Quant Mid Cap Fund के पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव, Lenskart और SBI Cards से पूरी तरह निकला; इन कंपनियों में बढ़ाई हिस्सेदारी

Quant Mid Cap Fund ने अप्रैल 2026 में अपने पोर्टफोलियो में बड़े बदलाव किए हैं. फंड ने Lenskart Solutions, NMDC और SBI Cards and Payment Services से पूरी तरह एग्जिट कर लिया है, जबकि SAIL में नई हिस्सेदारी खरीदी गई है. इसके अलावा Reliance Industries में निवेश बढ़ाया गया है. फंड ने हेल्थकेयर और मेटल सेक्टर में एक्सपोजर बढ़ाया, जबकि आईटी और फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर में हिस्सेदारी घटाई गई है.

म्यूचुअल फंड Image Credit: Getty image

Quant Mutual Fund Portfolio: Quant Mid Cap Fund ने अप्रैल 2026 के दौरान अपने पोर्टफोलियो में कई बड़े बदलाव किए हैं. फंड हाउस की ताजा मासिक रिपोर्ट के अनुसार फंड ने Lenskart Solutions, NMDC और SBI Cards and Payment Services से पूरी तरह बाहर निकलने का फैसला किया है. वहीं दूसरी ओर Steel Authority of India Limited यानी SAIL को पोर्टफोलियो में नए स्टॉक के रूप में शामिल किया गया है. फंड की इस रणनीति को बाजार में सेक्टर रोटेशन और वैल्यूएशन आधारित निवेश रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है. अप्रैल के दौरान फंड ने हेल्थकेयर और मेटल सेक्टर में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई, जबकि फाइनेंशियल सर्विसेज और आईटी सेक्टर में एक्सपोजर घटाया गया है.

Lenskart से पूरी तरह बाहर निकला फंड

मासिक पोर्टफोलियो खुलासे के मुताबिक Quant Mid Cap Fund ने अप्रैल में Lenskart Solutions के 4.17 लाख शेयर बेच दिए. इन शेयरों की कुल वैल्यू करीब 20.86 करोड़ रुपये थी. अप्रैल के दौरान Lenskart विवादों में भी रहा था. सोशल मीडिया पर कंपनी की कथित ड्रेस कोड पॉलिसी को लेकर विरोध देखने को मिला था. हालांकि बाद में Lenskart के संस्थापक पीयूष बंसल ने सफाई देते हुए कहा था कि वायरल डॉक्यूमेंट पुराना था और कंपनी की वर्तमान नीति का हिस्सा नहीं है. कंपनी ने सार्वजनिक रूप से माफी भी जारी की थी.

NMDC और SBI Cards से भी एग्जिट

फंड ने अप्रैल के दौरान NMDC और SBI Cards and Payment Services में भी अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी. रिपोर्ट के मुताबिक फंड ने NMDC के 1.05 करोड़ शेयर और SBI Cards के 30.09 लाख शेयर ऑफलोड किए. मेटल और कमोडिटी सेक्टर में बदलते रुझानों के बीच फंड हाउस अपने पोर्टफोलियो को नए तरीके से संतुलित करने की कोशिश कर रहा है.

SAIL में नई एंट्री

Quant Mid Cap Fund ने अप्रैल में SAIL में नई खरीदारी की है. फंड ने कंपनी के करीब 62.89 लाख शेयर खरीदे, जिनकी बाजार वैल्यू लगभग 116 करोड़ रुपये रही. इसके अलावा Reliance Industries में भी फंड ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई. अप्रैल तक फंड के पास Reliance Industries के 21.38 लाख शेयर मौजूद थे. वहीं Premier Energies में हल्की बिकवाली देखने को मिली. फंड ने कंपनी के 634 शेयर बेचे, हालांकि अप्रैल के अंत तक उसके पास अब भी 59.72 लाख शेयर बने रहे.

हेल्थकेयर सेक्टर में सबसे ज्यादा निवेश

अप्रैल 2026 तक Quant Mid Cap Fund का पोर्टफोलियो 21 स्टॉक्स में फैला हुआ था, जबकि मार्च में यह संख्या 23 थी. फंड का निवेश 17 अलग-अलग सेक्टर्स में फैला हुआ है. फंड की सबसे बड़ी हिस्सेदारी हेल्थकेयर सेक्टर में रही, जहां लगभग 14.40 फीसदी आवंटन किया गया.

इसके बाद Iron & Steel सेक्टर में करीब 9.66 फीसदी निवेश दर्ज किया गया. फंड का कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट यानी AUM अप्रैल 2026 तक 7904 करोड़ रुपये रहा. टॉप होल्डिंग्स में Aurobindo Pharma सबसे बड़ा निवेश बना रहा, जहां फंड का आवंटन 9.52 फीसदी था.

यह भी पढ़ें: स्पेशल FD या रेगुलर FD, निवेशकों के लिए कौन सा विकल्प ज्यादा फायदेमंद; यहां समझिए पूरा गणित

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.