Stocks in Focus : Lenskart Solutions, UltraTech Cement, Canara Bank समेत फोकस में रहेंगे ये शेयर, दिखेगी खास हलचल!

भारी उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों के नजर आज, गुरुवार के कारोबारी सत्र पर है. इसके साथ ही कारोबार में कई स्टॉक्स खबरों के चलते फोकस में रहेंगे. टैक्स नोटिस, ब्लॉक डील, फंड रेजिंग, बड़े ऑर्डर और कॉरपोरेट अपडेट्स के कारण इन काउंटरों में अच्छी हलचल देखने को मिल सकती है.

स्टॉक इन न्यूज. Image Credit: CANVA/AI

Stocks in Focus Today : पिछले कारोबारी दिन बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था. हालांकि, दिन के अंत में बाजार गिरकर बंद हुआ था. AMFI के डेटा ने बाजार को काफी निराश किया. इसका असर ये देखने को मिला कि जो बाजार सेकेंड हाफ तक शानदार तेजी के साथ कारोबार कर रहा था वो अचानक से गिर गया. अब निवेशकों के नजर आज, गुरुवार के कारोबारी सत्र पर है. इसके साथ ही कारोबार में कई स्टॉक्स खबरों के चलते फोकस में रहेंगे. टैक्स नोटिस, ब्लॉक डील, फंड रेजिंग, बड़े ऑर्डर और कॉरपोरेट अपडेट्स के कारण इन काउंटरों में अच्छी हलचल देखने को मिल सकती है.

UltraTech Cement

कंपनी ने FPEL Services में 13.99 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने का फैसला किया है. यह निवेश ऊर्जा आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.

Canara Bank

बैंक ने MCLR दरों में संशोधन किया है. नई दरें 12 जून 2026 से लागू होंगी. बैंकिंग शेयरों पर इसका असर देखने को मिल सकता है.

Bank of Baroda

बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी विभिन्न अवधियों के लिए MCLR दरों में बदलाव किया है. संशोधित दरें 12 जून से प्रभावी होंगी.

Eternal

कंपनी को आंध्र प्रदेश GST विभाग से 9.63 करोड़ रुपये का टैक्स, ब्याज और पेनाल्टी संबंधी डिमांड नोटिस मिला है. इस खबर के बाद स्टॉक में नेगेटिव सेंटीमेंट देखने को मिल सकता है.

Lenskart Solutions

आज स्टॉक पर खास नजर रहेगी. Platinum Jasmine अपनी 2.3 फीसदी हिस्सेदारी ब्लॉक डील के जरिए बेच सकता है. डील का फ्लोर प्राइस 486 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है, जो पिछले क्लोजिंग प्राइस से करीब 2.8 फीसदी डिस्काउंट पर है. कुल डील साइज लगभग 1,944 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है.

Zee Entertainment

कंपनी के बोर्ड ने कम से कम 2,300 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दी है. यह राशि बिजनेस एक्सपेंशन और रणनीतिक योजनाओं पर खर्च की जाएगी. फंड रेजिंग की खबर स्टॉक को फोकस में रख सकती है.

Deccan Gold Mines

कंपनी ने स्पेन स्थित Logrosan Tungsten Project के लिए समझौता किया है. इसके तहत मार्च 2027 तक 51 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करने का लक्ष्य है. यह कंपनी के अंतरराष्ट्रीय विस्तार की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.

Krystal Integrated Services

कंपनी को महाराष्ट्र सदन, नई दिल्ली से 24.38 करोड़ रुपये का नया वर्क ऑर्डर मिला है. अगले चार वर्षों तक फेसेलिटी मैनेजमेंट सेवाएं प्रदान की जाएंगी.

Vascon Engineers

कंपनी को CPWD, गुवाहाटी से 347.43 करोड़ रुपये का बड़ा Letter of Intent मिला है. यह RBI क्वार्टर्स के पुनर्विकास प्रोजेक्ट से जुड़ा है, जिसे 36 महीनों में पूरा किया जाएगा. ऑर्डर की खबर स्टॉक के लिए पॉजिटिव ट्रिगर हो सकती है.

IOL Chemicals & Pharmaceuticals

पंजाब के बरनाला स्थित मिनोक्सिडिल प्लांट में मामूली आग लगने की घटना सामने आई है. हालांकि कंपनी ने साफ किया है कि किसी तरह का बड़ा नुकसान या उत्पादन पर असर नहीं पड़ा है, जिससे निवेशकों की चिंता सीमित रह सकती है.

इसे भी पढ़ें- इस पावर कंपनी का बड़ा अधिग्रहण, शेयर में आई तेजी; FII ने भी बढ़ाई होल्डिंग, रडार पर रखें स्टॉक

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.