Opening Bell: सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा चढ़ा, Nifty 23300 के पास सपाट; FII की 599 करोड़ की खरीदारी
शेयर मार्केट में सोमवार, 21 सितंबर को कारोबार की शुरुआत मिली-जुली रही. Sensex 341 अंक से ज्यादा चढ़कर 74,636 के आसपास पहुंचा, जबकि Nifty 23,300 के पास मामूली गिरावट में रहा. FMCG, Pharma और Realty शेयरों में खरीदारी दिखी, जबकि IT और PSU Bank दबाव में रहे. IndiGo, HDFC Life और Sun Pharma प्रमुख गेनर रहे. Adani Ports और Bharti Airtel में गिरावट रही. FII ने सात दिन बाद 599 करोड़ रुपये की खरीदारी की, जबकि DII की खरीदारी लगातार 28वें सत्र जारी रही.

शेयर मार्केट में सोमवार, 21 सितंबर को कारोबार की शुरुआत मिलीजुली रही. शुरुआती कारोबार में Sensex 300 अंक से ज्यादा चढ़ा, जबकि Nifty 50 मामूली गिरावट के साथ 23,300 के आसपास कारोबार करता नजर आया. IT शेयरों में दबाव रहा, जबकि FMCG, Pharma और Realty सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली. हालांकि बाद में दोनों में तेजी देखी गई और दोनों बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे थे.
Sensex और Nifty का हाल
BSE Sensex 74,535.18 के स्तर पर खुला. सुबह 9:15 बजे Sensex 341.82 अंक यानी 0.46 फीसदी की तेजी के साथ 74,636.78 पर था. वहीं Nifty 50 पिछले बंद 23,346.40 के मुकाबले 23,330.20 पर खुला और 18.60 अंक यानी 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 23,327.80 पर कारोबार कर रहा था.
ब्रॉडर मार्केट में मिला-जुला कारोबार
ब्रॉडर मार्केट में भी कारोबार मिला-जुला रहा. Nifty 100 में 0.17 फीसदी और Nifty 200 में 0.08 फीसदी की तेजी रही. Nifty 500 भी 0.06 फीसदी ऊपर था. दूसरी ओर Nifty Midcap 50 में 0.11 फीसदी और Midcap 150 में 0.26 फीसदी की गिरावट रही. Smallcap 50 0.03 फीसदी नीचे था, जबकि Smallcap 100 में 0.01 फीसदी की मामूली तेजी रही.
FMCG, Pharma और Realty में खरीदारी
सेक्टोरल इंडेक्स में ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान में रहे. Nifty FMCG 0.82 फीसदी और Nifty Pharma 0.84 फीसदी चढ़ा. Realty इंडेक्स में 0.98 फीसदी की तेजी रही. Private Bank 0.46 फीसदी, Auto 0.38 फीसदी, Bank 0.23 फीसदी और Financial Services इंडेक्स 0.31 फीसदी ऊपर रहे. हालांकि Nifty IT में 0.85 फीसदी और PSU Bank में 0.30 फीसदी की गिरावट रही.
IndiGo और HDFC Life में तेजी
Nifty 50 में IndiGo 2.20 फीसदी की तेजी के साथ टॉप गेनर रहा. HDFC Life 1.82 फीसदी और Sun Pharma 1.58 फीसदी चढ़ा. SBI Life, Hindustan Unilever और Reliance Industries भी बढ़त में रहे. Reliance Industries का शेयर 1.12 फीसदी बढ़कर 1,240.10 रुपये पर पहुंच गया.
Adani Ports और Airtel में दबाव
दूसरी ओर Adani Ports 2.83 फीसदी गिरकर Nifty 50 का सबसे बड़ा लूजर रहा. Bharti Airtel में 2.36 फीसदी की गिरावट आई. Wipro 1.83 फीसदी और Infosys 1.61 फीसदी नीचे रहे. Power Grid, Apollo Hospitals, Bajaj Finance और TMPV भी गिरावट वाले शेयरों में शामिल रहे.
ये भी पढ़ें- Stocks to Watch Today: Kalyan Jewellers से Mazagon Dock तक, सोमवार को इन कंपनियों में दिख सकती है हलचल
FII की बिकवाली थमी, DII की खरीदारी जारी
FII ने कैश मार्केट में लगातार सात दिनों की बिकवाली का सिलसिला रोका और 599 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की. हालांकि कैश, इंडेक्स फ्यूचर्स और स्टॉक फ्यूचर्स को मिलाकर FII लगातार दूसरे दिन 1,333 करोड़ रुपये के नेट सेलर रहे. DII ने लगातार 28वें कारोबारी सत्र में खरीदारी जारी रखी और 1,020 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी.
ग्लोबल मार्केट और कमोडिटी संकेत
एशियाई बाजारों से मिलेजुले संकेत मिले. Taiwan और South Korea का Kospi 0.5 से 1.5 फीसदी तक ऊपर कारोबार कर रहे थे, जबकि Japan का Nikkei सोमवार को बंद रहा. Brent crude का November futures 102 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया. Comex gold करीब 4,420 डॉलर प्रति औंस पर रहा. घरेलू बाजार में सोना करीब 1,400 रुपये चढ़कर 1.54 लाख रुपये और चांदी 3,400 रुपये बढ़कर करीब 2.42 लाख रुपये पर पहुंच गई.