फीसदी चढ़कर 24,364.85 पर बंद हुआ. मार्केट ब्रेड्थ निगेटिव रही, जहां करीब 1733 शेयरों में तेजी, 2471 में गिरावट और 175 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ.
निफ्टी के गेनर-लूजर
निफ्टी में टॉप गेनर्स की बात करें तो Trent Limited, State Bank of India, JSW Steel, Asian Paints और Grasim Industries में खरीदारी देखने को मिली. वहीं टॉप लूजर्स में Jio Financial Services, Hindalco Industries, HDFC Life Insurance, Tata Motors (PV सेगमेंट) और Kotak Mahindra Bank शामिल रहे.
ब्रॉडर मार्केट और सेक्टोरल इंडेक्स का हाल
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में हल्की कमजोरी देखने को मिली. Nifty Midcap 100 करीब 0.2 फीसदी फिसला, जबकि Nifty Smallcap 100 में 0.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. सेक्टोरल फ्रंट पर Information Technology sector, Telecom sector और Real Estate sector में लगभग 0.5 फीसदी की गिरावट रही. Automobile sector, Oil and Gas sector, Media sector, Power sector, Energy sector और PSU Bank sector में 0.3 फीसदी से 1 फीसदी तक की बढ़त देखने को मिली.
सेंसेक्स के शेयरों का हाल
सेक्टोरल इंडेक्स का हाल
कैसा रहा था कल का बाजार?
पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था. इस दौरान सेंसेक्स में 504 अंकों की बढ़त देखने को मिली थी, जबकि निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 के स्तर पर क्लोज हुआ था. बाजार में आईटी सेक्टर को छोड़कर लगभग सभी सेक्टर्स में खरीदारी रही थी. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी.
इसे भी पढ़ें- ये 3 शेयर करा सकते हैं मोटी कमाई! ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांव- ‘बोला खरीदो’, हफ्ते भर में भागेंगे शेयर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.